Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ENG vs IND 4th T20I Highlights: हैरी ब्रूक के बाद फिल सॉल्‍ट की फिफ्टी, इंग्‍लैंड ने भारत को 9 विकेट से रौंदकर जीती सीरीज

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 01:36 AM (GMT+05:30)

    India vs England 4th T20I Highlights: भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला गया। ...और पढ़ें

    भारत को चाहिए जीत

    भारत को चाहिए जीत

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। IND vs ENG 4th T20I Highlights: इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी भारतीय टीम गुरुवार को ब्रिस्टल में चौथा टी-20 मुकाबला खेलने उतरी भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। 

    श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। जवाब में इंग्‍लैंड ने 13.5 ओवर में 1 विकेट खोकर टारगेट को चेज कर लिया और 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इतना ही नहीं इंग्‍लैंड ने 5 मैचों की सीरीज पर कब्‍जा भी जमाया।  हैरी ब्रूक ने 35 गेंदों पर 79* रन और फिल सॉल्‍ट ने 42 गेंदों पर 59 रन बनाए।