ENG vs IND 4th T20I Highlights: हैरी ब्रूक के बाद फिल सॉल्ट की फिफ्टी, इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से रौंदकर जीती सीरीज
India vs England 4th T20I Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला गया।
-1783604010775_m.webp)
भारत को चाहिए जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG 4th T20I Highlights: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी भारतीय टीम गुरुवार को ब्रिस्टल में चौथा टी-20 मुकाबला खेलने उतरी भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में 1 विकेट खोकर टारगेट को चेज कर लिया और 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इतना ही नहीं इंग्लैंड ने 5 मैचों की सीरीज पर कब्जा भी जमाया। हैरी ब्रूक ने 35 गेंदों पर 79* रन और फिल सॉल्ट ने 42 गेंदों पर 59 रन बनाए।
ENG vs IND 4th T20I: इंग्लैंड ने जीती सीरीज
इंग्लैंड ने चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 9 विकेट से हराया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमाया। कप्तान हैरी ब्रूक ने 35 गेंदों पर 79* रन की पारी खेली। वहीं फिल सॉल्ट 59 रन बनाकर नाबाद रहे। सीरीज का आखिरी टी20 11 जुलाई को खेला जाएगा।
ENG vs IND 4th T20I: इंग्लैंड की मुकाबले पर पकड़ मजबूत
10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। इंग्लैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 120 रन है। कप्तान हैरी ब्रूक (59) अर्धशतक लगा चुके हैं। फिल सॉल्ट (41) उनका साथ दे रहे हैं। भारत को अगर मैच में वापसी करनी है तो हर हाल में इस साझेदारी को तोड़ना होगा। इंगलैंड को जीत के लिए अगली 60 गेंदों पर 39 रन बनाने हैं।
ENG vs IND 4th T20I: जोस बटलर कैच आउट
इग्लैंड का पहला विकेट गिर गया है। तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने जोस बटलर को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। बटलर ने 8 गेंदों पर 8 रन की पारी खेली। अब अब हैरी ब्रूक बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
ENG vs IND 4th T20I: सॉल्ट के साथ मैदान पर उतरे बटलर
इग्लैंड को मुकाबला और सीरीज जीतने के लिए 159 रन बनाने हैं। फिल सॉल्ट और जोस बटलर की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने किया। इस ओवर में 4 रन बने। श्रेयस अय्यर मैदान पर नहीं हैं। ऐसे में तिलक वर्मा कप्तानी कर रहे हैं।
ENG vs IND 4th T20I: आखिरी ओवर में गिरे 2 विकेट
20वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने वॉशिंगटन सुंदर को आदिल के हाथों कैच आउट कराया। सुंदर ने 5 रन बनाए। ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल रन आउट हुए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन की पारी खेली।
ENG vs IND 4th T20I: तिलक का नहीं चला बल्ला
आधी भारतीय टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। तिलक वर्मा के रूप में भारत को 5वां झटका लगा। तिलक वर्मा ने 8 गेंदों पर 11 रन की पारी खेली। अब श्रेयस अय्यर का साथ देने के लिए वॉशिंगटन सुंदर मैदान पर आए हैं।
ENG vs IND 4th T20I: कप्तान श्रेयस की फिफ्टी
कप्तान श्रेयस अय्यर ने 15वें ओवर में सिक्स लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 33 गेंदों पर इस आंकड़े को छुआ। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर की 10वीं फिफ्टी है। साथ ही सीरीज में दूसरा अर्धशतक है।
ENG vs IND 4th T20I: दुबे की पारी का अंत
शिवम दुबे की धीमी पारी का अंत हो गया है। 14वें ओवर में विल जैक्स ने धीमी गेंद की और उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। दुबे ने 23 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। अब तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने उतरे हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 103 रन है।
ENG vs IND 4th T20I: 10 ओवर का खेल समाप्त
पहले 10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 71 रन है। श्रेयस अय्यर 24 और शिवम दुबे 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 20 गेंदों पर 23 रन की साझेदारी हो चुकी है।
ENG vs IND 4th T20I: अभिषेक सस्ते में आउट
भारतीय टीम को अभी भी पार्टनरशिप की तलाश है। वैभव और ईशान के बाद अब अभिषेक शर्मा कैच आउट हो गए हैं। 7वें ओवर की चौथी गेंद पर आदिल ने अभिषेक को कॉट एंट बोल्ड आउट किया। अभिषेक ने 14 गेंदों का सामना किया और 16 रन बनाए।
ENG vs IND 4th T20I: ईशान किशन आउट
भारतीय टीम की शुरुआत आज भी खराब रही है। पावरप्ले में टीम को 2 झटके लग चुके हैं। वैभव के बाद ईशान किशन कैच आउट हुए। 5वें ओवर में जोश टंग ने ईशान का शिकार किया। ईशान ने 6 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाए।
ENG vs IND 4th T20I: आर्चर ने किया वैभव का शिकार
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका। इस मैच में भी जोफ्रा आर्चर ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट चटकाया। वैभव ने 10 गेंदों का सामना किया और 15 रन बनाए। शॉर्ट गेंद पर वैभव ने सैम करन को कैच थमा दिया। अब ईशान किशन बल्लेबाजी करने आए हैं।
ENG vs IND 4th T20I: सलामी जोड़ी मैदान पर
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर आ चुके हैं। जोफ्रा आर्चर पहला ओवर कर रहे हैं। वैभव ने आज स्ट्राइक ली।
ENG vs IND 4th T20I: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
IND vs ENG 4th T20I: भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
ENG vs IND 4th T20I: टॉस अपडेट
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। भारत ने 2 बदलाव किए हैं। वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है। वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह का पत्ता कटा है। इंग्लैंड ने रेहान अहमद को मौका दिया है।
ENG vs IND 4th T20I: इंग्लैंड की संभावित 11
फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।
ENG vs IND 4th T20I: भारत की संभावित 11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
IND vs ENG 4th T20I: भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे।
England vs India 4th T20I: इंग्लैंड टीम
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड।
India vs England 4th T20I: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारत को अगर सीरीज बचानी है तो हर हाल में इस मैच को जीतना होगा।