ENG vs IND 5th T20I Highlights: इंग्लैंड ने किया भारतीय टीम का सूपड़ा साफ, बटलर और ब्रूक ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
India vs England 5th T20I Highlights: भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को साउथेम्प्टन के रोज बाउल में खेला ग ...और पढ़ें

सीरीज जीत चुकी इंग्लैंड टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG 5th T20I Highlights: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवा चुकी भारतीय टीम शनिवर को आखिरी मैच में लाज भी नहीं बचा पाई। सीरीज का 5वां टी20 साउथेम्प्टन के रोज बाउल में खेला गया।
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए गए। वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे ने ली है। वहीं वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन को मौका मिला।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 201 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने 56 रन से मैच जीता और सीरीज 4-0 से अपने नाम की। इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर ने 131 रन बनाए। वहीं कप्तान हैरी ब्रूक ने 95 रन की पारी खेली।