Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

ENG vs IND 5th T20I Highlights: इंग्लैंड ने किया भारतीय टीम का सूपड़ा साफ, बटलर और ब्रूक ने गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

India vs England 5th T20I Highlights: भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को साउथेम्प्टन के रोज बाउल में खेला गया। 

By Rajat Gupta Sat, 11 Jul 2026 11:28 PM (IST)
सीरीज जीत चुकी इंग्‍लैंड टीम

सीरीज जीत चुकी इंग्‍लैंड टीम

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। IND vs ENG 5th T20I Highlights: इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवा चुकी भारतीय टीम शनिवर को आखिरी मैच में लाज भी नहीं बचा पाई। सीरीज का 5वां टी20 साउथेम्प्टन के रोज बाउल में खेला गया।

भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत की प्‍लेइंग 11 में 2 बदलाव किए गए। वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे ने ली है। वहीं वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन को मौका मिला।

इंग्‍लैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 257 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 201 रन ही बना सकी। इंग्‍लैंड ने 56 रन से मैच जीता और सीरीज 4-0 से अपने नाम की। इंग्‍लैंड की ओर से जोस बटलर ने 131 रन बनाए। वहीं कप्‍तान हैरी ब्रूक ने 95 रन की पारी खेली।    

11 Jul 202611:12:01 PM

India vs England 5th T20I: भारत को मिली हार

20वें ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल कैच आउट हुए। पटेल ने 3 रन बनाए। भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी। इंग्‍लैंड ने भारत को 56 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ किया। सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया था। इसके बाद इंग्‍लैंड ने सभी मैच जीते। 

11 Jul 202611:04:18 PM

India vs England 5th T20I: सूर्यांश शेडगे आउट

तिलक के बाद सूर्यांश शेडगे भी अपना विकेट गंवा बैठे हैं। हवाई फायर करने के प्रयास में सूर्यांश शेडगे कैच आउट हुए। सूर्यांश ने 6 गेंदों पर 7 रन बनाए। अब अर्शदीप सिंह क्रीज पर आए हैं। 

11 Jul 202611:01:56 PM

ENG vs IND 5th T20I: भारत का छठा विकेट गिरा

भारतीय टीम को तिलक वर्मा के रूप में छठा झटका लगा। तिलक ने 25 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। अब शेड़गे का साथ देने के लिए अक्षर पटेल मैदान पर आए हैं। 

11 Jul 202610:48:36 PM

ENG vs IND 5th T20I: शिवम दुबे कैच आउट हुए

6 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने उतरे शिवम दुबे कैच आउट हो गए हैं। 2 चौकों की मदद से उन्‍होंने  10 गेंदों पर 14 रन बनाए। सैम करन की गेंद पर उन्‍होंने जोफ्रा आर्चर को कैच थमा दिया। अब  सूर्यांश शेडगे मैदान पर उतरे हैं। 

11 Jul 202610:34:09 PM

ENG vs IND 5th T20I: कैच आउट हुए ईशान किशन

फिफ्टी लगाने के बाद ईशान किशन कैच आउट हुए। विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने 35 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 7 चौके और 2 छक्‍के लगाए। अब शिवम दुबे मैदान पर आए। उन्‍हें पहली गेंद पर ही जीवनदान मिला। हैरी ब्रूक ने दुबे का कैच छोड़ दिया।

11 Jul 202610:25:14 PM

ENG vs IND 5th T20I: ईशान की फिफ्टी

ईशान किशन ने 27 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। टी20 क्रिकेट में यह उनकी 11वीं फिफ्टी है। भारत को अगर यह मैच जीतना है तो ईशान को एक छोर संभाल कर रखना होगा। 

11 Jul 202610:23:36 PM

ENG vs IND 5th T20I: अय्यर कैच आउट

10 ओवर के बाद भारत ने 110 रन बना लिए थे। 11वें ओवर की पहली गेंद पर लियाम डॉसन ने श्रेयस अय्यर को अपने जाल में फंसा लिया। अय्यर ने 16 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। अब ईशान का साथ देने के लिए तिलक वर्मा मैदान पर उतरे हैं।

11 Jul 20269:59:35 PM

ENG vs IND 5th T20I: सैमसन 27 रन बनाकर आउट

पावरप्‍ले में भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिर गया है। सैम करन ने अपने पहले और मैच के छठे ओवर की पहली गेंद पर ही संजू का शिकार किया। संजू ने 14 गेंदों का सामना किया और 27 रन बनाए। अब कप्‍तान श्रेयस अय्यर मैदान पर उतरे हैं।

11 Jul 20269:47:14 PM

India vs England 5th T20I: अभिषेक सस्‍ते में आउट

258 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। तीसरे ओवर ने जोफ्रा आर्चर ने अभिषेक शर्मा को जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया। अभिषेक ने 5 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाए।

11 Jul 20269:35:29 PM

ENG vs IND 5th T20I: सैमसन और अभिषेक पर बड़ी जिम्‍मेदारी

भारतीय टीम को अगर क्‍लीन स्‍वीप से बचना है तो 258 रन बनाने होंगे। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बल्‍लेबाजी के लिए आ चुके हैं। इंग्‍लैंड की ओर से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर कर रहे हैं। 

11 Jul 20269:57:17 PM

England vs India 5th T20I: इंग्‍लैंड ने बनाए 257 रन

टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 257 रन बनाए। जोस बटलर ने 131 रन की पारी खेली। वहीं हैरी ब्रूक ने 95 रन बनाए। शिवम दुबे ने 2 और कृष्‍णा ने 1 विकेट चटकाया।

11 Jul 20269:14:31 PM

ENG vs IND 5th T20I: शतक लगाने के बाद आउट हुए बटलर

शिवम दुबे ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। 19वें ओवर में उन्‍होंने जोस बटलर का शिकार किया। बटलर ने 64 गेंदों पर 131 रन की पारी खेली। कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने बटलर का कैच लिया। इसके बाद बल्‍लेबाजी करने आए जैकब बेथेल खाता भी नहीं खोल पाए। 

11 Jul 20268:53:13 PM

IND vs ENG 5th T20I: बटलर ने जड़ा शतक

जोस बटलर ने 51 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 9 चौके और 6 छक्‍के लगाए। टी20 इंटरनेशनल में बटलर का यह दूसरा शतक है। हैरी ब्रूक भी उनका साथ दे रहे हैं। 16 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 209 रन है। भारतीय टीम विकेट के लिए तरस गई है। 

11 Jul 20268:27:06 PM

England vs India 5th T20I: भारत को चाहिए विकेट

हैरी ब्रूक ने 19 और जोस बटलर ने 34 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी है। ब्रूक अब तक 2 चौके और 5 छक्‍के लगा चुके हैं। वहीं बटलर 5 चौके और 2 सिक्‍स ठोक चुके हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत को अगर मैच में वापसी करनी है तो हर हाल में इस पार्टनरशिप को तोड़ना होगा। 11 ओवर के बाद इंग्‍लैंड का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 123 रन है।

11 Jul 20268:04:44 PM

IND vs ENG 5th T20I: पावरप्‍ले समाप्‍त

पहले 6 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। इंग्‍लैंड का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन है। जोस बटलर का साथ हैरी ब्रूक दे रहे हैं। दोनों के बीच 53 रन की साझेदारी भी हो चुकी है। 

11 Jul 20268:23:51 PM

England vs India 5th T20I: पहला झटका लगा

टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम को प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली सफलता दिलाई है। दूसरे ही ओवर में उन्‍होंने फिल सॉल्‍ट को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। सॉल्‍ट ने 9 गेंदों पर 6 रन बनाए। अब कप्‍तान हैरी ब्रूक मैदान पर आए हैं।

11 Jul 20267:35:47 PM

IND vs ENG 5th T20I: सलामी जोड़ी मैदान पर

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी इंग्‍लैंड की सलामी जोड़ी मैदान पर आ गई है। फिलिप सॉल्ट का साथ देने के लिए जोस बटलर क्रीज पर आए हैं। भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह कर रहे हैं। 

11 Jul 20267:21:38 PM

ENG vs IND 5th T20I: इंग्लैंड की प्लेइंग 11

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग। 

11 Jul 20267:20:28 PM

IND vs ENG 5th T20I: भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

11 Jul 20269:20:32 PM

IND vs ENG 5th T20I: टॉस अपडेट

भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की प्‍लेइंग 11 में 2 बदलाव किए गए हैं। वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे को मौका मिला है। साथ ही वैभव सूर्यवंशी की जगह संजू सैमसन ने ली है। 

ये भी पढ़े: ENG vs IND 5th T20I: वैभव सूर्यवंशी की 3 मैच बाद ही हुई छुट्टी, संजू सैमसन पर टीम मैनेजमेंट ने फिर जताया भरोसा

11 Jul 20266:48:54 PM

IND vs ENG 5th T20I: टॉस 19:15 बजे

भारतीय टीम जाम में फंसने के कारण देरी से स्‍टेडियम पहुंची। ऐसे में टॉस 19:15 बजे पर होगा। खेल 19:30  शुरू होगा। श्रेयस अय्यर इस समय अपने बल्ले और ग्लव्स के साथ मैदान पर आ रहे गए हैं।  थोड़ा वार्म-अप सेशन होगा।

11 Jul 20266:39:45 PM

IND vs ENG 5th T20I: स्‍टेडियम पहुंची भारतीय टीम

भारतीय टीम आखिरकार मैदान पर पहुंच गई है। ऐसे में कुछ ही देर में टॉस हो सकता है। भारतीय टीम को अगर क्‍लीन स्‍वीप से बचना है तो हर हाल में यह मैच जीतना होगा। 

11 Jul 20266:33:23 PM

IND vs ENG 5th T20I: टॉस में हो रही देरी

भारतीय टीम की बस ट्रैफिक में फंस गई है। इस कारण टॉस में देरी हो रही है। टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होना था। हालांकि, श्रेयस अय्यर अभी स्‍टेडियम ही नहीं पहुंचे हैं। 

11 Jul 20265:06:03 PM

ENG vs IND 5th T20I: 7 बजे शुरू होगा मैच 

भारत और इंग्‍लैंड के बीच चौथा टी20 रात 10 बजे शुरू हुआ था। वहीं आखिरी टी20 आज शाम 7 बजे शुरू होगा। साथ ही टॉस आधा घंटे पहले 6:30 बजे होगा। भारत की प्‍लेइंग 11 में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

 

All roads lead to Southampton for the 5️⃣th and final T20I 🛣️

⏰ 7:00 PM IST
💻 https://t.co/hIL8VeeCtI
📱 Official BCCI App#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/XxA3Lgymv5

— BCCI (@BCCI) July 11, 2026

 

11 Jul 20264:14:27 PM

India vs England 5th T20I: इंग्‍लैंड टीम

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, लियाम डॉसन, सोनी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड।

11 Jul 20264:13:29 PM

IND vs ENG 5th T20I: भारतीय टीम

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे। 

11 Jul 20264:13:08 PM

ENG vs IND 5th T20I: लाइव ब्‍लॉग

दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज साउथेम्प्टन के रोज बाउल में खेला जाएगा। इस मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्‍लॉग में मिलने वाली हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us