ENG vs NZ Highlights: इंग्लैंड ने लगाई जीत की हैट्रिक, न्यूजीलैंड को रोमाचंक मैच में दी शिकस्त, पाकिस्तान ने ली राहत की सांस
England vs New Zealand Highlights: टी20 विश्‍व कप 2026 के 49वें मुकाबले में शुक्रवार को इंग्‍लैंड टीम की टक्‍कर न्‍यूजीलैंड से हुई। यह ...और पढ़ें

इंग्लैंड ने जीता मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ENG vs NZ Highlights: टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे ग्रुप का शुक्रवार को अहम मुकाबला हुआ। सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी इंग्लैंड टीम की टक्कर न्यूजीलैंड से हुई। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। 160 रन के टारगेट को इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में चेज कर लिया। विल जैक्स ने बेहतरनी ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्हें मैच का हीरो चुना गया। उन्होंने 18 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए। साथ ही 2 विकेट भी चटकाए।