यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
T20 World Cup से पहले खुली पाकिस्तान की पोल, इंग्लैंड ने 23 रन से दी शिकस्त; 6 बल्लेबाज नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा
इस मैच में मेजबान इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान जोस बटलर की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 183 रनों का स्कोर बनाया था। लक्ष्य ...और पढ़ें

HighLights
- इंग्लैंड ने दूसरे टी20I मैच में पाकिस्तान को 23 रन से हराया
- इंग्लैंड ने दिया था 184 रन का लक्ष्य
- जोस बटलर ने खेली 84 रन की पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तान टीम को टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दूसरे मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार से टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान टीम की पोल खुल गई। इंग्लैंड ने 4 मैच की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में मेहमान टीम को 23 रन से मात देकर 1-0 की बढ़त बना ली है।
इस मैच में मेजबान इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान जोस बटलर की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 183 रनों का स्कोर बनाया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 19.2 ओवर में 160 रन के स्कोर पर ही सिमट गई।
बटलर ने खेली कप्तानी पारी
एजबेस्टन के मैदान पर खेले गए सीरीज के इस दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सॉल्ट और कप्तान जोस बटलर ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। फिल सॉल्ट 13 रन बनाकर इमाद वसीम का शिकार बने। इसके बटलर ने विल जैक्स (37) और जॉनी बेयरस्टो (21) के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां की। बटलर 51 गेंद पर 84 रन बनाकर आउट हुए। शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट लिए।
पाकिस्तान बल्लेबाज रहे नाकाम
लक्ष्य का पीछ करते हुए पाकिस्तान की बेहद खराब शुरुआत रही। रिजवान (0) और अयूब (2) चार ओवर के अंदर ही आउट हो गए। बाबर आजम (32) और फखर जमान (45) ने टीम के लिए संघर्ष किया। हालांकि, मोईन अली और लिविंगस्टन ने विकेट निकाल कर इंग्लैंड की वापसी कराई। पाक टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके।
खबरें और भी
अंग्रेज गेंदबाजों ने किया कमाल
मुकाबले में इंग्लैंड की तरफ से रीस टॉप्ली 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, लंबे समय के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा मोईन अली ने भी इस मैच में 2 विकेट हासिल किए।