यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ENG vs WI Day 2: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड की स्थिति मजबूत, वेस्टइंडीज दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई
ENG vs WI 1st Test Day 2 Stumps इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच इन दिनों 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर खेला जा ...और पढ़ें

HighLights
- वेस्टइंडीज की पहली पारी 121 रन पर सिमटी
- इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 371 रन
- वेस्टइंडीज अभी भी 171 रन पीछे है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच इन दिनों 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। पहले टेस्ट के दूसरे दिन खेल समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते टीम मजबूत स्थिति में है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ा गई है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में वेस्टइंडीज का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 79 रन है। मेहमान विंडीज टीम अभी भी 171 रन पीछे है।
पहली पारी में 121 रन पर सिमटी वेस्टइंडीज
मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 121 रन पर सिमट गई। मिकाइल लुइस ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। उनके अलावा केवेम हॉज ने 24 और एलिक अथानाजे ने 23 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन का तूफान देखने को मिला। उन्होंने 12 ओवर में 45 रन देकर 7 शिकार किए। उनके अलावा जेम्स एंडरसन, क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स की झोली में 1-2 विकेट आया।
ये भी पढ़ें: ENG vs WI: आखिरी बार मैदान पर उतरे जेम्स एंडरसन, लॉर्ड्स में परिवार ने बजाई घंटी तो भावुक हुए क्रिकेटर
इंग्लैंड ने बनाए 371 रन
जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 10 विकेट खोकर 371 रन बनाए। विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 70 रन की पारी खेली। उनके अलावा जो रूट ने 68, ओली पोप ने 57 और हैरी ब्रूक ने 50 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से जेडेन सील्स ने 4 शिकार किए। गुडाकेश मोती और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट झटके। साथ ही अल्जारी जोसेफ को 1 सफलता मिली।
वेस्टइंडीज का स्कोर 79-6
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में वेस्टइंडीज का स्कोर 79-6 है। जोशुआ दा सिल्वा 8 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने 4 रन, मिकाइल लुइस ने 14 रन, एलिक अथानजे ने 22 रन, केवेम हॉज ने 4 रन और जेसन होल्डर ने 20 रन बनाए। किर्क मैकेंजी का खाता तक नहीं खुला। इंग्लैंड की ओर से अब तक जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन और बेन स्टोक्स 2-2 विकेट झटक चुके हैं।