Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

Women's T20 World Cup 2026 Final Highlights: अजेय रहते हुए ऑस्ट्रेलिया बनी वर्ल्ड चैंपियन, इंग्लैंड को उनके घर में किया शर्मसार

ENG W vs AUS W Highlights: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया और 7वीं बार चैंपियन बनी।

By Praveen Kumar Mishra Sun, 05 Jul 2026 11:32 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया

ऑस्ट्रेलिया विमेंस ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। England Women vs Australia Women Highlights: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान इंग्लैंड ने कप्तान नट साइवर-ब्रंट के अर्धशतक के दम पर 150 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया। कंगारू टीम 7वीं बार टी20 वर्ल्ड कप जीती है।

5 Jul 202611:26:32 PM

ENG W vs AUS W LIVE Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता फाइनल

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7वीं बार विश्व कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाया है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवरों में हासिल कर लिया और 7वीं बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

5 Jul 202611:11:28 PM

ENG W vs AUS W, Women's T20 World Cup Final LIVE: बेथ मूनी हुई आउट

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में तीसरा विकेट गंवा दिया है। बेथ मूनी 49 गेंदों पर 64 रन बनाकर आउट हो गई हैं। उन्हें सोफी एकलेस्टोन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

5 Jul 202610:54:28 PM

ENG W vs AUS W, Women's T20 World Cup Final LIVE: फीबी लिचफील्ड हुई आउट

ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में दूसरा झटका लगा है। फीबी लिचफील्ड अर्धशतक लगाने से चूक गई हैं। वे 35 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हो गईं।

5 Jul 202610:51:07 PM

ENG W vs AUS W LIVE Cricket Score: बेथ मूनी ने जड़ा अर्धशतक

इंग्लैंड के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में खेलते हुए बेथ मूनी ने अर्धशतक लगा दिया है। मूनी ने 38 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की मुकाबले में मजबूत पकड़ बनी हुई है।

5 Jul 202610:41:08 PM

ENG W vs AUS W LIVE Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे हो गए हैं। टीम ने इस आंकड़े को 10.2 ओवरों में हासल कर लिया है। इसी के साथ टीम ने 7वीं ट्रॉफी की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। उन्हें अब जीत के लिए 51 रनों की जरूरत है।

5 Jul 202610:10:36 PM

England Women vs Australia Women LIVE: जॉर्जिया वोल आउट

ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में पहला झटका लगा है। लॉरेन बेल ने जॉर्जिया वोल को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। वोल 6 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गई।

5 Jul 202610:09:21 PM

England Women vs Australia Women LIVE: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इंग्लैंड के 151 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉर्जिया वोल और बेथ मूनी सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरी हैं। 

5 Jul 20269:41:57 PM

ENG W vs AUS W LIVE Cricket Score: इंग्लैंड ने बनाए 150 रन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनल में इंग्लैंड ने 150 रन बना लिए हैं। कप्तान नट साइवर-ब्रंट और फ्रेया कैम्प ने कमाल की पारी खेली। साइवर-ब्रंट ने नाबाद 58, जबकि कैम्प 44 रन बनाकर नॉटआउट रहीं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य मिला है।

5 Jul 20269:31:44 PM

ENG W vs AUS W LIVE Cricket Score: नट साइवर-ब्रंट ने लगाया अर्धशतक

इंग्लैंड की कप्तान नट साइवर-ब्रंट ने फाइनल मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जड़ा है और 46 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी उन्होंने अर्धशतक लगाया था।

5 Jul 20269:01:16 PM

ENG W vs AUS W LIVE Score: हीदर नाइट आउट

इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में चौथा झटका लगा है। किम गार्थ ने हीदर नाइट को 2 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इसी के साथ इंग्लैंड की टीम मुश्किल में दिखाई दे रही है।

5 Jul 20268:55:21 PM

ENG W vs AUS W LIVE Score: एलिस कैप्सी आउट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी सोफी ने नट साइवर-ब्रंट और एलिस कैप्सी के बीच की साझेदारी को आउट कर दिया है। कैप्सी 20 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुई।

5 Jul 20268:31:07 PM

Women's T20 World Cup Final LIVE: डैनी वायट-हॉज हुई आउट

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने फाइनल मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की है। इंग्लैंड ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। एनाबेल सदरलैंड ने डैनी वायट-हॉज को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। हॉज 8 रन बनाकर आउट हो गई।

5 Jul 20268:10:29 PM

Women's T20 World Cup Final LIVE: एमी जोन्स आउट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड ने पहला विकेट गंवा दिया है। एमी जोन्स को लुसी हैमिल्टन ने 6 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

5 Jul 20268:05:42 PM

England vs Australia, Women's T20 World Cup Final LIVE: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में एमी जोन्स और डैनी वायट-हॉज क्रीज पर उतरी हैं।

5 Jul 20267:41:40 PM

ENG W vs AUS W LIVE Score: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11

एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, नट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लोट डीन, लिन्से स्मिथ, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल।

5 Jul 20267:40:13 PM

ENG W vs AUS W LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11

जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फीबी लिट्चफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन।

5 Jul 20267:36:27 PM

Women's T20 World Cup 2026 Final LIVE: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

इंग्लैंड के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

5 Jul 20266:59:49 PM

Women's T20 World Cup 2026 Final LIVE: हेड टू हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टी20 में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी है। अब दोनों टीमों ने कुल 45 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 22 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है। इसके अलावा 20 मैचों में इंग्लैंड ने बाजी मारी है। दो मुकाबले टाई रहे हैं और एक का कोई नतीजा नहीं निकल सका है। टी20 विश्व कप में दोनों टीमों ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 4, जबकि इंग्लैंड ने 2 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 3 फाइनल खेले गए हैं और सभी मैचों में कंगारुओं ने बाजी मारी है।

5 Jul 20266:03:56 PM

ENG W vs AUS W LIVE Score: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम

एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, नट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल, सोफिया डंकले, इस्सी वोंग, लॉरेन फिलर, टिली कोर्टीन-कोलमैन।

5 Jul 20266:01:37 PM

ENG W vs AUS W LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फीबी लिट्चफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, मेगन शूट, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैकग्राथ, अलाना किंग।

5 Jul 20266:01:10 PM

ENG W vs AUS W LIVE Score: लाइव ब्लॉग

इंग्लैंड महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगी। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7:30 बजे होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us