GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को रोमांचक मुकाबले में हराया, आर्चर-तुषार बने हीरो
GT vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में राजस्थान ने 6 रनों से जीत हासिल की। ...और पढ़ें
-1775309839010_m.webp)
राजस्थान ने गुजरात को हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात को रोमांचक मुकाबले में 6 रनों से हराया। मैच में आरआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात की टीम 204 रन ही बना सकी और उन्हें रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी। राजस्थान ने इसी के साथ आईपीएल 2026 में लगातार दो मुकाबले जीत लिए हैं। इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था।