विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hong Kong Sixes 2026 IND vs PAK: किसी तरह पाकिस्तान को नसीब हुई भारत पर जीत, दो बल्लेबाजों ने मचाया उत्पात

Published: Fri, 30 Oct 2026 01:54 PM (IST)

पाकिस्तान ने हांग कांग सिक्सेस टूर्नामेंट में भारत को चार विकेट से हराया। ख्वाजा नाफे और अब्बास अफरीदी की तूफानी ...और पढ़ें

पाकिस्तान ने भारत को दी मात

पाकिस्तान ने भारत को दी मात 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट की पिच पर जब भी भारत और पाकिस्तान का मैच होता है तो अधिकतर मौकों पर टीम इंडिया जीतती है। आईसीसी टूर्नामेंट्स में तो पाकिस्तान की हालत बुरी है। एशिया कप में भी उसका जीतना अब मुश्किल हो रहा है। हालांकि, एक टूर्नामेंट में पाकिस्तान को भारत पर जीत हासिल करने का सपना किसी तरह पूरा हो गया।

मामला है हांग कांग सिक्सेस टूर्नामेंट का जहां पाकिस्तान ने भारत को चार विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और छह ओवरों में 88 रन बनाए। पाकिस्तान ने 13 गेंद पहले दो विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इस टूर्नामेंट में सिर्फ छह ओवरों का मैच होता है और हर टीम में सिर्फ छह खिलाड़ी ही होते हैं।

ख्वाजा और अफरीदी ने किया कमाल

89 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को ख्वाजा नाफे और अब्बास अफरीदी ने तेज शुरुआत दी और दोनों ने ही टीम की जीत को पक्का कर दिया था। इन दोनों ने दो ओवरों में ही स्कोर 59 रनों तक पहुंचा दिया और तीसरे ओवर की पहली गेंद पर अफरीदी शशांक सिंह का शिकार हो गए। उन्होंने आठ गेंदों पर एक चौके और पांच छक्कों की मदद से 35 रन बनाए।

चौथे ओवर की चौथी गेंद पर ख्वाजा की पारी का अंत राहुल तेवतिया ने कर दिया। उन्होंने 12 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। अब्दुल समद ने नाबाद सात और इरफान खान ने नाबाद छह रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई।

भारतीय बल्लेबाज नाकाम

इससे पहले, भारतीय बल्लेबाज ज्यादा तेजी से रन नहीं बना सके। राहुल त्रिपाठी के रूप में भारत ने अपना पहला विकेट दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर खोया। वह पांच गेंदों पर नौ रन ही बना सके। नीतीश राणा भी 19 रनों से आगे नहीं जा सके। शशांक सिंह ने 11 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्कों की मदद से 40 रन बनाते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया जबकि तेवतिया और क्रुणाल पांड्या खाता तक नहीं खोल सके। टी नटराजन छह गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें- WCL में भारत-पाक महामुकाबला हुआ रद, PCB की 'माफी मांगो' शर्त पर भड़के आयोजक; पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने उड़ाए पाकिस्तान के परखच्चे, टीम इंडिया ने जीता गोल्ड मेडल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।