Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND W vs NL W 2026 Highlights: भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से दी पटखनी, हासिल की अब तक की सबसे बड़ी जीत 

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 10:46 PM (IST)

    IND W vs NL W T20 WC 2026 : भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से हरा दिया जो उसकी टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से अभी तक की सबसे बड़ी जीत है। ये भारत ...और पढ़ें

    भारत का सामना नीदरलैंड्स से

    भारत का सामना नीदरलैंड्स से

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बल्ले की गूंज के बाद श्रीचरणी की फिरकी के दम पर भारतीय टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप-2026 में बुधवार को नीदरलैंड्स को 95 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 209 रन बनाए थे। नीदरलैंड्स की टीम 17.3 ओवरों में 114 रनों पर ही ढेर हो गई।

    मंधाना ने 47 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 74 रनों की पारी खेली। शेफाली ने 38 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 55 रन बनाए। श्रीचरण ने चार विकेट लिए। शेफाली ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट लिए।