IND W vs NL W 2026 Highlights: भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से दी पटखनी, हासिल की अब तक की सबसे बड़ी जीत
IND W vs NL W T20 WC 2026 : भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से हरा दिया जो उसकी टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से अभी तक की सबसे बड़ी जीत है। ये भारत की इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत भी है।
-1781701060894_m.webp)
भारत का सामना नीदरलैंड्स से
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बल्ले की गूंज के बाद श्रीचरणी की फिरकी के दम पर भारतीय टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप-2026 में बुधवार को नीदरलैंड्स को 95 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 209 रन बनाए थे। नीदरलैंड्स की टीम 17.3 ओवरों में 114 रनों पर ही ढेर हो गई।
मंधाना ने 47 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के की मदद से 74 रनों की पारी खेली। शेफाली ने 38 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 55 रन बनाए। श्रीचरण ने चार विकेट लिए। शेफाली ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट लिए।
IND W vs NL W: भारत को मिली जीत
शेफाली ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर वान डर वोनिंग को आउट कर नीदरलैंड्स की पारी समेट दी और भारत को 95 रनों से शानदार जीत दिलाई। ये भारत की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से अभी तक की सबसे बड़ी जीत है।
IND W vs NL W: भारत जीत से एक विकेट दूर
18वें ओवर की पहली गेंद पर शेफाली वर्मा ने सीगर्स को ऋचा घोष के हाथों स्टम्प कर दिया और इसी के साथ नीदरलैंड्स ने अपना नौवां विकेट खो दिया।
IND W vs NL W: नीदरलैंड्स का आठवां विकेट गिरा
17वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीचरणी ने एक और विकेट ले लिया। उन्होंने ज्विलिंग को रोड्रिग्स के हाथों लॉन्ग ऑन पर कैच कराया। वह आठ रन ही बना सकीं।
IND W vs NL W: श्रीचरणी को मिला एक और विकेट
17वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर श्रीचरणी ने एक और विकेट ले लिया। उन्होंने मिव वान डेन राड को बिना खाता खोले आउट कर दिया। हालांकि, वह हैट्रिक पूरी नहीं कर पाईं।
IND W vs NL W: चरणी ने दिलाई भारत को एक और सफलता
17वें ओवर की पहली गेंद पर श्रीचरणी ने ओवरडिज्क को आउट कर दिया। इसी के साथ नीदरलैंड्स का पांचवां विकेट गिर गया।
IND W vs NL W: नंदनी ने दिलाई भारत को एक और सफलता
नीदरलैंड्स का चौथा विकेट गिर चुका है। नंदनी ने 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर डी लीड को ऋचा घोष के हाथों स्टम्प करा नीदरलैंड्स को परेशानी में डाल दिया।
IND W vs NL W: भारत को मिला तीसरा विकेट
श्रेयांका पाटिल के चोटिल होने के बाद गेंदबाजी संभाल रहीं शेफाली ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्टेर कैलिस को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिला दी। कैलिस शानदार बल्लेबाजी कर रही थीं। वह 18 रन बनाकर आउट हो गईं।
IND W vs NL W: भारत को मिली दूसरी सफलता
भारत को दूसरी सफलता मिल गई है। दीप्ति शर्मा ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर मोलेनबोएर को रोड्रिग्स के हाथों कैच करा दिया।
IND W vs NL W: पावरप्ले खत्म
नीदरलैंड्स की पारी का पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में नीदरलैंड्स ने एक विकेट खोकर 49 रन बनाए हैं।
IND W vs NL W: भारत को मिली पहली सफलता
भारत को पहली सफलता मिल गई है। नंदनी ने सीगर्स को पवेलियन की राह दिखाई। पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर उनका विकेट गिरा। सीगर्स ने 21 रनों की पारी खेली।
IND W vs NL W: नीदरलैंड्स की धीमी शुरुआत
नीदरलैंड्स ने इस मैच में धीमी शुरुआत की है। भारतीय गेंदबाजों ने उसकी बल्लेबाजों को हाथ खोलने के मौके नहीं दिेए हैं। तीन ओवरों के बाद नीदरलैंड्स का स्कोर 19 रन है।
IND W vs NL W: नीदरलैंड्स की पारी शुरू
नीदरलैंड्स की पारी शुरू हो गई है। सीगर्स और मोलकेनबोएर से टीम को तेज शुरुआत की उम्मीद है।
IND W vs NL W: भारतीय पारी खत्म
भारत की पारी पूरी हो गई है। टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 209 रन बनाए हैं।
IND W vs NL W: रोड्रिग्स भी आउट
मंधाना के आउट होने के बाद अगली ही गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स भी आउट हो गई हैं। उनका विकेट 17वें ओवर की पहली गेंद पर गिरा। उन्होंने 14 गेंदों पर 23 रन बनाए।
IND W vs NL W: मंधाना लौटीं पवेलियन
भारत को दूसरा झटका लग गया है। मंधाना आउट हो गई हैं। डी लांगा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह आउट हो गई हैं। उनका विकेट 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा। मंधाना ने 47 गेंदों पर 74 रन बनाए जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा।
IND W vs NL W: मंधाना का अर्धशतक पूरा
मंधाना ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनका इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जमाया था।
IND W vs NL W: शेफाली वर्मा आउट
भारत को पहला झटका लग गया है। शेफाली वर्मा आउट हो गई हैं। 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर सेइगर्स ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने 38 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 55 रनों की पारी खेली।
IND W vs NL W: शेफाली वर्मा ने जमाया अर्धशतक
शेफाली वर्मा ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये उनका इस वर्ल्ड कप का पहला अर्धशतक है।
IND W vs NL W: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है और ये पूरी तरह से भारत के नाम रहा है। इन छह ओवरों में भारत ने बिना कोई विकेट खोए 59 रन बनाए हैं। नीदरलैंड्स को विकेट की तलाश है।
IND W vs NL W: भारत को मिली तेज शुरुआत
मंधाना और शेफाली ने भारत को तेज शुरुआत दी है। दोनों ने चार ओवरों में भारत का स्कोर 38 रनों तक पहुंचा दिया है। शेफाली 23 और मंधाना 13 रन बनाने में सफल रहीं।
IND W vs NL W: भारतीय पारी शुरू
भारतीय पारी शुरू हो गई है। मंधाना और शेफाली पर टीम को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी है।
IND W vs NL W: भारती की पहले बैटिंग
नीदरैलैंड्स की कप्तान बाबेटे डी लीड्स ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने दो बदलाव किए हैं। अरुंधति रेड्डी की जगह नंदनी शर्मा को टीम में जगह मिली है। वहीं भारती फूलमाली की जगह यास्तिका भाटिया आई हैं।
IND W vs NL W: भारत की नजरें दूसरी जीत पर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना आज नीदरलैंड्स से होने जा रहा है। इस मैच में भारत की नजरें दूसरी जीत पर हैं। टीम इंडिया का पलड़ा भारी है लेकिन नीदरलैंड्स की टीम उलटफेर कर सकती है।