IND A vs AFG A Highlights: भारत ए हुआ उलटफेर का शिकार, डीएलएस के दम पर अफगानिस्तान ए ने जीत ली बाजी
India A vs AFG A: अफगानिस्तान ए ने गुरुवार को दांबुला में खेले गए ट्राई सीरीज के मुकाबले में भारत ए को डीएलएस पद्यति के आधार पर 4 रन से मात दी।
-1781174376585_m.webp)
IND A vs AFG A: अफगानिस्तान ए ने भारत ए को हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India A vs Afghanistan A Tri nation a series 2nd match: अफगानिस्तान ए ने गुरुवार को दांबुला में खेले गए ट्राई सीरीज के मुकाबले में भारत ए को डीएलएस पद्यति के आधार पर 4 रन से मात दी।
वर्षाबाधित मैच में भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करके 49 ओवर में 9 विकेट खोकर 349 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने 25.5 ओवर में दो विकेट खोकर 177 रन बना लिए थे। डीएलएस के आधार पर अफगानिस्तान ए को इतने समय तक 174 रन बनाने थे। वो निर्धारित लक्ष्य से 4 रन आगे थे, लिहाजा विजेता घोषित किया गया।
IND A vs AFG A: अफगानिस्तान ए ने भारत ए को मात दी
अफगानिस्तान ए ने गुरुवार को दांबुला में खेले गए ट्राई सीरीज के मुकाबले में भारत ए को डीएलएस पद्यति के आधार पर 4 रन से मात दी। वर्षाबाधित मैच में भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करके 49 ओवर में 9 विकेट खोकर 349 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने 25.5 ओवर में दो विकेट खोकर 177 रन बना लिए थे। डीएलएस के आधार पर अफगानिस्तान ए को इतने समय तक 174 रन बनाने थे। वो निर्धारित लक्ष्य से 4 रन आगे थे, लिहाजा विजेता घोषित किया गया।
IND A vs AFG A Live: बारिश के कारण रुका मैच
बारिश के कारण एक बार फिर मैच को रोकना पड़ा है। अफगानिस्तान ए टीम ने 25.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 177 रन बना लिए हैं। इमरान मीर 75 रन बना चुके हैं, वहीं बाहिर शाह 51 रन बनाकर नाबाद हैं। अफगान टीम DLS स्कोर से 3 रन आगे चल रही है।
IND A vs AFG A Live: 25 ओवर का खेल समाप्त
25 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। अफगानिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 172 रन है। भारतीय टीम को विकेट की तलाश है। इमरान मीर 75 रन बना चुके हैं, वहीं बाहिर शाह फिफ्टी के करीब हैं।
IND A vs AFG A LIVE: इंडिया ए की मैच में की वापसी
इंडिया ए ने 2 जल्दी विकेट लेकर मैच में वापसी कर ली है। अफगानिस्तान ए को अब बचे हुए 26 ओवर में 210 रन चाहिए। 12 ओवर के खेल के बाद अफगानिस्तान ए का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 84 रन रहा।
IND W vs AFG W LIVE Score: इंडिया ए को मिली पहली सफलता
पारी के 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर अरशद खान ने इंडिया ए को पहली सफलता दिलाई। इंडिया ए को ब्रेक थ्रो मिल गया है। अरशद खान की शॉर्ट गेंद पर हसन ईसाखिल ने पुल किया, लेकिन डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर फील्डर को कैच थमा बैठे। पावरप्ले की आखिरी गेंद पर इंडिया ए को सफलता मिली। हसन ईसाखिल 29 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए।
8 ओवर के बाद अफगानिस्तान ए का स्कोर 63/1
IND A vs AFG A LIVE Cricket Score: अफगानिस्तान के 50 रन पूरे
सूर्यांश शेडगे के दूसरे ओवर की पहली गेंद शॉर्ट थी और हसन ईसाखिल ने उसे चौके के लिए भेज दिया। उन्होंने डीप मिड-विकेट की तरफ पुल करके बाउंड्री बटोरी। इस शॉट के साथ अफगानिस्तान ए ने सिर्फ 6.1 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए।
India A vs Afghanistan A Live Score: अफगानिस्तान की अच्छी शुरुआत
अंशुल कंबोज की शॉर्ट गेंद पर कप्तान इमरान मीर ने पुल करके बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ चौका लगाया। यह इमरान की पारी की पहली बाउंड्री है। दूसरे छोर पर हसन ईसाखिल टिके हुए हैं। उन्होंने 12 गेंदों पर 13 रन बना लिए हैं। तीन ओवर के बाद अफगानिस्तान ए का स्कोर 22/0 रहा।
IND A vs AFG A Live: ओवर्स में हुई कटौती
बारिश रुकने और मैदान सूखने के बाद मुकाबला फिर से शुरू हो गया है। अब अफगानिस्तान को 38 ओवर बल्लेबाजी करनी है और उन्हें 294 रन का टारगेट दिया गया है। अफगानिस्तान की सलामी जोड़ी बल्लेबाजी के लिए उतर चुकी है। हसन ईसाखिल का साथ देने के लिए इमरान मीर मैदान पर आए हैं।
IND A vs AFG A Live: बारिश की वजह से दूसरी पारी शुरू होने में देरी
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू होने में बारिश के कारण और गीली आउटफील्ड की वजह देरी हो गई है।
India A vs AFG A LIVE Score: इंडिया ने अफगानिस्तान को 350 रन का टारगेट दिया
आखिरी ओवर में जोरदार बल्लेबाजी से इंडिया ए ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 349 रन बना दिए। अफगानिस्तान ए के खिलाफ प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 84 रन की तेज पारी खेली। उनके बाद कप्तान तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अर्धशतक जड़े। वैभव सूर्यवंशी ने 44 और सूर्यांश शेडगे ने 40 रन का अहम योगदान दिया। अफगानिस्तान के लिए अब्दुल्ला ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 68 रन देकर 5 विकेट झटके।
IND A vs AFG A LIVE Score: इंडिया ए का गिरा छठा विकेट
पारी के 46वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अब्दुल्ला अहमदजई ने तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया। बशीर ने उनका कैच लपका। 46 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 315 रन रहा।
IND A vs AFG A LIVE Score: हर्षा भोगले ने वैभव की दिल खोलकर तारीफ की
हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा, "वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया ए के लिए अफगानिस्तान ए के खिलाफ 22 गेंदों पर 44 रन बनाए। लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये रही कि उसने 9 चौके मारे और एक भी छक्का नहीं लगाया। मैंने मैच नहीं देखा, लेकिन इससे लगता है कि वैभव अपने खेल को और बेहतर बना रहा है।"
IND A vs AFG A Live Score: तिलक वर्मा की फिफ्टी पूरी
पारी के 42वें ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 5 विकेट पर 267 रन हो गया है। तिलक वर्मा ने 60 गेंदों पर 50 रन बना लिए हैं। उनके साथ क्रीज पर सूर्यांश मौजूद हैं, जिन्होंने 11 गेंद पर अभी तक 8 रन बना लिए हैं।
IND A vs AFG A Live Score: भारत के लगातार गिरे दो विकेट
पारी के 38वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर इंडिया ए के लगातार दो गेंदों पर दो विकेट गिरे। पारी के 38वें ओवर की चौथी गेंद पर फरमानुल्लाह सफी ने ऋतुराज गायकवाड़ को 66 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। इसके बाद आयुष बदोनी को उन्होंने अगली गेंद पर गोल्डन डक पर आउट किया।
AFG A vs IND A: गायकवाड़ 66 रन बनाकर हुए आउट
भारत ए को 38वें ओवर में तगड़ा झटका लगा। फरमानुल्लाह ने रुतुराज गायकवाड़ को मिडविकेट पर हसन के हाथों कैच आउट कराया। गायकवाड़ ने 80 गेंदों में तीन चौके की मदद से 66 रन बनाए। अगली ही गेंद पर फरमानुल्लाह ने आयुष बडोनी को मोहम्मद इशाक के हाथों कैच आउट कराकर अफगानिस्तान ए की वापसी कराई। बडोनी खाता खोले लौटे।
38 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 245/5। तिलक वर्मा 36* और सूर्यांश शेगड़े 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND A vs AFG A Live: गायकवाड़ ने जड़ा अर्धशतक
रुतुराज गायकवाड़ का शानदार फॉर्म जारी है। श्रीलंका ए के खिलाफ शतक जड़ने वाले रुतु ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ भी अर्धशतक जमाया। गायकवाड़ ने 33वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दो रन दौड़कर अपना पचासा पूरा किया। कप्तान तिलक वर्मा उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत नजर आ रही है।
34 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 225/3। रुतुराज गायकवाड़ 56* और तिलक वर्मा 26* रन बनाकर खेल रहे हैं।
India A vs Afghanistan A Live Score: इंडिया का स्कोर 200 रन के पार
29 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 201 रन रहा। तिलक वर्मा (17) और ऋतुराज गायकवाड़ (41) रन बनाकर खेल रहे हैं।
India A vs Afghanistan A Live Score: गायकवाड़ अर्धशतक के करीब
पारी के 28वें ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 194 रन रहा। तिलक वर्मा (12) और ऋतुराज (39) रन बनाकर खेल रहे हैं। गायकवाड़ अपने अर्धशतक के करीब हैं।
Ind a vs Afg a live score: दांबुला में रुकी बारिश
दांबुला में बारिश रुक गई है और धूप निकल आई है। मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ी वापस आ गए हैं और अब 49-49 ओवर का मैच खेला जाएगा। इंडिया ए की टीम ने 174/3 रन के बाद अपनी पारी जारी की।
India A vs Afghanistan A Live Score: अजय जडेजा ने वैभव की तारीफ की
It's Vaibhav Suryavanshi show against Afghanistan 👏
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) June 11, 2026
Vaibhav Sooryavanshi smashed 44 runs in just 22 balls vs Afghanistan A which included 9 fours at an strike rate of 200 💥
This 15 year old kid is just phenomenal and nightmare for the bowlers 🫡pic.twitter.com/wrRLpUezgS
India A vs Afghanistan A LIVE: तेज बारिश की वजह से रुका मैच
दांबुला में बारिश काफी तेज हो गई है और इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान ए मैच रुक गया है। अंपायर्स ने पिच को ढकने के लिए कवर्स बुलाए और ग्राउंडस्टाफ ने मैदान पर दौड़ते हुए कवर्स से पिच को ढक दिया है। हर तरह अंधेरा छाया हुआ है। इंडिया ए की टीम ने 24.3 तक 174/3 रन बना लिए हैं।
India A vs AFG A Cricket LIVE Score: इंडिया ए का गिरा तीसरा विकेट
167 रन के स्कोर पर इंडिया ए की टीम ने अपना तीसरा विकेट गंवाया। अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर ने बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को 84 रन पर आउट किया। विकेटकीपर इशाक रहीमी ने उनका कैच आसानी से लपका। वैभव जहां अर्धशतक से चूके, तो प्रभसिमरन सिंह अपने 100 रन से चूके।
India vs Afghanistan A Live: प्रभसिमरन सिंह शतक के करीब
इंडिया ए के ओपनर प्रभसिमरन सिंह 70 प्लस रन बनाकर खेल रहे हैं और वह अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। जहीर खान के पिछले ओवर में उन्होंने 2 शानदार चौके जड़े और इसके साथ ही भारत का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है। फिलहाल प्रभसिमरन और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच अच्छी साझेदारी चल रही है।
20 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 161/2 रहा।
India A vs Afghanistan A LIVE Score: प्रभसिमरन की तूफानी पारी जारी
अफगानिस्तान ए के खिलाफ इंडिया ए की ओर से प्रभसिमरन सिंह का बल्ला आग उगल रहा है। उन्होंने इस बार जहीर खान को निशाने पर लिया और उनके ओवर में दो शानदार चौके जड़े। 16वें ओवर में कुल 12 रन बने। इंडिया ए की टीम ने मैच में फिर से पकड़ बना ली है। फिलहाल प्रभसिमरन और ऋतुराज के बीच 50 रन के पार की साझेदारी हो चुकी है।
16 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 140/2 रहा।
IND A vs AFG A Live Score: इंडिया-ए का स्कोर 100 रन के पार
पारी के 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौके के साथ ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतक जड़ा। उनका साथ ऋतुराज गायकवाड़ दे रहे हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 119 रन रहा।
India A vs Afghanistan A Live Score: प्रियांश आर्य आउट
पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद पर इंडिया ए को दूसरा झटका लगा। फरमानुल्लाह सफी ने पंजाब किंग्स के स्टार प्रियांश आर्य को 8 रन पर आउट किया। प्रियांश ने बाउंड्री के लिए एक शॉट खेला , लेकिन प्वाइंट पर खड़े बहीर शाह ने आसानी से उनका कैच लपक लिया। इस तरह अफगानिस्तान ए को बड़ी सफलता मिली और 88 रन पर इंडिया ए ने अपना दूसरा विकेट गंवाया। प्रियांश 9 गेंद पर महज 8 रन बनाकर चलते बने।
10 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 92/2 रहा।
IND A vs AFG A Live Score: इंडिया ए का गिरा पहला विकेट
पारी के 8वें ओवर की पहली गेंद पर अब्दुल्लाह अहमदजई ने वैभव सूर्यवंशी को अपना शिकार बनाया। 74 रन के स्कोर पर इंडिया ए को पहला झटका वैभव के रूप में लगा। वैभव जो मैच की शुरुआत से ही शानदार अंदाज में बैटिंग कर रहे थे, उनसे उम्मीद थी कि वह जल्द ही अपना अर्धशतक बना लेंगे, लेकिन अब्दुल्लाह के जाल में वह फंसे और 22 गेंदों पर 44 रन बनाकर इस्हाक रहीमी के हाथों कैच आउट हुए। अर्धशतक से चूकने के बाद वैभव काफी मायूम नजर आए। स्टैंड्स में बैठे फैंस भी हैरान रह गए।
8 ओवर के बाद इंडिया का स्कोर 82/1 रहा।
IND A vs AFG A Live Score: इंडिया-ए के 50 रन पूरे
इंडिया-ए ने सिर्फ 5 ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह के बीच शानदार साझेदारी हो रही हैय़ वैभव सूर्यवंशी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और अफगान गेंदबाज के खिलाफ आसानी से चौके-छक्के लगा रहे हैं। दूसरे छोर पर प्रभसिमरन सिंह भी उनका साथ दे रहे हैं।
India A vs Afghanistan A LIVE Score: वैभव को 1 गेंद पर मिले 5 रन
पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अफगानिस्तान ए टीम ने बड़ी गलती कर दी, जिसका फायदा वैभव सूर्यवंशी और इंडिया ए टीम को मिला। अब्दुल्ला अहमदजई की गेंद पर वैभव ने शॉट खेलकर प्रभसिमरन सिंह के साथ एक रन लिया। इस दौरान फील्डर ने गेंद उठाकर डायरेक्ट थ्रो मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे बाउंड्री के पार चले गई और इससे भारत को एक गेंद पर 4 रन और फ्री मिल गए। कुल मिलाकर अब्दुल्ला के इस ओवर में 12 रन बने और वैभव-प्रभसिमरन ने इंडिया ए को शानदार शुरुआत दिलाई।
दो ओवर के बाद इंडिया का स्कोर 24/0 रहा।
India A vs Afghanistan A Live Score: वैभव की आक्रामक शुरुआत
इंडिया-ए की तरफ से पारी का आगाज करने आए युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की। पारी के पहले ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो चौके लगाकर वैभव ने इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई। मोहम्मद इब्राहिम के पहले ओवर में कुल 12 रन बने। वैभव और प्रभसिमरन दोनों शानदार अंदाज में पारी की शुरुआत करते नजर आए।
पहले ओवर के बाद इंडिया-ए का स्कोर 12/0 रहा।
IND A vs AFG A Cricket LIVE Score: इंडिया-ए की बैटिंग शुरू
ट्राई-नेशन ए सीरीज के दूसरे मैच में भारत-ए और अफगानिस्तान-ए का मुकाबला शुरू हो गया है। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने पारी का आगाज किया। वहीं अफगानिस्तान के लिए पहला ओवर मोहम्मद इब्राहिम डालने आए।
AFG A vs IND A Live Cricket Score: इंडिया-अफगानिस्तान ए की प्लेइंग-11
अफगानिस्तान A:इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तनीवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहिर शाह, इस्हाक रहीमी (विकेटकीपर), खलील गुरबाज, जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम, फरमानुल्लाह सफी
भारत A: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अर्शद खान, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज
India A vs Afghanistan A Live Score: टॉस गंवाकर तिलक वर्मा ने क्या कहा?
अफगानिस्तान-ए के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद इंडिया-ए की टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा, "आज हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन बदकिस्मती से टॉस हार गए। पिच पर नमी है, इसलिए हम बॉलिंग चाहते थे। 290-300 का स्कोर अच्छा रहेगा। शुरुआती 6-7 ओवर में गेंद मूव करेगी। टीम में कोई बदलाव नहीं है, वही टीम खेल रही है।"
India A vs AFG A LIVE Score: अफगानिस्तान-ए ने जीता टॉस
इंडिया-ए के खिलाफ ट्राई नेशन ए सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। इंडिया-ए की टीम पहले बैटिंग करने उतरेंगी। सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं।
India A vs AFG A LIVE Update: ट्राई नेशन ए सीरीज अंक तालिका का क्या हाल?
इंडिया-ए की श्रीलंका-ए पर 8 रन से जीत के बाद ट्राई नेशन ए सीरीज में भारत पहले पायदान पर दो अंक और +0.160 के नेट रन रेट के साथ मौजूद है। श्रीलंकाई-ए टीम एक हार के साथ तीसरे पायदान पर 0 अंक और -0.160 नेट रन रेट के साथ मौजूद है।
IND A vs AFG A LIVE Update: इंडिया-ए की संभावित प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम।
IND A vs AFG A LIVE Update: कितने बजे से शुरू होगा इंडिया-ए-अफगानिस्तान-ए का लाइव मैच?
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का लाइव मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जबकि आधे घंटे पहले टॉस होगा। ये मुकाबला फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध रहेगी।
India A vs AFG A 2026 Live Scorecard: इंडिया ने पहले मैच में श्रीलंका को हराया
इंडिया-ए की टीम ने अपने पहले मैच में श्रीलंकाई-ए टीम को 8 रन से मात दी थी। 278 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका-ए की टीम मैच लगभग जीत ही चुकी थी। उनके कप्तान सहान अराच्चिगे ने 72 गेंदों पर शानदार 74 रन बनाए थे, लेकिन आखिरी 10 गेंदों में उनके 4 विकेट गिर गए। आखिरी ओवर में तेज गेंदबाज अरशद खान ने 3 विकेट ले लिए और भारत-ए को करीबी जीत दिलाई। इससे पहले अनुभवी ऋतुराज गायकवाड़ के 101 रन की बदौलत इंडिया A ने 6 विकेट पर 277 रन का स्कोर खड़ा किया था।
IND A vs AFG A Live Score: अफगानिस्तान-ए की पूरी टीम
इमरान मीर (कप्तान), नूर उल रहमान (विकेटकीपर), हसन इसाखिल, बहिर शाह, इजाज अहमदजई, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, खलील गुरबाज, जहीर खान, फरीदून दाऊदजई, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दुल्लाह अहमदजई, खालिद तनीवाल, इशाक रहीमी, फैसल खान अहमदजई
IND A vs AFG A Live Score: इंडिया-ए की पूरी टीम
इंडिया-ए टीम: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), निशांत सिंधु, अनुकुल रॉय, आयुष बडोनी, यश ठाकुर, युधवीर सिंह चरक, अर्शद खान, विप्रज निगम, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज
India vs Afghanistan A Live Score: वैभव सूर्यवंशी के पास दूसरा मौका
नमस्कार! स्वागत है आपका दैनिक जागरण के लाइव कवरेज में। आज भारत A vs अफगानिस्तान A के ट्राई-नेशन सीरीज मैच दांबुला में खेला जाना है। इंडिया ए ने पिछले मैच में श्रीलंका A को 8 रन से मात देकर जीत के साथ आगाज किया था। ऋतुराज गायकवाड़ के शतक की बदौलत टीम जीती तो, लेकिन जीत का अंतर बहुत कम था। पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 रन बनाए थे। आज उनके पास दूसरा मौका होगा वह इंडिया-ए टीम के लिए खेलते हुए एक बड़ी पारी खेलकर हर किसी का दिल जीते।