IND A vs SL A 2026 Highlights: इंडिया ए की सुपर ओवर में हार, मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच हुई झड़प
IND A vs SL A Tri Nation A Series 2026: आज दांबुला में ट्राई नेशन ए सीरीज के चौथे मैच में इंडिया ए का सामना श्रीलंका ए से हो रहा है। इंडिया ए की टीम न ...और पढ़ें
-1781542147165_m.webp)
IND A vs SL A 2026 Highlights: श्रीलंका ए के खिलाफ मिली हार के बाद वैभव सूर्यवंशी की क्यों विरोधी टीम के खिलाड़ियों से झड़प हुई
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India A vs Sri Lanka A 2026 Highlights: सदीरा समाराविक्रमा की बेहतरीन पारी और फिर सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका-ए ने सोमवार को इंडिया-ए को हरा दिया।
मैच टाई होने के कारण सुपर ओवर हुआ जिसमें श्रीलंका ने भारत को 17 रनों का टारगेट दिया। वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेड्गे की जोड़ी ये रन नहीं बना पाई और इंडिया-ए मैच हार गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए की टीम 49.2 ओवरों में 265 रनों पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने संघर्ष करते हुए यही स्कोर बनाया।
मेजबान श्रीलंका के लिए समाराविक्रमा ने 113 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली जिसमें सात चौके शामिल रहे। भारत के लिए श्रेयांस शेड्गे ने 66 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 72 रनों की पारी खेली।