IND U19 vs PAK U19 Highlights: भारत ने पाकिस्तान को दी पटखनी, 90 रन से जीता मुकाबला
IND U19 vs PAK U19 Live Updates: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एरॉन जॉर्ज की 85 रनों की पारी की मदद से किसी तरह 46.1 ओवरों में 240 रन बनाए हैं। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 41.2 ओवर में 150 रन बनाकर सिमट गई।
IND U19 vs PAK U19 Live Score

भारत और पाकिस्तान की टीमें अंडर-19 एशिया कप में हुईं आमने-सामने।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा सितारों ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से मात दी। टीम इंडिया अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 46.1 ओवरों में 240 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 41.2 ओवर में 150 रन बनाकर ढेर हो गई।
बारिश के कारण ये मैच देर से शुरू हुआ लेकिन प्रति पारी सिर्फ एक ही ओवर की कटौती की गई। वैभव सूर्यवंशी से इस मैच में धुआंधार पारी की उम्मीद थी लेकिन वह सिर्फ पांच रन ही बना सके।
कप्तान आयुस म्हात्रे भी अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। उन्होंने 25 गेंदों पर 38 रन बनाए। एरॉन जॉर्ज का बल्ला इस मैच में भी चला और उन्होंने लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया। उन्होंने 88 गेंदों का सामना कर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 85 रन बनाए। अंत में कनिष्क चौहान की 46 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से खेली गई 46 रनों की पारी ने भारत को 240 रनों तक पहुंचने में मदद की।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की तरफ से हुजैफा अहसान ने सर्वाधिक 70 रन की पारी खेली। कप्तान फरहान यूसुफ ने 23 और उस्मान खान 16 रन बनाकर आउट हुए। बाकी कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सका। भारत के लिए देवेंद्रन और चौहान ने तीन-तीन विकेट लिए।
IND U19 vs PAK U19 Live Score: भारत ने दर्ज की बड़ी जीत
भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत की कसी हुई गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार सके। इनमें से मात्र दो बल्लेबाज 20 या उससे ज्यादा का स्कोर कर सके। एक बल्लेबाज ने फिफ्टी जड़ी। भारत की तरफ से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
IND U19 vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान का गिरा 9वां विकेट
भारत ने पाकिस्तान को 9 झटके दे दिए हैं। 40 ओवर समाप्त हो चुके हैं। 145 रन बन गए हैं। पिछले दो ओवर में पाकिस्तान ने दो विकेट गिर गए हैं। भारत जीत से एक विकेट दूर है।
IND U19 vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान को लगा सातवां झटका
पाकिस्तान का सातवां विकेट गिर गया है। भारत टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत से महज तीन विकेट दूर है। हुजैफा अहसान अर्धशतक जड़कर संघर्ष कर रहे हैं। 38 ओवर समाप्त हो गए हैं। पाकिस्तान ने सात विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं।
IND U19 vs PAK U19 Live Score: हमजा जहूर आउट
भारतीय टीम को छठी सफलता मिल गई है। हमजा जहूर 20 गेंदों पर 4 रन ही बना सके। खिलान पटेल ने उनका विकेट चटकाया।
IND U19 vs PAK U19 Live Score: वैभव का कमाल
बल्लेबाजी में फेल रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी में कमाल कर दिया है। पांचवें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी को वैभव ने तोड़ दिया। वैभव ने फरहान यूसुफ को 23 के स्कोर पर आउट किया। 27 ओवर के बाद पाकिस्तान ने पांच विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं।
IND U19 vs PAK U19 Live Score: भारत ने कसा शिकंजा
पाकिस्तान की पारी के 20 ओवर समाप्त हो गए हैं। 2.80 की रन रेट से रन बन रहे हैं। भारतीय गेंदबाज पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर पूरी तरह से हावी हैं। आखिरी पांच ओवर में भारत ने मात्र 19 रन दिए। पाकिस्तान ने 20 ओवर के बाद 56 रन बना लिए हैं।
IND U19 vs PAK U19 Live Score: विकेटों का लगी पतझड़
दीपेश देवेंद्रन की घातक गेंदबाजी जारी है। अपने तीसरे ओवर में तीसरी सफलता हासिल की। अभी तक मात्र 5 रन खर्च किए हैं। अहमद हुसैन को अपना तीसरा शिकार बनाया। वहीं, 14वें ओवर की पहली गेंद पर कनिष्क चौहान ने उस्मान खान (16) को पवेलियन की राह दिखाई। 30 के ही स्कोर पर पाकिस्तान ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है।
IND U19 vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका
भारत को दूसरी सफलता मिल गई है। 240 रन को डिफेंड करते हुए पाकिस्तान को दूसरा झटका दे दिया है। दीपेश देवेंद्रन ने अली हसन बलूच को शून्य पर पवेलियन भेजा। 12 ओवर समाप्त हो गए हैं। पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं।
IND U19 vs PAK U19 Live: पाकिस्तान को लगा पहला झटका
भारत ने 9वें ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। दिपेश देवेंद्रन ने समीर मिन्हास को 9 के स्कोर पर आउट किया। पाकिस्तान ने 9 ओवर के बाद 22 रन बना लिए हैं।
IND U19 vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान की पारी का हुआ आगाज
पाकिस्तान की पारी का आगाज हो गया है। उस्मान खान और समीर मिन्हास क्रीज पर हैं। 6 ओवर के बाद पाकिस्तान ने 17 रन बना लिए हैं।
IND U19 vs PAK U19 Live: भारतीय पारी सिमटी
अब्दुल सुभान ने 47वें ओवर की पहली गेंद पर डी देवेंद्रन को समीर के हाथों कैच आउट कर भारतीय पारी को समाप्त कर दिया। वह पांच गेंदों पर एक रन ही बना सके। भारतीय पारी 240 रनों पर सिमट गई।
IND U19 vs PAK U19 Live: हेनिल पटेल हुए आउट
अली रजा को अपनी पहली सफलता मिल गई है। 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने हेनिल पटेल को आउट किया। उनका कैच विकेटकीपर जहूर ने लपका।
हेनिल पटेल- 12 रन, 20 गेंद 1x6
IND U19 vs PAK U19 Live: कनिष्क भी लौटे पवेलियन
कनिष्क चौहान के रूप में भारत ने अपना आठवां विकेट खो दिया है। 45वें ओवर की पहली गेंद पर अहमद हुसैन ने उन्हें लॉन्ग ऑन पर उन्हें समीर मिन्हास के हाथों कैच कराया। कनिष्क चार रनों से अर्धशतक से चूक गए।
कनिष्क चौहान- 46 रन, 46 गेंद 2x4 3x6
IND U19 vs PAK U19 Live: खिलान पटेल आउट
खिलान पटेल आउट हो गए हैं। 39वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद सेयाम ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। इसी के साथ भारत का सतवां विकेट गिर गया है।
IND U19 vs PAK U19 Live: भारत का स्कोर 200 के पार
कनिष्क चौहान ने 38वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का मार भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। हालांकि, भारत इस समय अच्छी स्थिति में नहीं है। उसका 250 के पार जाना भी मुश्किल लग रहा है।
IND U19 vs PAK U19 Live: जॉर्ज भी लौटे पवेलियन
32वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को बड़ा झटका लग गया। इस बार जॉर्ज पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान के कप्तान फरहान ने मिड ऑन से भागते हुए शानदार कैच लपका।
जॉर्ज-85 रन, 88 गेंद 12x4 1x6
IND U19 vs PAK U19 Live: भारत को लगा एक और झटका
भारत को एक और झटका लग गया है। 32वें ओवर की पहली गेंद पर कुंडू आउट हो गए हैं। अब्दुल सुभन ने उन्हें विकेटकीपर जहूर के हाथों कैच कराया। इसी के साथ भारत ने पांचवां विकेट गिर गया है।
कुंडू- 22 रन, 32 गेंद 1x6
IND U19 vs PAK U19 Live: भारत का स्कोर 150 के पार
भारत का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। जॉर्ज के साथ कुंडू ने पारी को संभाल लिया है। इन दोनों पर टीम इंडिया की उम्मीदें टिकी हैं।
IND U19 vs PAK U19 Live: जॉर्ज का अर्धशतक
जॉर्ज ने 22वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। ये उनका इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरा अर्धशतक है।
IND U19 vs PAK U19 Live: वेदांत हुए आउट
वेदांत की पारी का अंत एक शानदार कैच ने किया है। 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वेदांत ने गेंद को कट किया और गली पर खड़े अहमद हुसैन ने हवा मे उचक सुपरमैन की तरह गेंद को लपक उनको आउट कर दिया। ये विकेट जरूर निकाब के हिस्से आया लेकिन ये असल में हुसैन का विकेट था।
IND U19 vs PAK U19 Live: विहान लौटे पवेलियन
निकाब शफीक ने भारत को तीसरा झटका दे दिया है। उन्होंने अपनी ही गेंद पर विहान मल्होत्रा का कैच लपका और उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। विहान का विकेट 16वें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा।
विहान मल्होत्रा- 12 रन, 16 गेंद 2x4
IND U19 vs PAK U19 Live: भारत का शतक पूरा
विहान ने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका मार टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। विहान और जॉर्ज से भारत को काफी उम्मीदें हैं।
IND U19 vs PAK U19 Live: आयुष म्हात्रे हुए आउट
आयुष म्हात्रे आउट हो गए हैं और इसी के साथ भारत को दूसरा झटका लग गया है। आयुष अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक की तरफ जा रहे थे। सेयाम ने उनका शिकार किया। विकेटकीपर हमजा जहूर ने उनका शानदार कैच लपका।
आयुष म्हात्रे- 38 रन, 25 गेंद 4x4 3x6
IND U19 vs PAK U19 Live: म्हात्रे और जॉर्ज ने जमाए पैर
भारतीय कप्तान म्हात्रे और जॉर्ज ने भारत की पारी को संभाल लिया है और स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है। नौ ओवरों के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 73 रन है।
IND U19 vs PAK U19 Live: पांच ओवरों का खेल खत्म
पांच ओवरों का खेल खत्म हो गया है। टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 41 रन बनाए हैं लेकिन ये एक विकेट वैभव सूर्यवंशी के रूप में खोया है।
IND U19 vs PAK U19 Live: वैभव सूर्यवंशी आउट
वैभव सूर्यवंशी आउट हो गए हैं। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर सेयाम ने उनको आउट किया। सेयाम की गेंद पड़कर थोड़ी रुकी और वैभव के बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगी। यहां से कैच उठा और सेयाम ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की।
वैभव सूर्यवंशी- 6 रन, गेंद 1x4
IND U19 vs PAK U19 Live: भारत की तेज शुरुआत
पहले ओवर में सिर्फ एक रन आने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने आगले दो ओवरों में तेजी से रन बनाए। इसमें योगदान कप्तान आयुष का रहा जिन्होंने चौके छक्के मारे। तीन ओवरों के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 29 रन है।
IND U19 vs PAK U19 Live: भारत की पारी शुरू
भारतीय टीम का पीरी शुरू हो गई है। वैभव के साथ कप्तान आयुष पारी की शुरुआत कर रहे हैं और दोनों से एक मजबूत शुरुआत की उम्मीद है।
IND U19 vs PAK U19 Live: पाकिस्तान की प्लेइंग-11
फरहान युसूफ (कप्तान), उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलोच, अहमद हुसैन, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजाइफा एहसान,नीकाब शफीक, अब्दुल सुभन, मोहम्मद सैयम, अली रजा
IND U19 vs PAK U19 Live: भारत की प्लेइंग-11
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, विलान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंदरन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल
IND U19 vs PAK U19 Live: पाकिस्तान ने जीता टॉस
बारिश रुक गई है और टॉस भी हो गया है। पाकिस्तानी कप्तान ने सिक्के की जंग जीती और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। यानी वैभव सूर्यवंशी कुछ ही देर में बैटिंग करने उतरेंगे। 49 ओवर प्रति पारी हुआ मैच।
IND U19 vs PAK U19 Live: बारिश ने किया परेशान
दुबई में इस समय बारिश हो रही है जिसके कारण ये मैच समय से शुरू नहीं हो पाएगा। टॉस का जो निर्धारित समय था वो निकल चुका है और बारिश जारी है। ऐसे में मैच की शुरुआत में देरी होगी।
IND U19 vs PAK U19 Live: टॉस में देरी
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला ये मैच समय पर शुरू नहीं हो पाएगा। टॉस में देरी हुई है जिसका असर मैच की शुरुआत पर भी पड़ेगा।
IND U19 vs PAK U19 Live: आसान नहीं है मुकाबला
भारत के लिए ये मैच आसान नहीं रहने वाला है। पाकिस्तान टीम ने भी पहले मैच में जीत हासिल की है और वह पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों को सतर्क रहना होगा।
IND U19 vs PAK U19 Live: आयुश म्हात्रे दिखाएंगे कमाल?
भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान आयुश म्हात्रे पहले मैच में फ्लॉप रहे थे। हालांकि, उनमें प्रतिभा है जो वह आईपीएल-2026 में दिखा चुके हैं। भारतीय कप्तान से पाकिस्तानी टीम के खिलाफ धुआंधार पारी की उम्मीद होगी।
IND U19 vs PAK U19 Live: वैभव दिखाएंगे कमाल
वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 साल की उम्र में विश्व क्रिकेट में तहलका मचा दिया है। यूएई के खिलाफ उन्होंने शानदार पारी खेली थी और शतक जमाया था। हालांकि, वह दोहरे शतक से चूक गए थे। कई फैंस को उम्मीद होगी कि वैभव पाकिस्तान के खिलाफ इस अधूरे काम को पूरा करें।
IND U19 vs PAK U19 Live: क्या खिलाड़ी मिलाएंगे हाथ?
सितंबर में हुए एशिया कप में भारत की सीनियर टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था और न ही किसी पाकिस्तानी अधिकारी से ट्रॉफी ली थी। इमरजिंग एशिया कप में भी इंडिया-ए ने यही किया था। अब देखने होगा कि इस मैच में क्या भारत की अंडर-19 टीम सीनियर टीम के इशारों पर चलती है या नहीं। वैसे उम्मीद पूरी है कि जूनियर टीम सीनियर टीम के रास्ते पर ही चलेगी और पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाएगी।
IND U19 vs PAK U19 Live: भारत का सामना पाकिस्तान से
अंडर-19 एशिया कप के अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होना है। भारत ने अपने पहले मैच में यूएई को मात दी थी। वहीं पाकिस्तान ने मलेशिया को हराया था।