Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG Highlights: भारत ने जीत के साथ किया वनडे सीरीज का आगाज, गुरबाज के शतक पर भारी पड़ी गिल की पारी

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 10:49 PM (IST)

    India vs Afghanistan Highlights: धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में शनिवार को पहला वनडे खेला गया। भारत ने अफगानिस्‍तान को 7 विकेट से हराया। ...और पढ़ें

    भारत और अफगानिस्तान का पहला वनडे धर्मशाला में

    भारत और अफगानिस्तान का पहला वनडे धर्मशाला में

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत शनिवार से धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में हुई। पहले वनडे में भारत ने अफगानिस्‍तान को 7 विकेट से हराया। दोनों टीमों के लिए ये सीरीज अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम है।

    भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की ओर से तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष ने डेब्‍यू किया है। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ, ऐसे में यह 25-25 ओवर का हो रहा है।

    पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान टीम 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। सलामी बल्‍लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (102) ने शतक लगाया। भारत की ओर से डेब्‍यू मैच खेल रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने 3-3 विकेट चटकाए। 195 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में चेज कर लिया।