Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs AFG Highlights: भारत ने जीत के साथ किया वनडे सीरीज का आगाज, गुरबाज के शतक पर भारी पड़ी गिल की पारी

India vs Afghanistan Highlights: धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में शनिवार को पहला वनडे खेला गया। भारत ने अफगानिस्‍तान को 7 विकेट से हराया। 

By Abhishek Upadhyay Sat, 13 Jun 2026 10:49 PM (IST)
भारत और अफगानिस्तान का पहला वनडे धर्मशाला में

भारत और अफगानिस्तान का पहला वनडे धर्मशाला में

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत शनिवार से धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में हुई। पहले वनडे में भारत ने अफगानिस्‍तान को 7 विकेट से हराया। दोनों टीमों के लिए ये सीरीज अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम है।

भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की ओर से तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष ने डेब्‍यू किया है। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ, ऐसे में यह 25-25 ओवर का हो रहा है।

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान टीम 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। सलामी बल्‍लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (102) ने शतक लगाया। भारत की ओर से डेब्‍यू मैच खेल रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने 3-3 विकेट चटकाए। 195 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में चेज कर लिया।

13 Jun 202610:10:57 PM

IND vs AFG 1st ODI Live: भारत ने जीता मैच

भारतीय टीम ने पहले वनडे में अफगानिस्‍तान को 7 विकेट से हराया। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए अफगानिस्‍तान ने 194 रन बनाए थे। 195 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में चेज कर लिया। शुभमन गिल 84 और केएल राहुल 39 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने डेब्‍यू मैच में 3-3 विकेट लिए। 

13 Jun 20269:44:59 PM

IND vs AFG 1st ODI Live: श्रेयस अय्यर सस्‍ते में आउट

भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। उपकप्‍तान श्रेयस अय्यर सस्‍ते में आउट हुए। उन्‍होंने 15 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली। जिया उर रहमान शरीफी ने अय्यर को पवेलियन भेजा। अब केएल राहुल बल्‍लेबाजी के लिए आए हैं। 

13 Jun 20269:25:25 PM

IND vs AFG 1st ODI Live: ईशान लौटे पवेलियन

भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिर गया है। 13वें ओवर में राशिद खान ने ईशान किशन को बोल्‍ड किया। ईशान ने 22 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली। उनके और शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 70 रन की साझेदारी हुई। अब श्रेयस अय्यर मैदान पर आए हैं।

13 Jun 20268:54:00 PM

IND vs AFG 1st ODI Live: रोहित शर्मा रन आउट

भारतीय टीम को अच्‍छी शुरुआत मिली। हालांकि, छठे ओवर में रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बार तालमेल में कमी देखने को मिली। रोहित ने इसका नुकसान उठाया और वह रन आउट हो गए। रोहित ने 16 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके और 1 छक्‍का लगाया।

13 Jun 20268:22:34 PM

IND vs AFG 1st ODI Live: रोहित-गिल क्रीज पर

195 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम की ओर से कप्‍तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा मैदान पर आए हैं। अजमतुल्लाह उमरजई अफगानिस्‍तान की ओर से पहला ओवर कर रहे हैं। ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा के हाथ में लगी। इस दौरान वह कुछ तकलीफ में नजर आए। फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। 

13 Jun 20268:01:35 PM

IND vs AFG 1st ODI Live: अफगानिस्‍तान ने बनाए 194 रन

25वें और आखिरी ओवर में गुरनूर बरार ने राशिद खान (9) को बोल्‍ड किया। आखिरी गेंद पर बरार ने जिया उर रहमान को अर्शदीप के हाथों कैच आउट कराया। यह मैच में उनका तीसरा विकेट था। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान ने 24.5 ओवर में 194 रन पर ढेर हो गई। सलामी बल्‍लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने शतक लगाया। 

उन्‍होंने 51 गेंदों पर 102 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 27 और अजमतुल्लाह उमरजई ने 26 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से डेब्‍यू मैच खेल रहे हर्ष दुबे ने 3 विकेट चटकाए। नीतीश रेड्डी और अर्शदीप सिंह के खाते में 2-2 विकेट आए। डेब्‍यूटेंट गुरनूर बरार ने भी 3 विकेट लिया।

13 Jun 20267:45:34 PM

IND vs AFG 1st ODI Live: हर्ष दुबे ने चटकाए 3 विकेट

डेब्‍यू मैच में हर्ष दुबे ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए। 22वें ओवर में उन्‍होंने अफगानिस्‍तान को 2 झटके दिए। दूसरी गेंद पर दुबे ने अजमतुल्लाह उमरजई को और चौथी गेंद पर एएम गजनफर को अपने जाल में फंसाया। अफगानिस्‍तान के अब 8 विकेट गिर चुके हैं। 

13 Jun 20267:39:01 PM

IND vs AFG 1st ODI Live: रेड्डी को मिली दूसरी सफलता

21वें ओवर में अफगानिस्‍तान का छठा विकेट गिर गया है। नीतीश रेड्डी ने मोहम्‍मद नबी को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया। नबी ने 14 गेंदों पर 9 रन की पारी खेली। अब राशिद खान मैदान पर आए हैं। 

13 Jun 20267:19:58 PM

IND vs AFG 1st ODI Live: हर्ष दुबे को डेब्‍यू मैच में मिली सफलता

रहमानुल्लाह गुरबाज के बाद कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी भी ज्‍यादा देर मैदान पर नहीं रुके। डेब्‍यू मैच खेल रहे हर्ष दुबे ने शहिदी को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। शहीदी ने 30 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली। अब मोहम्‍मद नबी मैदान पर उतरे हैं। 

13 Jun 20267:15:44 PM

IND vs AFG 1st ODI Live: शतक लगाने के बाद आउट हुए गुरबाज

रहमानुल्लाह गुरबाज शतक लगाने के बाद आउट हुए। 16वें ओवर में नीतीश रेड्डी ने उन्‍हें बोल्‍ड किया। गुरबाज ने 51 गेंदों पर 102 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 8 चौके और 8 छक्‍के लगाए। गुरबाज और कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी के बीच चौथे विकेट के लिए 66 गेंदों पर 116 रन की साझेदारी हुई। अब अजमतुल्लाह उमरजई मैदान पर आए हैं। 

13 Jun 20267:09:43 PM

IND vs AFG 1st ODI Live: गुरबाज का शतक

रहमानुल्लाह गुरबाज ने अफगानिस्‍तान की ओर से सबसे तेज शतक जड़ दिया है। उन्‍होंने 48 गेंदों पर इस आंकड़े को पूरा किया। भारत के खिलाफ यह उनका पहला शतक है। इसके अलावा यह उनके वनडे करियर की 9वीं सेंचुरी है। 15 ओवर के बार अफगान टीम का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 141 रन है। भारत को वापसी करनी है तो हर हाल में विकेट लेना होगा।  

13 Jun 20266:43:04 PM

IND vs AFG 1st ODI Live: गुरबाज की तूफानी फिफ्टी

अफगानिस्‍तान के सलामी बल्‍लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 25 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी है। इस दौरान वह 6 चौके और 4 छक्‍के लगा चुके हैं। 10 ओवर के बार अफगानिस्‍तान का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 79 रन है। 

13 Jun 20266:17:55 PM

IND vs AFG 1st ODI Live: अफगानिस्‍तान का तीसरा विकेट गिरा

5 ओवर के पावरप्‍ले में अफगानिस्‍तान ने 3 विकेट गंवा दिए हैं। अर्शदीप सिंह ने 5वें ओवर में रहमत शाह का शिकार‍ किया। डेब्‍यू मैच खेल रहे हर्ष दुबे ने यह कैच लिया। रहमत ने 8 गेंदों पर 3 रन की पारी खेली। अब कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी मैदान पर आए हैं।

13 Jun 20266:05:12 PM

16 रन पर अफगानिस्‍तान का दूसरा विकेट गिर गया है। पारी के तीसरे और अपने दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने सेदिकुल्लाह अटल को LBW आउट किया। अटल ने 2 गेंदों का सामना किया और उनका खाता तक नहीं खुला। अब रहमत शाह मैदान पर आए हैं।

13 Jun 20265:58:23 PM

IND vs AFG 1st ODI Live: अफगानिस्‍तान की खराब शुरुआत

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में टीम को पहला झटका लगा। डेब्‍यू मैच खेल रहे गुरनूर बरार ने अपने कोटे के पहले ही ओवर में इब्राहिम जादरान को पवेलियन भेजा। इब्राहिम ने 4 गेंदों पर 1 रन बनाया। अब सेदिकुल्लाह अटल मैदान पर आए हैं। 

13 Jun 20265:49:21 PM

IND vs AFG 1st ODI Live: अफगानिस्‍तान की सलामी जोड़ी मैदान पर

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान की ओर से इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज मैदान पर आए हैं। भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह कर रहे हैं। 

13 Jun 20265:23:04 PM

IND vs AFG 1st ODI Live: दोनों टीम इस प्रकार हैं

भारत की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन
इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी।

13 Jun 20265:17:50 PM

IND vs AFG 1st ODI Live: गुरनूर बरार और हर्ष दुबे का डेब्‍यू

भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की ओर से गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने डेब्‍यू किया है। केएल राहुल ने दुबे को और शुभमन गिल ने बरार को डेब्‍यू कैप थमाई। मैच 25-25 ओवर का होगा। 

13 Jun 20265:01:10 PM

IND vs AFG 1st ODI Live: 25-25 ओवर का मैच

धूप निकल आई है और कवर हटाए जा रहे हैं। बारिश रुक गई है और मौसम भी साफ हो गया है। सुपर-सोपर मैदान का सुखा रहा है। शाम 5:15 बजे टॉस होगा और 5:45 बजे मैच शुरू हो जाएगा। मुकाबला 25-25 ओवर का होगा। एक गेंदबाज 5 ओवर कर सकता है। पावर प्‍ले 5 ओवर का होगा। 

13 Jun 20264:38:44 PM

IND vs AFG 1st ODI Live: अभी भी हो रही हल्‍की बारिश

धर्मशाला में अभी भी हल्की बारिश हो रही है। दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में बातचीत कर रहे हैं। 20 ओवर के मैच के लिए भी बहुत कम समय बचा है। वहीं दर्शकों का उत्‍साह चरम पर है। बारिश के बाद भी वह मैदान पर डटे हुए हैं।

13 Jun 20264:07:38 PM

IND vs AFG Live Score: क्या है कट ऑफ टाइम?

ये तो तय है कि अब जब मैच शुरू होगा तो पूरे 50 ओवर प्रति पारी का नहीं हो पाएगा। दर्शकों को 20 ओवरों के मैच का उम्मीद होगी। अगर 6:30 बजे तक मैच शुरू हो जाता है तो 20 ओवरों का होगा। इसके बाद मैच के ओवरों की संख्या कम हो सकती है। 

13 Jun 20263:59:04 PM

IND vs AFG Live Score: दर्शकों और खिलाड़ियों में निराशा

मौजूदा स्थिति को देखते हुए ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ी और स्टैंड में बैठे दर्शक दोनों ही काफी निराश हैं। 

13 Jun 20263:40:48 PM

 IND vs AFG Live Score: ओवरों में होगी कटौती

बारिश के कारण तकरीबन दो घंटे का समय बर्बाद हो चुका है। अगर अभी भी बारिश रुक जाती है तो कम से कम आधे घंटे बाद खेल शुरू होगा। इससे एक बात तय है कि ओवरों में कटौती होनी ही है। पूरे 50 ओवर प्रति पारी का मैच नहीं हो पाएगा। 

13 Jun 20263:33:28 PM

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान और रोहित का नुकसान

अगर बारिश के कारण मैच रद होता है तो इसमें सबसे ज्यादा नुकसान अफगानिस्तान और रोहित शर्मा का होगा। अफगानिस्तान को भारत जैसी टीम के खिलाफ वनडे खेलने का मौका बहुत ही कम मिलता है। वहीं रोहित के पास से वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का एक मौका चला जाएगा। 

13 Jun 20263:28:50 PM

IND vs AFG Live Score: मैच रद होने का खतरा बढ़ा

बारिश लगातार जारी है। बस उसकी रफ्तार बार-बार बदल रही है। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही है। पूरा शहर काले बादलों में डूबा है जिससे मैच के रद होने का खतरा बढ़ रहा है। 

13 Jun 20262:59:14 PM

IND vs AFG Live Score: हल्की बारिश जारी

धर्मशाला में हल्की बारिश जारी है। ग्राउंडस्टाफ ने अभी भी काम करना शुरू नहीं किया है। पूरा शहर काले बादलों के साए में हैं जिससे और तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। 

13 Jun 20262:53:36 PM

IND vs AFG Live Score: सुपरसोवर नहीं कर रहे काम

मैदान पर अभी भी कवर्स मौजूद हैं और सुपरसोवर भी, लेकिन ग्राउंडस्टाफ सुपर सोवर का उपयोग नहीं कर रहा है। 

13 Jun 20262:37:43 PM

IND vs AFG Live Score: धर्मशाला में रुकी बारिश

दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। बारिश रुक गई है, लेकिन मैदान पर कवर्स अभी भी मौजूद हैं और काले बादल भी छाए हुए हैं। 

13 Jun 20262:34:10 PM

IND vs AFG Live Score: दर्शक और खिलाड़ी परेशान

बारिश ने खिलाड़ियों और दर्शकों को परेशान कर दिया है। ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी बेबस होते हुए इंतजार कर रहे हैं तो वहीं दर्शक बारिश से अपने आप को बचा रहे हैं साथ ही मैच शुरू होने की दुआ कर रहे हैं। 

13 Jun 20262:26:51 PM

IND vs AFG Live Score: क्या रद हो जाएगा मैच?

धर्मशाला में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश लगातार जारी है। ऐसे में समय भी निकला जा रहा है। देखना होगा कि क्या ये मैच बारिश के कारण रद कर दिया जाएगा?

13 Jun 20262:20:00 PM

IND vs AFG Live Score: ग्राउंड स्टाफ की मुश्किलें बढ़ीं

बारिश हल्की हुई है और ग्राउंडस्टाफ ने सुपरसोवर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था, लेकिन अचानक से ग्राउंडस्टाफ ने सुपरसोवर रोक दिए हैं। 

13 Jun 20262:05:03 PM

IND vs AFG Live Score: हल्की हुई बारिश

बारिश लुका-छिपी का खेल खेल रही है। इस समय बारिश हल्की हो गई है, लेकिन काले बादल अभी भी छाए हुए हैं जिससे बारिश के तेज होने का खतरा बना हुआ है। 

13 Jun 20261:48:11 PM

IND vs AFG Live Score: धर्मशाला हुआ 'काला'

धर्मशाला में इस समय काले बादल छा गए हैं और काफी अंधेरा दिखाई दे रहा है। बारिश रुकी नहीं है और ग्राउंडस्टाफ ने पूरा मैदान कवर्स से ढक दिया है। बारिश के जल्दी रुकने की संभावना नहीं दिख रही है। 

13 Jun 20261:35:30 PM

IND vs AFG Live Score: ज्यादा कवर्स मैदान पर 

बारिश तेज हो गई है और इसी कारण मैदान पर ज्यादा कवर्स आ गए हैं। मैच के शुरू होने में निश्चित तौर पर देरी होगी। अब सवाल ये है कि क्या इस मैच में ओवरों में कटौती होगी की नहीं?

13 Jun 20261:21:49 PM

IND vs AFG Live Score: बारिश हुई तेज

बारिश धीमी हो गई थी और ग्राउंडस्टाफ मैदान पर सुपरओवर के साथ अपना काम शुरू कर चुके थे, लेकिन एक बार फिर बारिश तेज हो गई है। 

13 Jun 20261:17:27 PM

IND vs AFG Live Score: रोहित शर्मा हुए बेताब

रोहित शर्मा के लिए ये सीरीज काफी अहम है क्योंकि इसी पर उनके वनडे वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीदें टिकी हैं। इसलिए रोहित बारिश के आने से काफी परेशान दिख रहे हैं। 

13 Jun 20261:12:22 PM

IND vs AFG Live Score: खिलाड़ियों में बेचैनी

इस समय भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में हैं और बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं। खिलाड़ियों के चेहरे पर बेचैनी दिखाई दे रही है। उनकी दुआ है कि बारिश जल्दी रुके और मैच शुरू हो। 

13 Jun 20261:10:14 PM

IND vs AFG Live Score: हल्की बारिश जारी

धर्मशाला में इस समय बारिश जारी है। हालांकि, ये ज्यादा तेज नहीं है और हल्की की है। मैदान इस समय पूरा कवर्स से ढका हुआ है। 

13 Jun 202612:57:00 PM

IND vs AFG Live Score: बारिश ने मैच में डाला खलल

धर्मशाला में बारिश के कारण मैच के टॉस में देरी होगी। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी दी है। देखना होगा इसका असर मैच पर कितना पड़ता है। 

🚨 Update from Dharamshala 🚨

Toss for the 1️⃣st #INDvAFG ODI has been delayed due to rain.

Stay tuned for more updates ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl#TeamIndia | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/cMPZs6Kj8r

— BCCI (@BCCI) June 13, 2026
13 Jun 202612:51:28 PM

IND vs AFG Live Score: रोहित शर्मा पर रहेंगी नजरें

ये सीरीज रोहित शर्मा के लिए अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी खास है। उनका टीम में चयन कहीं न कहीं इस सीरीज पर निर्भर करता है। 

13 Jun 202612:24:41 PM

IND vs AFG Live Score: वनडे सीरीज की शुरुआत आज से

धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में आज से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। दोनों टीमें हाल ही में टेस्ट खेलकर आई हैं और अब 50 ओवरों के प्रारूप में खुद को ढालने उतरेंगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us