IND vs AFG 2nd ODI Highlights: भारत के सामने अफगानिस्तान ने टेके घुटने, टीम इंडिया ने सीरीज को किया अपने नाम
IND vs AFG 2nd ODI Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में भारत ने 170 रनों से जीत हासिल की।

भारत ने दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान को हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Afghanistan 2nd ODI Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रन बनाए थे। टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने शतक लगाया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानी टीम 232 रनों पर सिमट गई और टीम इंडिया ने मैच को 170 रनों से अपने नाम कर लिया।
IND vs AFG 2nd ODI LIVE Score: भारत ने जीता मुकाबला
अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली है। मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफगानी टीम 232 रनों पर सिमट गई और टीम इंडिया ने मैच को 170 रनों से अपने नाम कर लिया। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार ने 3-3 विकेट हासिल किए।
IND vs AFG LIVE: सलीम साफी आउट
अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 8वां विकेट गंवा दिया है। गुरनूर बरार ने सलीम साफी को 9 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
India vs Afghanistan 2nd ODI LIVE: अल्लाह गजनफर हुए आउट
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान की संघर्ष जारी है। अर्शदीप सिंह ने लगातार दो विकेट लेकर अफगानिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया है। अफगानी टीम ने सातवां विकेट गंवा दिया है। अर्शदीप ने अल्लाह गजनफर ने 1 रन के स्कोर पर अपना शिकार बनाया है।
India vs Afghanistan 2nd ODI LIVE Score: राशिद खान आउट
भारत के खिलाफ अफगानिस्तान का संघर्ष जारी है। अर्शदीप सिंह ने राशिद खान को 12 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इसी के साथ अफगानी टीम ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है।
IND vs AFG 2nd ODI: रहमत शाह का अर्धशतक
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी भारत के गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष कर रही है। हालांकि, रहमत शाह एक छोर पर डटे हुए हैं। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। अफगानिस्तान का स्कोर 32 ओवरों के बाद 185/5 है।
IND vs AFG 2nd ODI: नांगेयालिया खरोटी हुए आउट
भारतीय गेंदबाजों की अफगानिस्तान के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी जारी है। प्रिंस यादव ने डेब्यू पर पहला विकेट हासिल कर लिया है। उन्होंने नांगेयालिया खरोटी को 6 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
IND vs AFG 2nd ODI LIVE Score: हशमतुल्लाह शाहिदी आउट
भारतीय गेंदबाजों ने अफगानिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अफगानी टीम ने चौथा विकेट गंवा दिया है। गुरनूर बरार ने हशमतुल्लाह शाहिदी को 4 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
India vs Afghanistan 2nd ODI LIVE Score: सेदिकुल्लाह अटल हुए आउट
अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में तीसरा झटका लगा है। वॉशिंगटन सुंदर ने सेदिकुल्लाह अटल को 42 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। अफगानी टीम के लिए रहमत शाह 24 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि दरविश रसूली 6 रन बनाकर नाबाद हैं।
IND vs AFG 2nd ODI: अफगानिस्तान का स्कोर 100 के पार
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान ने 100 रनों के स्कोर को पार कर लिया है। अफगानी टीम के लिए सेदिकुल्लाह अटल और रहमत शाह क्रीज पर जमे हुए हैं। सेदिकुल्लाह 28 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि रहमत 14 रन बनाकर नाबाद हैं।
IND vs AFG 2nd ODI: इब्राहिम जादरान आउट
अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ दूसरा झटका लगा है। अर्शदीप सिंह ने सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। जादरान 31 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। अफगानी टीम के लिए सदिकुल्लाह अटल 8 रन बनाकर नाबाद हैं। उनका साथ देने के लिए रहमत शाह मैदान पर आए हैं।
India vs Afghanistan 2nd ODI: रहमानुल्लाह गुरबाज हुए आउट
भारत को तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने पहली सफलता दिलाई है। गुरनूर ने सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। गुरबाज 33 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए। 8 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 52/1 है। अफगानी टीम के लिए इब्राहिम जादरान 10 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि सदिकुल्लाह अटल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
India vs Afghanistan Live Updates: अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू
भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अफगानी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान मैदान पर उतर चुके हैं। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रन बनाए हैं।
IND vs AFG 2nd ODI Live Score: भारत ने बनाए 402 रन
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम 49.5 ओवरों में 402 रनों पर सिमट गई है। इसी के साथ अफगानिस्तान को जीत के लिए 403 रनों का लक्ष्य मिला है। टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने शतक लगाया। गिल ने 154 रनों की पारी खेली, जबकि किशन ने 125 रन बनाए। इन दोनों के अलावा रोहित शर्मा ने 48 रनों की पारी खेली। अंतिम ओवरों में अफहगानिस्तान के गेंदबाजों ने वापसी की और भारत को 402 रनों पर समेट दिया।
IND vs AFG 2nd ODI: वॉशिंगटन सुंदर आउट
भारत को अफगानिस्तान ने 9वां झटका दे दिया है। राशिद खान ने वॉशिंगटन सुंदर को 19 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। आखिरी कुछ ओवरों में भारत रनों के लिए संघर्ष कर रहा है और अफगानी टीम ने मुकाबले में वापसी की है।
India vs Afghanistan 2nd ODI: अर्शदीप सिंह आउट
भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 8वां झटका लगा है। टीम इंडिया अंत के ओवरों में संघर्ष कर रही है। अल्लाह गजनफर ने अर्शदीप सिंह को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। अर्शदीप 4 गेंदों पर 3 रन बनाकर हुए।
India vs Afghanistan ODI Live: गुरनूर बरार आउट
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत को 7वां झटका लगा है। राशिद खान ने गुरनूर बरार को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। बरार 3 रन बनाकर आउट हो गए।
IND vs AFG 2nd ODI Live Score: श्रेयस अय्यर आउट
भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में छठा झटका लगा है। श्रेयस अय्यर अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। वे 24 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए। नंगेयालिया खरोटी ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
IND vs AFG 2nd ODI Live: शुभमन गिल और केएल राहुल आउट
भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में चौथा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल 154 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें नांगेयालिया खरोटी ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। गिल 110 गेंदों पर 154 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 22 चौके और 2 छक्के लगाए। इसी ओवर की अगली ही गेंद पर केएल राहुल भी आउट हो गए। राहुल पहली गेंद पर ही बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन वे आउट हो गए।
IND vs AFG 2nd ODI Live: शुभमन गिल के 150 रन पूरे
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शुभमन गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। गिल ने 108 गेंदों पर अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ भारत ने 350 रनों के स्कोर को भी पार कर लिया है।
IND vs AFG 2nd ODI LIVE: ईशान किशन आउट
अफगानिस्तान के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। ईशान किशन 79 गेंदों पर 125 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी पारी के दौरान किशन ने 14 चौके और 7 छक्के जड़े। उन्हें नंगेयालिया खरोटी ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
IND vs AFG 2nd ODI LIVE: भारत का स्कोर 300 के पार
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शुभमन गिल और ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की है। टीम इंडिया ने 300 रनों के स्कोर को पार कर लिया है। भारत के लिए ईशान किशन और गिल शतक बनाकर खेल रहे हैं।
India vs Afghanistan 2nd ODI: ईशान किशन ने लगाया शतक
अफगानिस्तान के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की है। किशन ने 71 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने पहली फिफ्टी 52 गेंदों पर लगाई थी, जबकि अगले 50 रन मात्र 19 गेंदों पर ठोक डाले। भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल 104 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि किशन 103 रन बनाकर नाबाद हैं।
IND vs AFG 2nd ODI Live: शुभमन गिल ने लगाया शतक
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेली है। गिल ने इकाना स्टेडियम में खेलते हुए 77 गेंदों पर शतक लगाया। इसी के साथ भारत ने 150 रनों के स्कोर को भी पार कर लिया।
IND vs AFG 2nd ODI Live: ईशान किशन का अर्धशतक
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की है। किशन ने 52 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ 28 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 193/2 हो गया है। टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल 88 और ईशान किशन 51 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs AFG 2nd ODI Live: भारत का स्कोर 150 के पार
अफगानिस्तान के खिलाफ इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत की शानदार बल्लेबाजी जारी है। टीम इंडिया ने भले ही यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के रूप में दो विकेट गंवा दिए हैं लेकिन कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन क्रीज पर जमे हुए हैं। भारतीय टीम ने 22वें ओवर में 150 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। टीम इंडिया के लिए कप्तान गिल 74 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि ईशान किशन 25 रन बनाकर नाबाद हैं।
IND vs AFG 2nd ODI Live: गिल ने सिक्स जड़कर पूरा किया अर्धशतक
भारतीय कप्तान शुभमन गिल का शानदार फॉर्म जारी है। गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरे वनडे में अर्धशतक जमाया। उन्होंने खरोटी द्वारा किए पारी के 17वें ओवर की पहली गेंद पर वाइड लांग ऑन की दिशा में छक्का जड़कर अपना पचासा पूरा किया। गिल ने केवल 38 गेंदों में 6 चौके और दो छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 119/2। शुभमन गिल 55* और ईशान किशन 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs AFG Live Score: रोहित शर्मा 48 रन बनाकर हुए आउट
भारतीय टीम के अनुभवी ओपनर रोहित र्श्मा दो रन से अपना अर्धशतक चूक गए। राशिद खान ने पारी के 14वें ओवर की पहली गेंद पर 'हिटमैन' को क्लीन बोल्ड कर दिया। भारतीय ओपनर ने 39 गेंदों में 6 चौके और दो छक्के की मदद से 48 रन बनाए। रोहित के आउट होने पर ईशान किशन क्रीज पर आए। इस ओवर में 2 रन बने और एक विकेट आया।
14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 98/2। शुभमन गिल 43* और ईशान किशन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs AFG Live Score: भारत 50 रन के पार
यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने संभाल लिया है। दोनों ने तेजी से रन बनाते हुए भारत को 50 रन के पार पहुंचा दिया है। मेहमान टीम दूसरे विकेट की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिल रही है।
7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 55/1। रोहित शर्मा 26* और शुभमन गिल 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs AFG 2nd Odi Live Score: भारत की खराब शुरुआत
अफगानिस्तान द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित भारतीय टीम की शुरुआत बिगड़ गई है। यशस्वी जायसवाल महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने जायसवाल का कैच खरोटे के हाथों कैच आउट कराया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 9 गेंदों में 1 चौके की मदद से 4 रन बनाए। अनुभवी रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल पर भारतीय पारी संभालने की जिम्मेदारी है।
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 28/1। रोहित शर्मा 17* और शुभमन गिल 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs Afghanistan 2nd ODI: भारत की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान की प्लेइंग 11
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी।
IND vs AFG LIVE Score: भारतीय टीम में तीन बदलाव
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में तीन बदलाव किए हैं। यशस्वी जायसवाल को मौका मिला है। तो वहीं प्रिंस यादव भारत के लिए वनडे में डेब्यू करेंगे। कुलदीप यादव को भी प्लेइंग 11 में कप्तान शुभमन गिल ने शामिल किया है।
IND vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान ने जीता टॉस
भारत के खिलाफ दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरेगा।
IND vs AFG 2nd ODI Live Score: रोहित शर्मा पर संशय बरकरार
धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान रोहित शर्मा को कलाई में चोट का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दूसरे मुकाबले में उनके खेलने पर संदेह है। अगर टीम मैनेजमेंट उन्हें आराम देने का फैसला करता है, तो उनकी जगह कप्तान शुभमन गिल के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
IND vs AFG 2nd ODI Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा/यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
IND vs AFG 2nd ODI Live Score: भारत की टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव।
IND vs AFG 2nd ODI Live Score: अफगानिस्तान की टीम
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी, फरीद अहमद मलिक, इकराम अलीखिल, दरविश रसूली, बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती।
IND vs AFG 2nd ODI Live Score: लाइव ब्लॉग
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मैच की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे से होगी, जबकि इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 1 बजे होगा। भारत ने पहले मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की थी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी।