Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG 3rd ODI Highlights: चेपॉक में गरजा यशस्‍वी-रोहित का बल्‍ला, भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 08:30 PM (GMT+05:30)

    India vs Afghanistan Highlights: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम ...और पढ़ें

    जीत पर दोनों टीमों की नजर

    जीत पर दोनों टीमों की नजर

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। IND vs AFG 3rd ODI Highlights: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने यह मैच 9 विकेट से जीता और सीरीज पर 3-0 से कब्‍जा जमाया। 

    अफगानिस्‍तान के कप्‍तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया है। अफगानिस्‍तान टीम 44.2 ओवर में 218 रन पर सिमट गई। कप्‍तान  हशमतुल्लाह शाहिदी ने 131 गेंदों पर 102 रन बनाए। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट चटकाए। 

    यशस्‍वी जायसवाल के 110 रन और रोहित शर्मा (79) की फिफ्टी की बदौलत भारतीय टीम ने इस मैच को आसानी से जीत लिया। उपकप्‍तान श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर नाबाद रहे।