IND vs AFG Test 2026 Highlights: 93 साल में पहली बार, भारत ने अफगानिस्तान को टेस्ट में दी करारी शिकस्त
India Beat Afghanistan by One innings & 300 runs: शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी ...और पढ़ें

India versus Afghanistan Test Match Highlights: भारत ने अफगानिस्तान पर एक पारी और 300 रन से दर्ज की बड़ी जीत
HighLights
IND vs AFG Test: भारत ने अफगानिस्तान पर दर्ज की बड़ी जीत
अफगानिस्तान की टीम को झेलनी पड़ी शर्मनाक हार
मानव सुथार बने प्लेयर ऑफ द मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Afghanistan Test 2026 Highlights: शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से मात दी। भारत-अफगानिस्तान का एकमात्र तीसरे दिन ही खत्म हो गयाभारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 564 रन पर 8 विकेट पर पारी घोषित की थी। जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी सिर्फ 152 रन पर सिमट गई।
फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में अफगानिस्तान और खराब खेली और 112 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए पहला टेस्ट खेल रहे मानव सुथार ने पहली पारी में 22 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट लिए। दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट चटकाए और मानव ने एक विकेट हासिल किया। कुलदीप यादव के नाम दोनों पारियों को मिलाकर कुल 3 विकेट आए। भारत ने तीसरे दिन ही अफगानिस्तान को दोनों पारियों में ऑलआउट करके बहुत बड़ी जीत हासिल की।