Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs AFG Test 2026 Highlights: 93 साल में पहली बार, भारत ने अफगानिस्तान को टेस्ट में दी करारी शिकस्त

India Beat Afghanistan by One innings & 300 runs: शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से मात दी।

By Priyanka Joshi Mon, 08 Jun 2026 04:20 PM (IST)
India versus Afghanistan Test Match Highlights: भारत ने अफगानिस्तान पर एक पारी और 300 रन से दर्ज की बड़ी जीत

India versus Afghanistan Test Match Highlights: भारत ने अफगानिस्तान पर एक पारी और 300 रन से दर्ज की बड़ी जीत

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Afghanistan Test 2026 Highlights: शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से मात दी। भारत-अफगानिस्तान का एकमात्र तीसरे दिन ही खत्म हो गयाभारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 564 रन पर 8 विकेट पर पारी घोषित की थी। जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी सिर्फ 152 रन पर सिमट गई।

फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में अफगानिस्तान और खराब खेली और 112 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए पहला टेस्ट खेल रहे मानव सुथार ने पहली पारी में 22 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट लिए। दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट चटकाए और मानव ने एक विकेट हासिल किया। कुलदीप यादव के नाम दोनों पारियों को मिलाकर कुल 3 विकेट आए। भारत ने तीसरे दिन ही अफगानिस्तान को दोनों पारियों में ऑलआउट करके बहुत बड़ी जीत हासिल की।

8 Jun 20263:39:56 PM

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की शर्मनाक हार

टेस्ट में अफगानिस्तान का सबसे छोटा स्कोर

103 रन - vs भारत, बेंगलुरु, 2018

109 रन - vs भारत, बेंगलुरु, 2018

112 रन - vs भारत, मुल्लांपुर, 2026

115 रन - vs बांग्लादेश, मीरपुर, 2023

120 रन - vs वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2019

8 Jun 20263:38:42 PM

IND vs AFG Test 2026 Highlights: भारत की सबसे बड़ी पारी जीत

अफगानिस्तान के खिलाफ 300 रन और एक पारी, मुल्लांपुर, 2026*

वेस्टइंडीज के खिलाफ 272 रन और एक पारी, राजकोट, 2018

अफगानिस्तान के खिलाफ 262 रन और एक पारी, बेंगलुरु, 2018

बांग्लादेश के खिलाफ 239 रन और एक पारी, मीरपुर, 2007

श्रीलंका के खिलाफ 239 रन और एक पारी, नागपुर, 2017

8 Jun 20263:09:06 PM

IND vs AFG Live Score: भारत ने जीता मुकाबला

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच भारतीय टीम ने तीन दिनों में ही अपने नाम कर लिया है। भारत ने इस मुकाबले को पारी और 300 रनों से जीता, जो टीम इंडिया के टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। कुलदीप यादव ने 36वें ओवर में लगातार दो विकेट हासिल किए। इसी के साथ अफगानी टीम पर भारत ने जीत हासिल कर ली। अशरफ बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं आ सके और इसी के साथ टीम इंडिया ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

8 Jun 20262:57:32 PM

IND vs AFG Live Score: भारत जीत से 3 विकेट दूर

भारतीय टीम ने अफगानिस्‍तान पर विशाल जीत की तैयारी कर ली है। वॉशिंगटन सुंदर ने अजमतुल्‍लाह ओमरजई (4) को कुलदीप यादव के हाथों कैच आउट कराकर अफगानिस्‍तान को सातवां झटका दिया। वॉशिंगटन सुंदर के पास पारी में पांच विकेट लेने का सुनहरा मौका है।

34 ओवर के बाद अफगानिस्‍तान की दूसरी पारी का स्‍कोर 112/7। जिया उर रहमान 0* और नागेयलिया खरोटी 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

8 Jun 20262:46:20 PM

IND vs AFG Test Live Score: फाइनल सेशन का खेल शुरू

भारत-अफगानिस्तान के तीसरे दिन के खेल के आखिरी सेशन का खेल शुरू हो गया है। भारत को जीत के लिए 5 विकेट की जरूरत है। अफसर जजई और अजमत की जोड़ी बैटिंग करने क्रीज पर हैं।

8 Jun 20262:21:09 PM

IND vs AFG Test 2026 Live Day 3: भारत को जीत के लिए 5 विकेट की तलाश

टी-ब्रेक तक अफगानिस्तान के 5 विकेट गिर चुके हैं। पारी के 29वें ओवर की आखिरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने सेदिकुल्लाह अटल को 42 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। अब जीत के लिए भारत को 5 विकेट की दरकार है।

8 Jun 20262:17:48 PM

IND vs AFG Live Score Day 3: टी-ब्रेक तक अफगानिस्तान का स्कोर 98/5

तीसरे दिन के खेल के दूसरे सेशन का खेल भी भारतीय टीम के नाम रहा। वॉशिंगटन सुंदर ने 30 रन खर्च करते हुए 3 विकेट लिए। अफगानिस्तान की टीम ने टी-ब्रेक से पहले 29 ओवर के खेल तक 5 विकेट खोकर 98 रन बना लिए है। वह भारत से 314 रन पीछे है। शुभमन गिल की सेना को जीत के लिए अब सिर्फ 5 विकेट की दरकार है।

8 Jun 20262:08:51 PM

IND vs AFG Live Score: कप्तान शाहिदी हुए आउट

रहमत शाह के आउट होने के बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी क्रीज पर सेदिकुल्लाह अटल का साथ देने आए। पारी के 27वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान शाहिदी ने वॉशिंगटन सुंदर को गिल के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान शाहिदी महज 5 रन बनाकर आउट हुए। 27 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 97/4 रहा।

8 Jun 20261:49:50 PM

IND vs AFG Test Day 3 Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता

पारी के 23वें ओवर की छठी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने रहमत शाह को अपना शिकार बनाया। इस दौरान रहमत 13 रन बनाकर आउट हुए। पिछले पारी में रहमत 60 रन की बड़ी पारी खेलकर आउट हुए थे, लेकिन अफगान टीम की दूसरी पारी में वह 13 रन ही बना सके। 23 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 87/3 रहा।

8 Jun 20261:46:12 PM

IND vs AFG Test Day 3 Live: कुलदीप ने गुरबाज को किया चलता

पारी के 20वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव ने रहमानुल्लाह गुरबाज को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान गुरबाज 24 रन बनाकर आउट हुए। 20 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 77/2 रहा।

8 Jun 202612:59:44 PM

India vs Afghanistan Test Live Score Day 3: गिल की स्ट्रैटेजी आई काम

शुभमन गिल ने अफगानिस्तानी ओपनर्स की साझेदारी को तोड़ने के लिए जो स्ट्रैटेजी अपनाई, वह भारत के काम आई। प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार विकेट से शुरुआती ओवर्स कराने के बाद गिल ने मोहम्मद सिराज को गेंद थमाई। दिन के अपने पहले ओवर में सिराज ने 4 रन खर्च किए, लेकिन अपने दूसरे ओवर में उन्होंने अब्दुल मलिक को LBW आउट कराया और इस तरह भारत को पहली सफलता मिली। अब्दुल मलिक इस दौरान 40 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए।

14 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 43/1 रहा।

8 Jun 202612:56:16 PM

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की सतर्क शुरुआत

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज मानव सुथार के खतरे से बचने के लिए संभलकर खेल रहे हैं। अब्दुल मलिक और सेदिकुल्लाह अटल की जोड़ी अभी सिर्फ सिंगल-डबल ले रही है। वहीं, टीम इंडिया इस छोटी सी साझेदारी को तोड़ने के लिए विकेट की तलाश में है।

11 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 31/0 रहा।

8 Jun 202612:23:04 PM

IND vs AFG LIVE Score: दूसरे सेशन का खेल शुरू

लंच ब्रेक के बाद भारत-अफगानिस्तान तीसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। दूसरे सेशन में भारत की ओर से पहला ओवर मानव सुथार डालने आए। इस ओवर में केवल एक रन ही अफगानी टीम ने बनाया। 6 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 21/0 रहा। फिलहाल सेदिकुल्लाह अटल (19*) और अब्दुल मलिक (2*) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

8 Jun 202611:43:09 AM

IND vs AFG Test Day 3 Live Score: लंच ब्रेक तक अफगानिस्तान का स्कोर 18/0

लंच तक अफगानिस्तान का स्कोर 18/0 रहा। सेदिकुल्लाह अटल 16 रन और रहमत शाह 2 रन बनाकर नाबाद हैं। अफगानिस्तान अभी भी भारत से 394 रन पीछे है। पहले सेशन का खेल भारतीय टीम के नाम रहा। डेब्यूटेंट मानव सुथार ने 6 विकेट लिए और अफगानिस्तान को 152 रन पर ऑलआउट कर दिय।  इसके बाद टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया।

8 Jun 202611:13:38 AM

IND vs AFG, One-Off Test Day 3 Live Score: अफगानिस्तान 152 पर ऑलआउट

वॉशिंगटन सुंदर ने पारी के 59वें ओवर की चौथी गेंद पर रहमान को आउट कर पहली सफलता हासिल की। जिया उर रहमान को उन्होंने 6 रन पर आउट किया। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को पहली पारी में 152 रन पर समेट दिया।

412 रनों की विशाल बढ़त के साथ भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन दे दिया है। भारत के लिए डेब्यू कर रहे मानव सुथार स्टार गेंदबाज रहे, जिन्होंने 6 विकेट झटके। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को 3 और वॉशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला। मेहमान टीम के लिए रहमत शाह ही संघर्ष कर पाए, जिन्होंने 60 रन की पारी खेली।

8 Jun 202610:58:21 AM

India vs Afghanistan Live Cricket Score: मानव सुथार ने डेब्यू मैच पर खोला 'पंजा'

मानव सुथार ने पारी के 58वें ओवर की दूसरी गेंद पर रहमत शाह को बोल्ड किया और अपने डेब्यू मैच में 'पंजा' भी खोला। इस दौरान रहमत शाह 135 गेंद पर 60 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह मानव सुथार अपने टेस्ट डेब्यू मैच में 5 विकेट हॉल लेने वाले 10वें भारतीय (बतौर स्पिनर्स 7वें) बने।

8 Jun 202610:53:56 AM

IND vs AFG Live Score Day 3: मानव सुथार ने अशरफ का किया शिकार

पारी के 56वें ओवर की पहली गेंद पर मानव सुथार ने शराफुद्दीन अशरफ को अपना शिकार बनाया। इस तरह मानव ने 7वें विकेट के लिए चल रही अशरफ और रहमत शाह की 24 रन की साझेदारी का अंत किया। इस तरह मानव के हाथ चौथी सफलता लगी। अशरफ 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 142 रन के स्कोर पर अफगानी टीम को 7वां झटका अशरफ के रूप में लगा। अब मानव सुथार अपने ऐतिहासिक डेब्यू मैच में पांच विकेट लेने से महज एक कदम दूर हैं।

8 Jun 202610:45:47 AM

Ind versus Afg Test Match Live: क्रीज पर डटे अफगानी बैटर्स

रहमत शाह और शराफुद्दीन अशरफ की जोड़ी संभलकर बैटिंग कर रही है और अफगानिस्तान के स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और स्ट्राइक रोटेट कर अपना विकेट बचा रहे हैं। कुलदीप के पिछले ओवर में दोनों ने 2 रन बनाए।

54 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 136/6 रहा।

8 Jun 202610:34:43 AM

IND vs AFG Cricket Live Score Day 3: ऋषभ पंत ने जीता दिल

अफगानिस्तान के शराफुद्दीन अशरफ लाइव मैच के बीच चोटिल हुए। उन्हें चलने में दिक्कत हो रही है, लेकिन वह फिर भी क्रीज पर डटे हुए हैं। पारी के 52वां ओवर डालने आए कुलदीप यादव के ओवर में अशरफ को पैर में तेज दर्द हुआ और वह मैदान पर दर्द से कराहने लगे। उन्हें दर्द में देखकर विकेटकीपर ऋषभ पंत तुरंत उनके पास दौड़े और फिजियो के आने से पहले उन्हें संभाला। पंत की सच्ची खेल भावना को देख फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

8 Jun 202610:29:44 AM

India vs Afghanistan test Live: गिल से हुई बड़ी गलती

अफगानिस्तान की पारी के 49वें ओवर में मोहम्मद सिराज को शुभमन गिल ने गेंद थमाई। इस ओवर में सिराज ने शराफुद्दीन अशरफ के खिलाफ LBW की जोरदार अपील की और उन्होंने कप्तान गिल को रिव्यू लेने को कहा, लेकिन ऑन-फील्ड अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। रिप्ले देखा गया कि गेंद पैड से टकराने से पहले बल्ले पर लगी थी। इससे हुआ ये कि भारत ने एक और रिव्यू गंवा दिया और अब उनके पास सिर्फ एक ही रिव्यू बचा है।

8 Jun 202610:03:50 AM

IND vs AFG Test Day 3 Live Score: रहमत शाह के टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक

पारी के 47वें ओवर की पहली गेंद पर चौके के साथ रहमत शाह ने अपने टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक जड़ा। ये उनका भारत के खिलाफ पहला टेस्ट अर्धशतक रहा। वह भारत के खिलाफ टेस्ट में अर्धशतक जड़ने वाले पहले अफगानिस्तानी खिलाड़ी बने हैं। 

8 Jun 20269:53:22 AM

India versus Afghanistan Test Live: अफगानिस्तान को लगा छठा झटका

पारी के 45वें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्मा ने अजमतुल्लाह उमरजई को बोल्ड किया। उमरदई बिना अपना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे। इस तरह प्रसिद्ध के खाते में तीसरी सफलता आई।

45 ओवर के खेल के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 118/6 रहा।

8 Jun 20269:43:45 AM

IND vs AFG Cricket Live Score: डब्ल्यूटीसी अंक तालिका पर नहीं पड़ेगा कोई असर

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं है, क्योंकि अफगानिस्तान उन 9 टॉप टीमों में नहीं आती जो डब्ल्यूटीसी खेल रही है।

8 Jun 20269:41:34 AM

IND vs AFG Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच का तीसरा दिन शुरू हो गया है। अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह और अजमतुल्लाह उमरजई ने 113/5 के स्कोर से पारी संभाली है। फॉलो-ऑन से बचने के लिए दोनों को एक मजबूत साझेदारी बनानी होगी। 

8 Jun 20269:27:36 AM

IND vs AFG LIVE Score Day 3: रहमत शाह पर टिकीं अफगानिस्तान की उम्मीदें

दूसरे दिन अफगानिस्तान का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह ढह गया। स्टंप्स तक टीम 113 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी। अब सारी जिम्मेदारी रहमत शाह पर है जो 43 रन बनाकर नाबाद हैं और मेहमान टीम की कुछ उम्मीदें जिंदा रखे हुए हैं।  

8 Jun 20269:16:11 AM

India versus Afghanistan LIVE Day 3: क्या मानव सुथार खोलेंगे 'पंजा'?

डेब्यूटेंट मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन तीन विकेट लेकर टीम इंडिया को पूरी तरह हावी कर दिया। दूसरे दिन 3 विकेट लेने के बाद अब मानव सुथार की नजर अपने डेब्यू टेस्ट में ही 5 विकेट हॉल लेने पर टिकी है। अगर वो तीसरे दिन 2 और विकेट ले लेते हैं तो डेब्यू पर पंजा खोलने वाले चुनिंदा भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।

8 Jun 20268:59:31 AM

IND vs AFG Live Score Day 3: फॉलोऑन बचाने पर होगी अफगान टीम की नजरें

तीसरे दिन अफगानिस्तान की टीम 113/5 के स्कोर से अपनी पारी फिर से शुरू करेगी। तीसरे दिन मेहमान टीम की नजरें फॉलोऑन बचाने पर होगी। अगर अफगानिस्तान को फॉलोऑन बचाना है तो कम से कम 365 रन बोर्ड पर लगाने होंगे, जो इस समय उनके लिए बेहद मुश्किल काम लग रहा है। रहमत शाह अकेले 43 रन बनाकर पारी को संभाल रहे हैं, जबकि दूसरे छोर से उन्हें किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिल रहा है। वहीं, टीम इंडिया चाहेंगी की वह जल्द से जल्द अफगान टीम को ऑलआउट कर फॉलोऑन देकर मैच खत्म करें।

8 Jun 20268:50:38 AM

IND vs AFG Test Live Score Day 3: तीसरे दिन का खेल आज

भारत बनाम अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन का खेल आज है। तीसरे दिन की शुरुआत अफगानिस्तान की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 113 के स्कोर के साथ करेगी। रहमत शाह 43 रन बनाकर नाबाद हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us