IND vs AFG Highlights मानव सुथार की डेब्यू पर कहर बरपाती गेंदबाजी, दूसरे दिन ही अफगानिस्तान ने टेके घुटने
India vs Afghanistan Highlights: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत हो गई है। गेंदबाजी में मानव सुथार ने 3 विकेट हासि ...और पढ़ें
-1780804953360_m.webp)
भारत बनाम अफगानिस्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारत की पकड़ मजबूत दिखाई दे रही है। टीम इंडिया के 564 रनों के जवाब में अफगानी टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप रही है। टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। वे अभी भी 451 रनों से पीछे हैं। भारत के लिए मानव सुथार ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट हासिल किए।