IND vs AFG Day-1 Highlights: पहले दिन का खेल समाप्त, गिल ने लगाया शतक तो IPL में फ्लॉप शो के बाद पंत ने की वापसी
India vs Afghanistan Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच मुल्लांपुर में जारी है। पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है और भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए हैं।
-1780715788217_m.webp)
भारत बनाम अफगानिस्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने कमाल की बल्लेबाजी की है। टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए हैं। भारत के लिए केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाया। इसके अलावा साई सुदर्शन और ऋषभ पंत के बल्ले से भी अर्धशतक निकला।
IND vs AFG Test: पहले दिन का खेल समाप्त
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया पूरे दिन खेल में अपना दबदबा बनाए रखी। भारत के लिए केएल राहुल ने शतक लगाया, जबकि साई सुदर्शन ने 81 रन बनाए। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल स्टंप्स तक 103 रन और ऋषभ पंत 50 रन बनाकर नाबाद हैं।
IND vs AFG Test: शुभमन गिल का शतक
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने शतक लगाया है। गिल ने 138 गेंदों पर अपनी सेंचुरी ठोकी।
IND vs AFG Test: गिल का अर्धशतक पूरा
गिल ने 62वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपने 50 रन पूरे किए। इसी के साथ वह टेस्ट में भारत के लिए दूसरे सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं।
IND vs AFG Test: शतक के बाद राहुल आउट
केएल राहुल शतक पूरा करने के तुरंत बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए हैं। उन्हें जियाउर रहमान ने रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। उन्होंने 165 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 100 रन बनाए।
IND vs AFG Test: राहुल का शतक पूरा
राहुल ने अपना शतक पूरा कर लिया है। 61वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन लेकर उन्होंने अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया।
IND vs AFG Test Live: तीसरे सेशन का खेल शुरू
टी ब्रेक के बाद अब तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। 81 रन बना चुके केएल राहुल की नजर शतक पर है। वहीं शुभमन गिल उनका भरपूर साथ दे रहे हैं। कप्तान गिल 20 रन बना चुके हैं और वह धीरे-धीरे अपने पारी को बुन रहे हैं।
IND vs AFG Test: दूसरा सेशन खत्म
दूसरा सेशन खत्म हो गया है और ये भी भारत के नाम रहा है। इस सेशन में भारत ने 113 रन बनाए और विकेट खोया। भारत का स्कोर दो सेशन के बाद दो विकेट के नुकसान पर 209 रन है। राहुल 81 और गिल 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs AFG Test: सुदर्शन हुए आउट
43वें ओवर की चौथी गेंद पर सलीम ने साई सुदर्शन को आउट कर दिया। सुदर्शन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और शतक की तरफ जा रहे थे, लेकिन आउट हो गए। उन्होंने 104 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली जिसमें 13 चौके शामिल रहे।
IND vs AFG Test: सुदर्शन का अर्धशतक
सुदर्शन ने 32वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मार अपना अर्धशतक पूरा किया। राहुल और उनके बीच अच्छी साझेदारी हो गई है जिससे अफगानिस्तानी टीम परेशान हो गई है।
IND vs AFG Test: राहुल का अर्धशतक पूरा
राहुल ने 30वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेते ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी और सुदर्शन की साझेदारी अफगानिस्तान के लिए परेशानी बन रही है।
IND vs AFG Test: दूसरा सेशन शुरू
दूसरा सेशन शुरू हो चुका है और इस सेशन के पहले ही ओवर में भारत ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। दोनों बल्लेबाजों की नजरें बड़ी पारी खेलने पर हैं।
IND vs AFG Test: पहला सेशन खत्म
पहला सेशन खत्म हो गया है। ये पूरी तरह से भारत के नाम रहा। इस सेशन में भारत ने एक विकेट खोया है और 96 रन बनाए हैं।
IND vs AFG Test: भारत का अर्धशतक पूरा
भारत का अर्धशतक पूरा हो गया है। 16वें ओवर में भारत ने ये आंकड़ा पार किया। 16 ओवरों के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 55 रन है।
IND vs AFG Test: भारत का पहला विकेट गिरा
भारत को पहला झटका लग गया है। यशस्वी जायसवाल 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए हैं। सलीम की लेग स्टम्प की गेंद को यशस्वी ने फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर अफसर जाजई के हाथों में चली गई। यशस्वी ने 32 गेंदों पर 24 रन बनाए।
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान को विकेट की तलाश
अफगानिस्तान के गेंदबाजों को यशस्वी और राहुल ने परेशान कर दिया है। मेहमान टीम को पहले विकेट की जरूरत है।
IND vs AFG Test: भारत की सधी शुरुआत, पिच ने किया निराश
भारत को सधी हुई शुरुआत मिली है। हालांकि, पिच से मिल रहे बाउंस को लेकर चिंता है क्योंकि इस पर ज्यादा उछाल नहीं है और उस तरह से कैरी नहीं कर रही है जैसी पहले दिन करनी चाहिए थी। चार ओवरों के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 15 रन है। यशस्वी 11 रन और राहुल चार रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs AFG Test: भारतीय पारी शुरू
भारतीय पारी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करने आए हैं। दोनों पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी है। अफगानिस्तान की तरफ से पहला ओवर जिया फेंक रहे हैं।
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान की प्लेइंग-11
हसमतुल्ला शाहिदी, सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाग गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, अफसर जाजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खरोटे, जियाउर रहमान, मोहम्मद सलीम।
IND vs AFG Test: भारत की प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
IND vs AFG Test: भारत की पहले बल्लेबाजी
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की तरफ से मानव सुथार और अफगानिस्तान की तरफ से नांगेयालिया खारोटे डेब्यू कर रहे हैं।
IND vs AFG Test: मानव सुथार कर रहे हैं डेब्यू
टीम इंडिया से एक डेब्यू पक्का हो गया है। बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार को टेस्ट कैप मिल गई है। कुलदीप यादव ने उन्हें टेस्ट कैप दी।
IND vs AFG Test: इन दो का होगा डेब्यू?
अफगानिस्तान के खिलाफ गिल दो युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। एक हैं बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे और दूसरे हैं तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़।
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, बिलाल सामी, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम, जियाउर रहमान।
IND vs AFG Test: भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल।
IND vs AFG Test: गिल के सामने चुनौती
ये मैच भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के लिए भी चुनौती से कम नहीं है। इसका कारण है उनके पास मौजूद युवा टीम जिसे उन्हें बनाना है। ये मैच गिल को मौका देगा अपने खिलाड़ियों को परखने का।
IND vs AFG Test: इकलौता टेस्ट आज से
भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच आज से न्यू चंडीगढ़ में शुरू हो रहा है। ये मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है, लेकिन दोनों टीमों के लिए भविष्य को देखते हुए ये मैच अहम है।