Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AUS 2nd T20I Highlights: MCG में 17 साल बाद T20I मैच हारी भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से बनाई बढ़त

    Updated: Fri, 31 Oct 2025 05:13 PM (IST)

    IND vs AUS 2nd T20 live cricket score: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आज पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा ...और पढ़ें

    भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच

    भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच

    India vs Australia Live Score Updates:  पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है। मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी20I मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से मात दी। भारत ने 17 साल बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर कोई टी20I मैच गंवाया है। 

    ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कंगारू टीम ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए जोश फिलिप की जगह मैट शॉर्ट को शामिल किया। वहीं, टीम इंडिया ने अपनी प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

    भारत ने बनाए 125 रन

    भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा के 68 रन की बदौलत 125 रन बनाए। हर्षित राणा ने 35 रन का योगदान दिया। बाकी कोई भारतीय बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। ऑस्ट्रेलिया के लिए हेजलवुड ने तीन विकेट चटकाए।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने तेज शुरुआत दिलाई। मार्श ने 46 और हेड ने 28 रन की पारी खेली। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट चटकाए। 

    17 साल बाद MCG में हारा भारत 

    मेलबर्न में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारत ने यहां पिछले पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों में से चार जीते हैं जबकि एक में शिकस्‍त सहनी पड़ी है। भारत ने एमसीजी पर एकमात्र हार 2008 में झेली थी। हालांकि, मेलबर्न में भारत की जीत का क्रम टूट गया। 

    खबरें और भी