Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

India vs England 1st ODI Highlights: भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे में बुरी तरह हराया, अक्षर-सुंदर बल्ले से चमके

IND vs ENG 1st ODI 2026 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम में खेला गया। मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की है।

By Praveen Kumar Mishra Tue, 14 Jul 2026 11:30 PM (IST)
IND vs ENG: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला वनडे मैच

IND vs ENG: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला वनडे मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs England 1st ODI Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम में खेला गया। मुकाबले में इंग्लैंड ने जो रूट (76*) और लियाम डॉसन (68) के अर्धशतक के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रनों का स्कोर खड़ा किया था। भारत के लिए गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। गुरनूर बराड़ ने भी 3 विकेट हासिल किए। 259 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 45.2 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारत के लिए शुभमन गिल (80*), अक्षर पटेल (57*) और वॉशिंगटन सुंदर (52*) ने अर्धशतक लगाया। टीम इंडिया को 7 मैचों बाद जीत मिली है।

14 Jul 202611:26:16 PM

IND vs ENG 1st ODI Live Score: भारत ने जीता मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम में खेला गया। मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रन बनाए थे और भारत को 259 रनों का लक्ष्य दिया था। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल (80*), अक्षर पटेल (57*) और वॉशिंगटन सुंदर (52*) ने अर्धशतक लगाया।

14 Jul 202610:57:37 PM

IND vs ENG 1st ODI Live Score: अक्षर पटेल ने लगाया अर्धशतक

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में खेलते हुए अक्षर पटेल ने कमाल की बल्लेबाजी की औ अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 39 गेंदों पर ही अर्धशतक लगाया और इसी के साथ मुकाबले में टीम इंडिया की वापसी कराई।

14 Jul 202610:40:04 PM

IND vs ENG 1st ODI LIVE Updates: अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर जमे

भारत ने एक समय लगातार विकेट गंवा दिए थे, जिससे टीम इंडिया दबाव में आ गई थी। हालांकि, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 54 गेंदों पर 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है और भारतीय टीम ने मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। भारत ने 200 रनों के आंकड़े को भी पार कर लिया है।

14 Jul 202610:03:02 PM

IND vs ENG 1st ODI LIVE Updates: केएल राहुल हुए आउट

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में चौथा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल बड़ी पारी नहीं खेल सके और एक रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जोश टंग ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

14 Jul 20269:57:41 PM

IND vs ENG 1st ODI Live Score: श्रेयस अय्यर हुए रन आउट

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में तीसरा विकेट गंवा दिया है। श्रेयस अय्यर रन आउट हो गए हैं। वे 53 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

14 Jul 20269:49:39 PM

IND vs ENG 1st ODI Live Score: शुभमन गिल हुए चोटिल

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। गिल चोट की वजह से मैदान से बाहर चले गए हैं। उन्हें पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो रहा था, जिसकी वजह से रन लेने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में गिल ने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया। वे फिलहाल 80 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए हैं। हालांकि, जरूरत पड़ने पर वे बल्लेबाजी के लिए वापस आ सकते हैं।

14 Jul 20269:18:46 PM

India vs England 1st ODI LIVE Score: शुभमन गिल ने लगाया अर्धशतक

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में खेलते हुए शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी की है। गिल ने 51 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने ये अर्धशतक ऐसे समय में लगाया है, जब टीम इंडिया ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के रूप में दो विकेट गंवा दिए थे।

14 Jul 20268:26:12 PM

India vs England 1st ODI LIVE Score: विराट कोहली हुए आउट

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत को दूसरा झटका लगा है। जोफ्रा आर्चर ने विराट कोहली को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। कोहली 6 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए।

14 Jul 20268:19:03 PM

IND vs ENG 1st ODI Live Cricket Score: रोहित शर्मा हुए आउट

इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। रोहित शर्मा 21 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें सैम करन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

14 Jul 20267:47:45 PM

IND vs ENG 1st ODI Live Cricket Score: रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर उतरे

इंग्लैंड के द्वारा दिए गए 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए टीम इंडिया मैदान पर उतर चुकी है। भारत के लिए रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज के तौर पर आए हैं। 

14 Jul 20267:17:08 PM

India vs England 1st ODI LIVE: इंग्लैंड 258 रनों पर ऑलआउट हुई

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम 258 रनों पर ऑलआउट हो गई है। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने सबसे अधिक 76 रनों की पारी खेली। उनके अलावा लियाम डॉसन ने 68 रन बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल ने 4 विकेट, जबकि गुरनूर बराड़ ने 3 विकेट हासिल किए। टीम इंडिया को मुकाबला जीतने के लिए 259 रनों का लक्ष्य मिला है।

14 Jul 20267:03:35 PM

India vs England 1st ODI LIVE: जोफ्रा आर्चर हुए आउट

भारत के खिलाफ मुकबाले में इंग्लैंड ने अपना 8वां विकेट गंवा दिया है। अक्षर पटेल ने जोफ्रा आर्चर को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। आर्चर 6 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हए।

14 Jul 20266:58:59 PM

IND vs ENG 1st ODI Live Score: लियाम डॉसन हुए आउट

लियाम डॉसन और जो रूट के बीच शतकीय साझेदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ दिया है। पटेल ने डॉसन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। डॉसन ने 83 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली।

14 Jul 20266:42:20 PM

IND vs ENG 1st ODI Live Score: जो रूट का अर्धशतक

भारत के खिलाफ बर्मिंघम में खेलते हुए जो रूट ने कमाल की बैटिंग की है। उन्होंने 74 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। उनकी ये पारी ऐसे समय में आई, जब इंग्लैंड ने 107 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे। उनकी पारी की वजह से इंग्लैंड ने मुकाबले में वापसी कर ली है।

14 Jul 20266:27:36 PM

India vs England 1st ODI LIVE Score: लियाम डॉसन ने अर्धशतक लगाया

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में संकटों से घिरी भारतीय टीम के लिए लियाम डॉसन संकटमोचक बनकर उभरे हैं। उन्होंने दबाव में कमाल की बल्लेबाजी की और 63 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इसी के साथ इंग्लैंड की टीम ने मुकाबले में वापसी कर ली है।

14 Jul 20266:03:46 PM

India vs England 1st ODI LIVE Score: इंग्लैंड के 150 रन पूरे

भारत के खिलाफ मुकाबले में 107 रनों पर 6 विकेट गंवाने के बाद जो रूट और लियान डॉसन ने इंग्लैंड की वापसी कराई है। दोनों की शानदार बल्लेबाजी की वजह से इंग्लिश टीम ने 150 रनों का स्कोर पार कर लिया है। उन्होंने इस आंकड़े को 31 ओवर में पार किया है।

14 Jul 20265:24:17 PM

IND vs ENG 1st ODI Live Cricket Score: विल जैक्स हुए आउट

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम मुश्किल में दिखाई दे रही है। टीम ने छठा विकेट गंवा दिया है। शिवम दुबे ने विल जैक्स को 20 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

14 Jul 20265:01:05 PM

IND vs ENG 1st ODI Live Cricket Score: सैम करन हुए आउट

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ही ओवर में 2 विकेट झटके हैं। जोस बटलर के बाद उन्होंने सैम करन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। करन अपना खाता भी नहीं खोल सके।

14 Jul 20264:56:39 PM

India vs England 1st ODI LIVE: जोस बटलर हुए आउट

इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में चौथा झटका लगा है। प्रसिद्ध कृष्णा ने जोस बटलर को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। बटलर अपने 200वें मैच को यादगार नहीं बना सके और 14 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए।

14 Jul 20264:40:50 PM

India vs England 1st ODI LIVE: हैरी ब्रूक आउट

दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया है। बुमराह ने इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। ब्रूक 3 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हो गए।

14 Jul 20264:37:11 PM

IND vs ENG 1st ODI Live Score: बेन डकेट आउट

गुरनूर बराड़ ने एक ही ओवर में इंग्लैंड को दो झटके दिए हैं। जैकब बेथेल के बाद बेन डकेट को भी उन्होंने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट का शानदार कैच लपका और डकेट की पारी का अंत हुआ। वे 45 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए।

14 Jul 20264:31:50 PM

IND vs ENG 1st ODI Live Score: गुरनूर बराड़ ने जैकब बेथेल को आउट किया

युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने जैकब बेथेल को अपना शिकार बनाया है। बेथेल 31 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ सलामी बल्लेबाजों की 61 रनों की साझेदारी टूट गई है।

14 Jul 20264:19:28 PM

IND vs ENG 1st ODI 2026 Live Updates: 10 ओवर समाप्त

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत की है। 10 ओवर की समाप्ति के बाद उन्होंने बिना कोई विकेट खोए 51 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट 41 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि जैकब बेथेल 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों ने नई गेंद के साथ अच्छी गेंदबाजी की लेकिन विकेट लेने में असफल रहे।

14 Jul 20263:35:23 PM

India vs England ODI Match Updates: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

भारत के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में बेन डकेट और जैकब बेथेल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। भारत की तरफ से पहले ओवर में गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं।

14 Jul 20263:15:18 PM

India vs England Live Score: इंग्लैंड की प्लेइंग-11

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद।

14 Jul 20263:14:03 PM

India vs England Live Score: भारत की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

14 Jul 20263:08:20 PM

IND vs ENG 1st ODI Live: इंग्लैंड की पहले बल्लेबाजी

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक न इस मैच में टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का ये मुकाबला 200वां वनडे मैच है।

14 Jul 20262:53:11 PM

IND vs ENG 1st ODI Live: जोस बटलर का 'दोहरा शतक'

इस मैच में जोस बटलर दोहरा शतक जमा सकते हैं। ये उनका इंग्लैंड के लिए 200वां वनडे मैच हो सकता है और इस मैच में फिर वह तूफानी पारी खेलने की कोशिश करेंगे।

14 Jul 20262:52:52 PM

IND vs ENG 1st ODI Live: गिल पहली बार इंग्लैंड में दिखाएंगे कमाल

गिल ने अपनी कप्तानी की शुरुआत इंग्लैंड में ही टेस्ट सीरीज के साथ की थी। अब वह पहली बार वनडे में इस सीरीज में बतौर कप्तान उतर रहे हैं। टेस्ट में उन्होंने टीम की कप्तानी अच्छे से की थी। वही काम वह वनडे में करना चाहेंगे। 

14 Jul 20262:31:28 PM

IND vs ENG 1st ODI Live: एजबेस्टन में रिकॉर्ड


एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक पांच मैच खेले गए हैं जिनमें तीन बार इंग्लैंड ने बाजी मारी है तो वहीं दो बार भारत के हिस्से जीत आई है। 

14 Jul 20262:28:33 PM

IND vs ENG 1st ODI Live: इंग्लैंड ने कर दिया प्लेइंग-11 का एलान

हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बैथल, बेन डकेट, जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद। 

14 Jul 20262:19:00 PM

IND vs ENG 1st ODI Live: शुभमन गिल को करना होगा कमाल


भारत को टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था और अब नजरें वनडे पर हैं। गिल पर जिम्मेदारी है कि वह टीम को जीत दिलाएं और टी20 में मिली हार को पीछे छोड़े हैं। 

14 Jul 20261:36:26 PM

IND vs ENG 1st ODI Live: आसान नहीं है भारत की राह


भारत के लिए इस सीरीज में जीत हासिल करना आसान नहीं है क्योंकि अपने घर में इंग्लैंड काफी मजबूत है। ऐसे में उसे कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा।

14 Jul 20261:20:33 PM

IND vs ENG 1st ODI Live: प्लेइंग-11 पर रहेगा फोकस


इस मैच में भारत की प्लेइंग-11 पर ज्यादा फोकस रहेगा क्योंकि हार्दिक पांड्या के न होने से टीम के संतुलन बिगड़ रहा है। देखना होगा कि गिल और गंभीर की जोड़ी कैसे इसे साधती है और जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह के साथ तीसरे गेंदबाज के तौर पर किसे मौका देती है। 

14 Jul 20261:10:30 PM

IND vs ENG 1st ODI Live: बुमराह बढ़ाएंगे इंग्लैंड की टेंशन


इस सीरीज से न सिर्फ रोहित और कोहली वापसी कर रहे हैं बल्कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी लौट रहे हैं। बुमराह जैसे गेंदबाज का सामना करना इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होगा। 

14 Jul 20261:03:53 PM

IND vs ENG 1st ODI Live: रोहित-विराट पर रहेंगी नजरें


इस सीरीज के साथ एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो रही है। दोनों जनवरी के बाद से पहली बार एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे। दोनों के आने भारत को मजबूती मिलेगी। 

14 Jul 202612:11:02 PM

IND vs ENG 1st ODI Live: भारतीय क्रिकेट टीम

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा।

14 Jul 202612:06:58 PM

IND vs ENG 1st ODI Live: इंग्लैंड की टीम

बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद।

14 Jul 202612:06:36 PM

IND vs ENG 1st ODI Live: लाइव ब्लॉग

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाना है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर के 3:30 बजे से खेला जाएगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us