ENG vs IND 1st T20I Highlights: अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर की पारी पर फिर पारी, बारिश के कारण रद हुआ मुकाबला
India vs England 1st T20I Highlights: भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला टी20 आज रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जा रहा है। ...और पढ़ें

जीत पर दोनों टीमों की नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG 1st T20I Highlights: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इंग्लैंड से टकराई। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का बुधवार से आागज हुआ। सीरीज का पहला मुकाबला रिवरसाइड ग्राउंड में खेला गया। बारिश के कारण यह मैच रद हुआ।
भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए। अभिषेक शर्मा (59) और श्रेयस अय्यर (68) ने अर्धशतक लगाया। वहीं शिवम दुबे 42 रन बनाकर नाबाद रहे। साकिब महमूद ने 3 विकेट चटकाए। बारिश के कारण दूसरी पारी शुरू ही नहीं हो पाई।