ENG vs IND 1st T20I Highlights: अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर की पारी पर फिर पारी, बारिश के कारण रद हुआ मुकाबला
India vs England 1st T20I Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला टी20 आज रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जा रहा है।

जीत पर दोनों टीमों की नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG 1st T20I Highlights: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इंग्लैंड से टकराई। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का बुधवार से आागज हुआ। सीरीज का पहला मुकाबला रिवरसाइड ग्राउंड में खेला गया। बारिश के कारण यह मैच रद हुआ।
भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए। अभिषेक शर्मा (59) और श्रेयस अय्यर (68) ने अर्धशतक लगाया। वहीं शिवम दुबे 42 रन बनाकर नाबाद रहे। साकिब महमूद ने 3 विकेट चटकाए। बारिश के कारण दूसरी पारी शुरू ही नहीं हो पाई।
IND vs ENG 1st T20I Live: रद हुआ मुकाबला
बारिश के कारण पहले टी20 को रद कर दिया है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए थे। बारिश के कारण दूसरी पारी शुरू ही नहीं हो पाई। अंत में मैच को रद कर दिया गया। सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को खेला जाएगा।
IND vs ENG 1st T20I Live: इंग्लैंड का टारगेट
- 19 ओवर - 183
- 18 ओवर - 176
- 17 ओवर - 169
- 16 ओवर - 162
- 15 ओवर - 154
IND vs ENG 1st T20I Live: ओवर में कटौती
रात 12:23 बजे से ओवर कम होने लगेंगे। अगर 5 ओवर का मैच होता है तो इंग्लैंड को 64 रन बनाने होंगे।
IND vs ENG 1st T20I Live: बारिश के कारण हो रही देरी
बारिश के कारण दूसरी पारी शुरू होने में देरी हो रही है। दर्शकों ने छाते खोले हुए हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 20 ओवर में 190 रन बनाने हैं।
IND vs ENG 1st T20I Live: भारत ने बनाए 189 रन
अक्षर पटेल आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। पटेल ने 4 गेंदों पर 3 रन बनाए। शिवम दुबे 21 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए। इंग्लैंड को अगर इस मैच को जीतना है तो 190 रन बनाने होंगे।
IND vs ENG 1st T20I Live: हर्षित का नहीं खुला खाता
हर्षित राणा का खाता नहीं खुला। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह स्टंपिंग आउट हुए। अब 8 नंबर पर अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। उन्हें कुछ बड़े शॉट लगाने होंगे।
IND vs ENG 1st T20I Live: श्रेयस अय्यर LBW आउट
18वें ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर LBW आउट हुए। अय्यर ने 47 गेंदों का सामना किया और 68 रन की पारी खेली। अब हर्षित राण को मैदान पर भेजा गया है। उनसे बड़े शॉट की उम्मीद होगी।
IND vs ENG 1st T20I Live: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी
श्रेयस अय्यर ने 38 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। बतौर कप्तान यह उनकी पहली फिफ्टी है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 135 रन है। शिवम दुबे अब अय्यर का साथ दे रहे है।
IND vs ENG 1st T20I Live: तिलक वर्मा आउट
भारतीय टीम का चौथा विकेट गिर गया है। तिलक वर्मा स्कूप शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हुए। उन्होंने 13 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली। अब शिवम दुबे कप्तान श्रेयस अय्यर का साथ देने के लिए आए हैं।
IND vs ENG 1st T20I Live: 10 ओवर का खेल समाप्त
10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 99 रन है। कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।
IND vs ENG 1st T20I Live: अभिषेक शर्मा LBW आउट
अभिषेक शर्मा फिफ्टी लगाने के बाद LBW आउट हुए। अभिषेक ने 24 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। अब श्रेयस अय्यर का साथ देने के लिए तिलक वर्मा मैदान पर उतरे हैं।
IND vs ENG 1st T20I Live: अभिषेक शर्मा की फिफ्टी
अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी है। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन है। श्रेयस अय्यर 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 30 गेंदों पर 66 रन की साझेदारी हो चुकी है।
IND vs ENG 1st T20I Live: पावरप्ले समाप्त
पहले 6 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। पावरप्ले मिलाजुला रहा। भारतीय टीम ने जहां 61 रन बनाए हैं तो इंग्लैंड को 2 सफलताएं मिली हैं। अभिषेक शर्मा अर्धशतक के करीब हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर उनका साथ दे रहे हैं।
IND vs ENG: अभिषेक ने किया सिक्स का शतक पूरा
चौथी ओवर की तीसरी गेंद पर सिक्स लगाकर अभिषेक ने सिक्स का शतक पूरा किया। ऐसे में वह रोहित शर्मा (205), सूर्यकुमार यादव (179), हार्दिक पांड्या (126) और विराट कोहली (124) के बाद T20I में 100 छक्के लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
IND vs ENG 1st T20I Live: 3 गेंद में लगे 2 झटके
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शर्मनाक रही। दूसरे ओवर में भारत को 2 झटके लगे। साकिब महमूद के इस ओवर की चौथी गेंद पर संजू सैमसन कैच आउट हुए। ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन रन आउट हो गए। ईशान का खाता तक नहीं खुला। अब कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर उतरे हैं।
IND vs ENG 1st T20I Live: भारत को लगा पहला झटका
भारतीय टीम की शरुआत खराब रही। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर संजू सैमसन कैच आउट हुए। संजू ने 7 गेंदों का सामना किया और वह 1 रन ही बना सके।
IND vs ENG 1st T20I Live: सलामी जोड़ी क्रीज पर
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी क्रीज पर आ गई है। दोनों की नजर भारत को तेज शुरुआत देने पर है। ल्यूक वुड पहला ओवर कर रहे हैं।
ENG vs IND 1st T20I Live: भारत की प्लेइंग 11
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
India vs England 1st T20I: इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।
ENG vs IND 1st T20I Live: टॉस अपडेट
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए एक शानदार मौका है। कप्तान के तौर पर यह मेरी दूसरी सीरीज है। मैं काफी उत्साहित हूं। हमें वही मिला जो हम चाहते थे, कल हमने हालात के हिसाब से ढलने के लिए प्रैक्टिस सेशन भी किया।
ENG vs IND 1st T20I Live: वैभव को मौका मिलेगा?
श्रेयस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "कुछ भी हो सकता है। अभी हम इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। ये निजी मामला है। इस पर हम टीम मीटिंग में चर्चा करते हैं। ये आपको और विपक्षी टीम को नहीं बता सकते। वैभव एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्हें खेलने का मौका जरूर मिलेगा।"
IND vs ENG 1st T20I Live: अय्यर क्या बोले
वैभव के प्रदर्शन पर अय्यर ने कहा, "टीम में जो भी प्लेयर हैं उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, ऐसा नहीं है कि किसी ने अच्छा खेल न दिखाया हो। हमें प्लेयर्स को मौके देने होंगे, ताकि वे आने वाले टूर्नामेंटों में आत्मविश्वास से भरे रहें। टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछला विश्व कप जीता। वे लगातार इस प्रारूप में प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में हमें उनको सपोर्ट करना जरूरी है।"
England vs India 1st T20I: वरुण को मिल सकता मौका
वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड सीरीज में नहीं खेल पाए थे। वे IPL 2026 के दौरान लगी पैर की चोट से उबरने के लिए रिहैब कर रहे थे। वरुण इंग्लैंड में टीम के साथ जुड़ गए हैं और अगर वे पूरी तरह फिट हो जाते हैं, तो वे सूर्यांश की जगह ले सकते हैं। सूर्यांश ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में डेब्यू किया था।
India vs England 1st T20I: वैभव के नाम की चर्चा
सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है। आयरलैंड के खिलाफ वैभव को डेब्यू को मौका नहीं मिला था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू कैप सौंपी जा सकती है।
ENG vs IND 1st T20I Live: हेड टू हेड
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 12 टी20 मुकाबले जीते हैं। इंग्लैंड की जमीं पर इस टीमों के बीच 9 बार टक्कर हुई है। यहां टीम इंडिया ने 4 और इंग्लैंड ने 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं।
England vs India 1st T20I: भारत की संभावित 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।
India vs England 1st T20I: इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।
IND vs ENG 1st T20I Live: भारतीय टीम
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वॉशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई।
India vs England 1st T20I: इंग्लैंड टीम
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर।
India vs England 1st T20I: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला टी20 आज रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।