यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ind Vs Eng: Shubman Gill ने नंबर-3 पर पहली बार मचाया बल्ले से कोहराम, जड़ा तूफानी शतक, इंग्लैंड को जीत के लिए 332 रन की दरकार
Ind vs Eng 2nd test day 3 भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन खास नहीं रहा। दिन की शुरुआत में एंडरसन टीम इंडिया पर भारी पड़े। ...और पढ़ें

HighLights
- भारत की दूसरी पारी 255 रन पर समाप्त हुई
- इंग्लैंड ने तीसरे दिन दूसरी पारी में 1 विकेट गंवाकर 67 रन जोड़े
- इंग्लैंड को जीत के लिए 332 रनों की जरूरत है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ind Vs Eng day 3 match: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन खास नहीं रहा। दिन की शुरुआत में एंडरसन टीम इंडिया पर भारी पड़े। उन्होंने पहले आते ही रोहित शर्मा को 13 रन पर क्लीन बोल्ड किया।
एंडरसन ने दिए शुरुआती झटके
हवा में लहराती गेंद पर ऑफ स्टंप्स का डंडा बाहर आ गया था। इसके बाद एंडरसन ने पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल Yashasvi Jaiswal को 17 रन पर पवेलियन भेजा। तीसरे विकेट के लिए गिल ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 81 रन की पार्टनरशिप की।
हार्टली ने तोड़ी अय्यर और गिल की पार्नरशिप
इसके बाद हार्टली ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा और अय्यर को 29 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। पाटीदार को रेहान ने 9 रन पर आउट करके भारत को चौथा झटका दिया। इसके बाद अक्षर पटेल के साथ मिलकर शुभमन Shubman Gill ने पांचवें विकेट के लिए 89 रन की पार्टनरशिप की।
गिल ने नंबर 3 पर जड़ा शतक
शुभमन गिल ने नंबर 3 पर पहला शतक जड़ा और अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक पूरा किया। गिल को शोएब बशीर Shoaib Bashir ने फोक्स के हाथों कैच दिलाकर पवेलियन भेजा। अक्षर 45 रन पर पवेलियन लौट गए और वह अपने अर्धशतक से चूक गए। हार्टली ने अक्षर को आउट किया। श्रीकर भारत 6 रन बनाकर रेहान अहमद की गेंद पर पवेलियन लौट गए।
रेहान ने भारत की पारी की समाप्त
हार्टली ने कुलदीप और बुमराह Jasprit Bumrah को 0 पर आउट करके चार विकेट लिए। रेहान अहमद ने फोक्स के हाथों कैच से अश्विन का विकेट लेकर भारतीय पारी को 255 पर समाप्त किया। इंग्लैंड को जीत के लिए 399 की जरूरत थी। इसके बाद अश्विन ने 28 रन पर डकेट को पवेलियन भेजा। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 1 विकेट गंवाकर 67 रन बनाए। इंग्लैंड को जीत के लिए 332 रनों की जरूरत है।

