India vs England Highlights: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स वनडे में मारी बाजी, टी20 के बाद भारत ने गंवाई वनडे सीरीज
India vs England Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स में खेला गया। मैच में इंग्लैंड ने 27 रनों से जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम कर लिया।

IND vs ENG: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरा वनडे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG 3rd ODI Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला गया। मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट (141) के शतक के दम पर 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। भारत को अंग्रेजों ने जीत के लिए 388 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा (138) ने शतक लगाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम को मैच में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
IND vs ENG 3rd ODI LIVE Score: इंग्लैंड ने जीता मुकाबला
भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत को 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लिश टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में टीम इंडिया 360 रन ही बना सकी और भारत को 27 रनों से हार मिली। इंग्लिश टीम के लिए बेन डकेट (141), जैकब बेथेल (91), जो रूट (74*) और जोस बटलर (41*) ने कमाल की बैटिंग की। टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा (138) ने शतक लगाया। उनके अलावा विराट कोहली (74) और शुभमन गिल (77) ने अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने सबसे अधिक 4 विकेट अपने नाम किए।
IND vs ENG 3rd ODI LIVE Score: केएल राहुल आउट हुए
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारत को छठा झटका लगा है। केएल राहुल 8 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
IND vs ENG 3rd ODI LIVE Score: विराट कोहली हुए आउट
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में पांचवां विकेट गंवा दिया है। विराट कोहली 60 गेंदों पर 74 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें सैम करन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
ENG vs IND 3rd ODI LIVE Score: श्रेयस अय्यर नहीं खोल पाए खाता
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारत को चौथा झटका लगा है। श्रेयस अय्यर मुकाबले में अपना खाता नहीं खोल सके और 2 गेंदों पर जीरो रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सैम करन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
ENG vs IND 3rd ODI LIVE Score: ईशान किशन हुए आउट
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में तीसरा विकेट गंवा दिया है। सैम करन ने ईशान किशन को 14 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा है।
England vs INDIA 3rd ODI Live Updates: विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेलते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 45 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने विल जैक्स के खिलाफ छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
England vs INDIA 3rd ODI Live Updates: रोहित शर्मा हुए आउट
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में दूसरा झटका लगा है। रोहित शर्मा शतक लगाने के बाद आउट हो गए हैं। उन्हें जैकब बेथेल ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। रोहित 110 गेंदों पर 138 रन बनाकर आउट हुए हैं।
IND vs ENG 3rd ODI LIVE Score: रोहित ने रचा इतिहास
इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने शतक लगाया। इसी के साथ वे लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे में सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले किसी भारतीय बैटर ने इस मैदान पर शतक नहीं लगाया था।
IND vs ENG 3rd ODI LIVE Score: रोहित शर्मा ने लगाया शतक
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेलते हुए शतक लगा दिया है। उन्होंने मात्र 84 गेंदों पर शतक ठोक दिया है। हिटमैन के वनडे करियर का ये 34वां शतक है। रोहित ने शतक पूरा करने तक 11 चौके और 4 छक्के जड़े हैं।
India vs England 3rd ODI LIVE Score: शुभमन गिल हुए आउट
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारत को पहला झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल 84 गेंदों पर 77 रन बनाकर आउट हो गए।
India vs England 3rd ODI LIVE Score: रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाया
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेलते हुए रोहित शर्मा ने कमाल की बैटिंग की है। उन्होंने 50 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है। रोहित लगातार दो मैचों में फ्लॉप हो गए थे और इसके बाद उन्होंने अर्धशतक लगाया है।
IND vs ENG 3rd ODI LIVE Score: शुभमन गिल ने लगाया अर्धशतक
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेलते हुए शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेली है। उन्होंने 53 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया है। गिल की सीरीज में ये दूसरी फिफ्टी है, पहले वनडे मैच में भी उन्होंने अर्धशतक लगाया था। उनका साथ रोहित शर्मा दे रहे हैं।
IND vs ENG 3rd ODI LIVE Score: भारत के 50 रन पूरे
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारत के 50 रन पूरे हो गए हैं। टीम इंडिया ने ये आंकड़ा 10.2 ओवरों में पार किया है। भारत के लिए रोहित शर्मा और सैम करन की जोड़ी क्रीज पर जमी हुई है।
England vs India 3rd ODI LIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इंग्लिश टीम ने भारत को 388 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर उतर चुके हैं।
England vs India 3rd ODI LIVE: इंग्लैंड ने बनाए 387 रन
भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड े 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। इंग्लिश टीम के लिए बेन डकेट (141), जैकब बेथेल (91) जो रूट (74*) और जोस बटलर (41*) ने कमाल की बल्लेबाजी की। भारत को मुकाबला जीतने के लिए 388 रनों का लक्ष्य मिला है।
ENG vs IND 3rd ODI LIVE: हैरी ब्रूक आउट
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरा विकेट गंवा दिया है। हैरी ब्रूक 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
ENG vs IND 3rd ODI LIVE: जो रूट ने लगाया अर्धशतक
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में खेलते हुए जो रूट ने अर्धशतक जड़ दिया है। उनका सीरीज में लगातार तीसरा अर्धशतक है। रूट ने 39 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की।
IND vs ENG 3rd ODI LIVE Score: बेन डकेट आउट हुए
भारत के खिलाफ बेन डकेट ने कमाल की बैटिंग की और 141 रन बनाकर आउट हुए। उनके द्वारा लॉर्ड्स में बनाया गया ये किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने विव रिचर्ड्स के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है। डकेट को प्रिंस यादव ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
IND vs ENG 3rd ODI LIVE Score: बेन डकेट ने शतक लगाया
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में खेलते हुए बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने शतक लगाया है। उन्होंने 108 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की है।
India vs England 3rd ODI LIVE: जैकब बेथेल शतक लगाने से चूके
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में जैबक बेथेल शतक लगाने से चूक गए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने 91 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इसी के साथ 192 रनों की सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी भी टूट गई है।
India vs England 3rd ODI LIVE: बेन डकेट ने लगाया अर्धशतक
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड की शानदार बल्लेबाजी जारी है। जैकब बेथेल के बाद बेन डकेट ने भी अर्धशतक लगा दिया है। डकेट ने 64 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। भारत को अब तक कोई विकेट नहीं मिला है।
IND vs ENG 3rd ODI LIVE: जैकब बेथेल का अर्धशतक
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में जैकब बेथेल ने कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने 51 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। उनकी फिफ्टी के साथ इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 100 रन भी पूरे कर लिए हैं।
IND vs ENG 3rd ODI Live Score: इंग्लैंड के 50 रन पूरे
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत की है। इंग्लैंड ने 8.1 ओवरों में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। बेन डकेट और जैकब बेथेल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। डकेट 18, तो बेथेल 24 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश है।
India vs England 3rd ODI LIVE Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। मुकाबले में इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इंग्लिश टीम के लिए बेन डकेट और जैकब बेथेल की जोड़ी सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरी है।
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की प्लेइंग-11
हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जैकब बैथल, जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।
IND vs ENG Live Score: भारत की प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़,प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
IND vs ENG Live Score: जसप्रीत बुमराह को लगी चोट
इस मैच में जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं। उनको दूसरे वनडे में घुटने में चोट लग गई थी जिसके कारण वह इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिला है।
IND vs ENG Live Score: भारत की पहले गेंदबाजी
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
IND vs ENG Live Score: क्या हर्ष दुबे को मिलेगा मौका?
लॉर्ड्स टेस्ट मैच से पहले भारत को उस समय झटका लग गया था जब वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हुए थे। उनकी जगह हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया गया है। देखना होगा कि क्या उन्हें मौका मिलता है या नहीं।
IND vs ENG Live Score: सीरीज है दांव पर
भारत ने पहला मैच अपने नाम किया था तो वहीं इंग्लैंड ने दूसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी। ऐसे में तीसरा वनडे निर्णायक बन गया है यानी जो टीम इसे जीतेगी वो सीरीज अपने नाम करेगी।
IND vs ENG Live Score: रोहित शर्मा पर नजरें
इस मैच पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं और इसका कारण रोहित शर्मा हैं। मैच से पहले रोहित शर्मा को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि ये उनका आखिरी मैच हो सकता है। हालांकि, बीसीसीआई ने इसे खारिज किया है। फैंस की नजरें फिर भी इस बात पर टिकी हैं रोहित क्या फैसला करते हैं।
IND vs ENG Live Score: भारतीय टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, केएल राहुल, कुलदीप यादव, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव।
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की टीम
बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद, ब्रायडन कार्स, टॉम बैंटन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, जोश टंग, लियाम डॉसन।
IND vs ENG Live Score: लाइव ब्लॉग
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर के 3:30 बजे से खेला जाएगा। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 3 बजे होगा। ये सीरीज का निर्णायक मुकाबला है और जो जीत हासिल करेगा, सीरीज उसके नाम होगी।