Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs ENG: बेन डकेट के नाबाद शतक से इंग्लैंड ने किया पलटवार, अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में किया कमाल

    Updated: Fri, 16 Feb 2024 05:36 PM (IST)

    इससे पहले दिन की शुरुआत में भारत ने 326/5 से आगे खेलना शुरू किया। पहले दिन नाबाद लौटे रविंद्र जडेजा ने अपने स्कोर में मात्र दो रन का इजाफा कर सके और 1 ...और पढ़ें

    बेन डकेट ने भारत के खिलाफ जड़ा शतक। फोटो- सोशल मीडिया
    बेन डकेट ने भारत के खिलाफ जड़ा शतक। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. बेन डकेट ने जड़ा तूफानी शतक
    2. अश्विन ने पूरे किए टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट
    3. भारत ने पहली पारी में बनाए हैं 445 रन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजकोट में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने पलटवार किया। भारत की पहली पारी 445 रन के जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए है। बेन डकेट 133 और जो रूट 9 रन बनाकर नाबाद लौटे।

    इससे पहले दिन की शुरुआत में भारत ने 326/5 से आगे खेलना शुरू किया। पहले दिन नाबाद लौटे रविंद्र जडेजा ने अपने स्कोर में मात्र दो रन का इजाफा कर सके और 112 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नाइट वॉचमैन के रूप में आए कुलदीप यादव मात्र 4 रन बना सके। इसके बाद अपना पहला मैच खेल रहे ध्रुव जुरेल और अश्विन ने पारी को आगे बढ़ाया।

    अश्विन और जुरेल के बीच हुई 77 रन की अहम साझेदारी

    अश्विन और जुरेल के बीच आठवें विकेट के लिए 175 गेंद पर 77 रन की साझेदारी हुई। ध्रुव जुरेल ने 104 गेंद पर 46 रन की पारी खेली। वहीं, अश्विन ने 89 गेंद पर 37 रन का योगदान दिया। आखिर में जसप्रीत बुमराह ने 28 गेंद पर 26 रन बनाकर भारत के स्कोर को 400 के पार पहुंचा दिया। इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने 4 विकेट हासिल किए। रेहान अहमद को 2 विकेट मिला।

    यह भी पढे़ं- Ashwin 500 Test Wicket: 500 टेस्ट विकेट लेकर अश्विन ने रचा इतिहास, इस मामले में अनिल कुंबले और शेन वार्न छूटे पीछे

    अश्विन ने हासिल किया 500वां टेस्ट विकेट

    इसके बाद इंग्लैंड ने बल्ले से जबरदस्त पलटवार किया। बेन डकेट ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे तूफानी शतक जड़ा। जैक क्रॉली मात्र 15 रन बनाकर आउट हो गए। अश्विन ने जैक का शिकार कर अपना 500वां टेस्ट विकेट हासिल किया। इसके बाद सिराज ने ओली पोप को 39 रन के योग पर आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद इंग्लैंड ने कोई विकेट नहीं गंवाया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ईशान किशन को भारी न पड़ जाए उनका हठ! नहीं खेलेंगे रणजी ट्रॉफी का मैच, BCCI दे चुका है चेतावनी