IND vs ENG Highlights: टीम इंडिया बनी लगातार चौथी बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम, इंग्लैंड को दी मात
IND vs ENG T20 WC Semi-final Highlights: संजू सैमसन की 89 रन की पारी और भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 क ...और पढ़ें

IND vs ENG Live Score: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल का कटाया टिकट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs England T20 World cup 2026 Semi-final Highlights। भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। ये लगातार दूसरी बार है जब टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रनों का स्कोर बनाया, जिसमें संजू सैमसन के बल्ले से 89 रनों की शानदार पारी ने अहम योगदान दिया। इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर्स में 246 रनों के स्कोर ही बना पाई और उसे इस मुकाबले में 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब खिताबी मैच में टीम इंडिया का सामना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम से होगा।