Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs IRE 2nd T20I Highlights: महा-उलटफेर! आयरलैंड ने किया टीम इंडिया का क्लीन स्वीप, भारत ने कटाई नाक

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 10:30 PM (IST)

    India vs Ireland 2nd T20I: भारत और आयरलैंड के बीच आज 2 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ...और पढ़ें

    वापसी करना चाहेगी भारतीय टीम।

    वापसी करना चाहेगी भारतीय टीम।

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। IND vs IRE 2nd T20I Live Score Update: आयरलैंड के खिलाफ सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मैच भारत के लिए करो या मरो वाला था। शुक्रवार को खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में बेलफास्‍ट में रविवार को भारतीय टीम सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरी। हालांकि, 20वें ओवर तक चले इस मैच में आयरलैंड ने भारत को 1 रन से हराया।  

    श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे ने T20I डेब्यू किया। प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर को बेंच पर बैठाया गया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। हैरी टेक्टर ने 47 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। भारत की ओर से प्रिंस यादव ने डेब्‍यू मैच में चटकाए 3 विकेट। उनके अलावा अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे को 2-2 सफलताएं मिलीं।

    जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना पाई। भारत की ओर से तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाया। तिलक ने 46 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे ने 20 और हर्षित राणा ने 21 रन बनाए। जय मूंदड़ा और मैथ्यू हॉलार्ड ने 3-2 विकेट चटकाए।