IND vs JPN Highlights: रोमांचक मैच में जापान ने भारत के दांत किए खट्टे, किसी तरह दो रनों से जीती टीम इंडिया
Ind vs Jpn: भारतीय क्रिकेट टीम आज पहली बार जापान के खिलाफ क्रिकेट के मैदान पर उतरी थी और जीत हासिल करने में सफल रही है।
-1790050540970_m.webp)
भारत और जापान की पहली टक्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गीले मैदान के कारण पांच ओवर प्रति पारी किए गए इस मैच में भारत ने जापान को संघर्ष करते हुए दो रनों से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 32 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 16 रन बनाए। जापान के लिए चार्ली हारा हिंजे ने दो विकेट लिए। जापान ने लड़ाई लड़ी, लेकिन पांच ओवरों में तीन विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी।
