IND vs JPN Live Score: रोमांचक मैच में जापान ने भारत के दांत किए खट्टे, किसी तरह दो रनों से जीती टीम इंडिया
Ind vs Jpn Historic T20I Live Updates: भारतीय क्रिकेट टीम आज पहली बार जापान के खिलाफ क्रिकेट के मैदान पर उतरी थी और जीत हासिल करने में सफल रही है।
-1790050540970_m.webp)
भारत और जापान की पहली टक्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गीले मैदान के कारण पांच ओवर प्रति पारी किए गए इस मैच में भारत ने जापान को संघर्ष करते हुए दो रनों से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 32 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 16 रन बनाए। जापान के लिए चार्ली हारा हिंजे ने दो विकेट लिए। जापान ने लड़ाई लड़ी, लेकिन पांच ओवरों में तीन विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी।
India vs Japan T20I Live Score: किसी तरह जीती टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम ने जापान को दो रनों से हरा दिया। आखिरी ओवर में जापान को जीत के लिए आठ रन चाहिए थे जो वह रन नहीं बना पाई। 33 रनों के टारगेट के सामने वह 30 रन ही बना सकी।
India vs Japan T20I Live Score: आखिरी ओवर में चाहिए 8 रन
जापान को आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रनों की जरूरत है। ये मैच बेहद रोमांचक मोड पर पहुंच चुका है।
Ind vs Jpn Historic T20I Live Updates: भारत को मिला तीसरा विकेट
चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर सुंदर ने केंडेल को आउट कर जापान का तीसरा विकेट गिरा दिया। वह 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। उनका कैच यश ठाकुर ने पकड़ा।
India vs Japan Live Cricket Score: जापान का दूसरा विकेट गिरा
सुंदर ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर ताकाहाशी को रवि बिश्नोई के हाथों डीप मिडविकेट पर कैच आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिला दी। इससे पहले वाली गेंद पर ताकाहाशी ने चौका मारा था। वह तीन गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए।
Ind vs Jpn Suzuki Cup Live: भारत को मिला पहला विकेट
लाचलान पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर दूसरा रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए। ईशान किशन ने डीप स्क्वायर लेग से डायरेट हिट मार जापान का पहला विकेट गिराया। वह एक रन ही बना सके। एक ओवर के बाद जापान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर दो रन है।
India vs Japan Live Score Updates: जापान की पारी शुरू
जापान की पारी शुरू हो गई है। उसे जीत के लिए 33 रन चाहिए। लाचलान और केंडेल पारी की शुरुआत कर रहे हैं। अक्षर पटेल पहला ओवर फेंक रहे हैं।
Ind vs Jpn Live Score: भारतीय पारी खत्म
भारतीय पारी खत्म हो गई है और टीम इंडिया ने पांच ओवरों में सिर्फ 32 रन बनाए हैं जबकि उसने अपने पांच विकेट खो दिए। जापान की धारदार गेंदबाजी और धीमी विकेट के सामने भारतीय टीम के बल्लेबाज परेशान दिखे।
India vs Japan T20I Live Score: श्रेयस अय्यर भी आउट
आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए। बड़ा शॉट खेलने के कारण वह डीप कवर्स पर ताकाहासी के हाथों लपके गए। उनका विकेट भी चार्ली ने लिया। अय्यर ने 12 गेंदों पर 16 रन बनाए।
Ind vs Jpn Historic T20I Live Updates: चार ओवरों का खेल पूरा
चार ओवरों का खेल हो चुका है और भारत ने तीन विकेट खोकर 22 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया से तूफानी बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन विकेट काफी धीमा है जिस पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है।
श्रेयस अय्यर- 8 रन, 7 गेंद
तिलक वर्मा- 1 रन, 3 गेंद
Ind vs Jpn Suzuki Cup Live: ईशान किशन भी आउट
भारत को तीसरा झटका लग गया है। ईशान किशन डेविस की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मकोटो को कैच दे बैठे। उन्होंने छह गेंदों पर तीन ही रन बनाए।
India vs Japan Live Score Updates: संजू भी आउट
जिसकी उम्मीद नहीं थी वो इस मैच में हो रहा है। पहले अभिषेक और अब संजू सैमसन दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। ताकाहाशी ने उन्हें डेविस के हाथों कैच कराया।
संजू सैमसन - 9 रन, 7 गेंद 1x4
Ind vs Jpn Live Score: अभिषेक शर्मा हुए गोल्डन डक
भारत को पहला झटका लग गया है। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए। चार्ली की गेंद पर शोमा ने उनका कैच लपका।
पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर सात रन
India vs Japan T20I Live Score: मैच शुरू
भारतीय पारी शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत कर रहे हैं। इन दोनों से तूफानी बैटिंग की उम्मीद है।
Ind vs Jpn Historic T20I Live Updates: राष्ट्रीय गान के लिए तैयार टीमें
दोनों टीमें इस समय मैदान पर हैं राष्ट्रीय गान के लिए लाइन अप हैं। मैच से पहले ये परंपरा है कि दोनों टीमों के राष्ट्रीय गान बजाए जाते हैं।
India vs Japan Live Cricket Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, , तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
जापान: केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), लाचलान यामामोटो लेक, रेओ सकुरानो थॉमस, बेंजामिन इटो डेविस, वतारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई पटमोर (विकेटकीपर), चार्ली हार हिंज, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी मैककॉम्ब, मकोतो तानियामा, शोमा सुगाया स्लेटर।
Ind vs Jpn Suzuki Cup Live: पांच ओवरों का होगा मैच
बारिश ने इस मैच में खलल डाला है और इसी कारण ये मैच सिर्फ पांच ओवरों का होगा।
India vs Japan Live Score Updates: भारत की पहले बल्लेबाजी
टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
Ind vs Jpn Live Score: भारतीय टीम ने फैंस को किया खुश
भारतीय टीम ने मैदान का चक्कर लगाते हुए फैंस का अभिवानद स्वीकार किया। सानो स्टेडियम इस समय फैंस से भरा हुआ है जिसमें अधिकतर भारतीय हैं। मैदान का चक्कर लागने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अभ्यास किया।
India vs Japan Live Score Updates: अब 11.45 बजे होगा इंस्पेक्शन
भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। पिच अभी तक सूखी नहीं है और इसी कारण टॉस में देरी हो रही है। सुबह 11.45 बजे एक और इंस्पेक्शन होगा। स्टेडियम में हुए अनाउंसमेंट में बताया गया कि पिच अभी भी खेलने लायक नहीं है। और आउटफील्ड पर कुछ भी गीली जगह हैं। अभी कोई सुपर सॉपर इस्तेमाल नहीं हो रहा है।
Ind vs Jpn Live Score: खिलाड़ियों ने शुरू किया वार्मअप
मैच कब शुरू होगा इसे लेकर कुछ भी फैसला नहीं हुआ है। हालांकि, खिलाड़ियों ने मैदान पर कदम रखा है और वार्मअप शुरू कर दिया है। यह एक अच्छा संकेत है।
Ind vs Jpn Historic T20I Live Updates: मंडराए संकेट के बादल
इस मैच पर अब संकट के बादल मंडराते हुए दिख रहे हैं। मैदान सूखा नहीं है और आसार जल्दी सूखने के लग नहीं रहे है।
Ind vs Jpn Historic T20I Live Updates: बढ़ गया इंस्पेक्शन का समय
9:45 पर मैदान का जायजा लिया जाना था, लेकिन अब इसका समय भी बढ़ गया है। अब इंस्पेक्शन 10:45 बजे होगा।
🚨 Update 🚨
— BCCI (@BCCI) September 22, 2026
Next inspection will take place at 2:15 PM local time (10:45 AM IST).#TeamIndiaInJapan | #JPNvIND
India vs Japan Live Cricket Score: क्या हो पाएगा मैच?
कल से ही यहां बारिश हो रही है और इसी कारण मैदान गीला है। देखना ये होगा कि क्या मैच पूरा हो पाएगा या नहीं क्योंकि सानो में जिस मैदान पर मैच खेला जाएगा वो इंटरनेशनल स्तर के मानको का है नहीं। उसे एशियन गेम्स के लिए तैयार किया गया है जिसमें कई खामियां हैं। ऐसे में बारिश की मार ये मैदान कैसे झेलेगा इस पर सवाल है।
Ind vs Jpn Suzuki Cup Live: 9:45 पर इंसपेक्शन
मैदान गीला होने के कारण खेलने में दिक्कत आएगी। अंपायर 9:45 पर मैदान का जायजा लेंगे और फिर तय होगा कि मैच कब शुरू होगा।
India vs Japan Live Score Updates: बारिश के कारण होगी देरी
इस मैच की शुरुआत में देरी होगी क्योंकि सानो में इस समय बारिश हो रही है जिसके कारण टॉस समय पर नहीं हो पाएगा और मैच भी।
Ind vs Jpn Live Score: भारत और जापान का मुकाबला आज
भारतीय क्रिकेट टीम आज जापान के खिलाफ पहली बार क्रिकेट मैच खेलने उतरेगी। सभी की नजरें इस मैच पर हैं। इस मैच की हर जरूरी अपडेट आप इस लाइव ब्लॉग में पढ़ सकते हैं।
