IND vs NED Highlights: भारत का विजयी रथ जारी, अहमदाबाद में नीदरलैंड्स को दी मात
India vs Netherlands Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते ...और पढ़ें

IND vs NED Highlights, T20 World Cup 2026
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Netherlands T20 World Cup Highlights: भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 17 रनों से जीत हासिल की है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे और इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 176 रन बना सकी। इसी के साथ उन्हें 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
भारत के लिए हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे ने पहले बल्ले से 66 रनों की पारी खेली। इसके बाद गेंद के साथ 2 विकेट हासिल किए। तो वहीं वरुण चक्रवर्ती गेंद के साथ भारत के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए।