IND vs NZ 1st ODI Highlights: अर्शदीप की गेंदबाजी और कोहली के पचासे से भारत की 'विराट' जीत, सीरीज में हासिल की 1-0 की बढ़त
New Zealand vs India, 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने ऑकलैंड में हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड की पहल पारी 185 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने चार विकेट झटके। वहीं गुरनूर बराड़ ने तीन और प्लेयर ऑफ द मैच अंशुल कंबोज ने दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की तरफ से विराट कोहली ने 51 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को 23वें ओवर में जीत दिला दी। भारत ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।