IND vs NZ 1st ODI LIVE: अर्शदीप की गेंदबाजी और कोहली के पचासे से भारत की 'विराट' जीत, सीरीज में हासिल की 1-0 की बढ़त
New Zealand vs India, 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने ऑकलैंड में हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड की पहल पारी 185 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने चार विकेट झटके। वहीं गुरनूर बराड़ ने तीन और प्लेयर ऑफ द मैच अंशुल कंबोज ने दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की तरफ से विराट कोहली ने 51 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को 23वें ओवर में जीत दिला दी। भारत ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
IND vs NZ Live: अंशुल कंबोज को मिला प्लेयर ऑफ द मैच
अंशुल कंबोज ने मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में दो मेडन ओवर डालकर 22 रन देकर दो विकेट झटके। उनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Ind vs NZ LIVE: भारत ने जीता पहला वनडे
भारतीय टीम ने पहला वनडे पांच विकेट से जीत लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 186 रनों का लक्ष्य दिया था, जो बाद में बारिश की वजह से 32 ओवरों में 143 रन का हो गया। इस दौरान भारत ने विराट कोहली के 51 गेंदों में 74 रनों की पारी की वजह से मुकाबले को आसानी से जीत लिया। कोहली के अलावा, गिल ने भी 56 गेंदों में 37 रन बनाए। उन्होंने कोहली के साथ शतकीय साझेदारी की और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
India vs New Zealand Scorecard: अक्षर भी आउट
भारतीय टीम ने अक्षर पटेल का भी विकेट गंवा दिया है। अक्षर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। भारत को अभी भी मैच जीतने के लिए 19 रनों की जरुरत है।
IND vs NZ Live: भारत ने गंवाया तीसरा विकेट
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली 51 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। भारत को जीत के लिए अब सिर्फ 19 रनों की जरुरत है।
IND vs NZ 1st ODI live score: भारत का दूसरा विकेट गिरा
भारत का दूसरा विकेट गिर गया है। कप्तान शुभमन गिल 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं। भारत का स्कोर 18.2 ओवर के बाद 114/2।
भारत को मैच जीतने के लिए 29 रनों की जरुरत है।
India vs New Zealand Scorecard: कोहली का अर्धशतक
विराट कोहली ने सिर्फ 35 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया है। भारतीय टीम को अब मैच जीतने के लिए 50 से भी कम रनों की जरुरत है।
भारत का स्कोर 16 ओवर के बाद 102/1। कोहली 59 और गिल 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs NZ 1st ODI live score: भारत को मिला नया लक्ष्य
भारतीय टीम को एक बार फिर नया लक्ष्य मिला है। अब ओवर घटकर 32 का हो गया है। वहीं टीम इंडिया को 143 रनों का नया लक्ष्य दिया गया है।
India vs New Zealand Scorecard: ऑकलैंड में फिर बारिश शुरू
ऑकलैंड में एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। भारत ने 12 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 27 और विराट कोहली 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को मैच जीतने के लिए 103 रनों की जरुरत है।
IND vs NZ 1st ODI live score: 40 ओवर का हुआ मैच
बारिश की वजह से ओवर्स में कटौती हुई है। अब मुकाबला 40 ओवर का कर दिया गया है। भारत के लिए नया लक्ष्य 167 रन है।
भारत ने 10.5 ओवर में 54 रन बना लिए हैं। अब उसे सिर्फ 113 रन बनाने की जरुरत है।
IND vs NZ Live: ऑकलैंड में बारिश रूकी
ऑकलैंड में बारिश रूक गई है। ग्राउंड्समैन मैदान से कवर्स हटा रहे हैं। मुकाबला जल्द ही शुरू हो सकता है। भारत ने 10.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
India vs New Zealand Scorecard: ओवर्स की कटौती शुरू
ऑकलैंड में लगातार बारिश हो रही है। शुरुआत में हल्की बारिश हो रही थी। मगर अब बारिश काफी तेज हो गई है, जिस वजह से मैच शुरू होने में देरी हो रही है। वहीं अब बारिश की वजह से ओवर्स में कटौती शुरू हो गई है।
IND vs NZ Live: बारिश से रूका खेल
बारिश ने एक बार फिर मुकाबले में खलल डाला है। बारिश की वजह से मुकाबला रोका गया है। वहीं विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 60 गेंदों में 53 रन जोड़ लिए हैं।
कोहली 27 गेंदों में 29 और कप्तान गिल 32 गेंदों में 17 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। भारत का स्कोर 10.5 ओवर के बाद 54/1।
IND vs NZ 1st ODI live score: कोहली- गिल ने संभाली पारी
रोहित शर्मा का विकेट गंवाने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारतीय पारी को संभाल लिया है। दोनों ने अब तक 41 रन जोड़ लिए हैं।
कोहली 18 और गिल 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 9 ओवर के बाद 42/1।
IND vs NZ 1st ODI live score: भारत को लगा पहला झटका
भारतीय टीम को पहला झटका लग गया है। रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। काइल जैमीसन ने उनका विकेट चटकाया है।
भारत का स्कोर एक ओवर के बाद 1/1।
Ind vs NZ LIVE: 185 रन पर सिमटा न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की पारी सिर्फ 185 रन पर सिमट गई है। भारतयी गेंदबाजों ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड पर दबाव बनाकर रखा था। अर्शदीप सिंह ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं गुरनूर बराड़ को तीन और अंशुल कंबोज को दो सफलता मिली, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड सिर्फ 40.2 ओवर में ही ढेर हो गया।
न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा 38 रन टिम सीफर्ट ने बनाए। इसके अलावा, ब्लेयर टिकनर ने 34, ग्लेन फिलिप्स ने 30 और डेरिल मिचेल ने 28 रनों का योगदान दिया।
India vs New Zealand live Cricket Score: टिकनर कर रहे पिटाई
ब्लेयर टिकनर भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे हैं। उन्होंने अर्शदीप सिंह के एक ही ओवर में तीन छक्के जड़ दिए थे। वो 22 गेंदों में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के करीब पहुंच गया है।
Ind vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड का 9वां विकेट गिरा
न्यूजीलैंड का 9वां विकेट गिर गया है। अर्शदीप सिंह ने ग्लेन फिलिप्स का विकेट चटकाया है। फिलिप्स 51 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 36 ओवर के बाद 151/9।
IND vs NZ 1st ODI live score: न्यूजीलैंड का 8वां विकेट गिरा
न्यूजीलैंड ने अपना 8वां विकेट गंवा दिया है। अर्शदीप सिंह ने काइल जैमीसन को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। जैमीसन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 31.1 ओवर में 131/8।
Ind vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा
विराट कोहली के जबरदस्त कैच की वजह से न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिर गया है। नाथन स्मिथ सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए हैं। अंशुल कंबोज ने उनको पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
न्यूजीलैंड का स्कोर 28.3 में 115/7।
IND vs NZ 1st ODI live score: न्यूजीलैंड का गिरा छठा विकेट
न्यूजीलैंड ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है। अंशुल कंबोज ने कप्तान मिचेल सैंटनर को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। सैंटनर सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 26.1 ओवर में 113/6।
Ind vs NZ LIVE: रोहित शर्मा की जबरदस्त फील्डिंग
रोहित शर्मा की जबरदस्त फील्डिंग की वजह से भारत ने सेट बल्लेबाज डेरिल मिचेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। मिचेल 41 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए हैं। मिचेल ने एक रन चुराने की कोशिश की इस दौरान रोहित ने गेंद को पकड़ हवा में उड़ते हुए शानदार थ्रो किया और न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया।
न्यूजीलैंड का स्कोर 22 ओवर के बाद 99/5।
India vs New Zealand live Cricket Score: न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका
न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिर गया है। गुरनूर बराड़ ने टॉम लेथम को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। लेथम सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 17 ओवर के बाद 84/4।
India vs New Zealand live Cricket Score: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा
न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिर गया है। गुरनूर बराड़ ने खतरनाक टिम सीफर्ट को आउट कर दिया है। सीफर्ट 43 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 15 ओवर के बाद 79/3।
Ind vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड की पारी संभली
टिम सीफर्ट और डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाल लिया है। सीफर्ट 41 गेंदों में 36 और मिचेल 21 गेंदों में 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 14 ओवर के बाद 71/2।
India vs New Zealand live Cricket Score: अर्शदीप सिंह ने दिया दूसरा झटका
अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया है। हेनरी निकल्स 11 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। निकल्स के आउट होने के बाद डेरिल मिचेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 9 ओवर के बाद 44/2। टिम सीफर्ट 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
India vs New Zealand Scorecard: भारत को मिली पहली सफलता
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टीम को पहली सफलता दिलाई है। अर्शदीप ने विल यंग को आउट किया है। यंग सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं। यंग के आउट होने के बाद हेनरी निकल्स बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 4.3 ओवर के बाद 22/1।
India vs New Zealand live Cricket Score: न्यूजीलैंड की धीमी शुरूआत
भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरूआत की है। अर्शदीप सिंह और आकिब नबी कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड की शुरुआत धीमी रही है।
न्यूजीलैंड का स्कोर तीन ओवर के बाद 12/0।
Ind vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत हो चुकी है। टिम सीफर्ट और विल यंग ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे हैं। वहीं अर्शदीप सिंह भारत की ओर से पहला ओवर डाल रहे हैं।
IND vs NZ 1st ODI live score: भारत-न्यूजीलैंड प्लेइंग-11
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लेथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
India vs New Zealand Scorecard: भारत की पहले गेंदबाजी
कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम पहले वनडे में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है।
Ind vs NZ LIVE: टॉस में देरी
ऑकलैंड में बारिश की वजह से टॉस में देरी होगी। टॉस का समय सुबह सात बजे था। मगर हल्की बूंदा-बांदी की वजह से टॉस देरी से होगा।
IND vs NZ 1st ODI live score: 13000 से सिर्फ 12 रन दूर कोहली
विराट कोहली पहले वनडे में इतिहास रच सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 12 रन बनाने की जरुरत है। वो 12 रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में 13000 रन पूरे कर लेंगे।
New Zealand vs India, 1st ODI, LIVE: सात बजे होगा टॉस
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले की शुरूआत सुबह 7:30 बजे होगी। वहीं टॉस आधे घंटे पहले सुबह सात बजे होगा।
Ind vs NZ LIVE: न्यूजीलैंड का स्क्वाड
मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम साइफर्ट, हेनरी निकोल्स, टॉम लाथम, विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, काइल जैमीसन, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर, नाथन स्मिथ।
India vs New Zealand Scorecard: भारतीय टीम का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, नमन धीर।
IND vs NZ 1st ODI live score: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। मैच से जुड़े पल-पल की खबर जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
