IND vs NZ 1st T20I Highlights: भारत ने जीत के साथ किया सीरीज का आगाज, नागपुर में कीवी टीम को रौंदा
भारतीय क्रिकेट टीम और न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का बुधवार से आगाज हो गया है। पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोस ...और पढ़ें

भारतीय टीम ने जीता मुकाबला।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 की रिहर्सल शुरू कर दी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। भारत ने इस मैच को 48 रनों से जीता।
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाया। वहीं लोअर ऑर्डर में रिंकू सिंह ने तूफानी पारी खेली। अभिषेक ने 84 तो रिंकू ने 44 रन की पारी खेली। जवाब में कीवी टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी।