Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ 2nd Odi Highlights: डैरिल मिचेल की शतकीय पारी, न्‍यूजीलैंड ने भारत से बराबर किया हिसाब

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 09:59 PM (IST)

    India vs New Zealand 2nd ODI Live Cricket Score: विराट कोहली की शानदार फॉर्म ने भारत की कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों को लेकर बढ़ती चिंताओं को कुछ हद ...और पढ़ें

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score: राजकोट में सीरीज जीतने उतरेगा भारत

    IND vs NZ 2nd ODI Live Score: राजकोट में सीरीज जीतने उतरेगा भारत

    HighLights

    1. IND vs NZ 2nd ODI Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे आज 

    2. तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है भारतीय टीम

    3. विराट कोहली पर हर किसी की नजरें रहेंगी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs New Zealand 2nd ODI Live Score Updates: कप्तान शुभमन गिल ने दूसरे वनडे मैच में कप्तानी पारी खेली तो मध्यक्रम में संकटमोचक बनकर केएल राहुल सामने आए, जिन्होंने शानदार फॉर्म का नमूना पेश किया और 112 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 285 रन का लक्ष्य खड़ा किया है। टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत की थी।

    दोनों ने पहले विकेट के लिए 70 रन की अहम साझेदारी की थी। रोहित शर्मा 24 रन बनाकर चलते बने तो गिल ने 56 रन बनाए। विराट कोहली 23 रन बनाकर क्लार्क की गेंद पर बोल्ड हो गए, जबकि श्रेयस भी कुछ खास नहीं कर पाए और क्लार्क का शिकार बने। केएल राहुल ने जडेजा के साथ मिलकर पारी को संभाला और दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी हुई। 

    कीवी टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने जडेजा को कैच आउट कर दोनों की साझेदारी का अंत किया। नीतीश कुमार रेड्डी (20) रन बनाकर आउट हुए। हर्षित राणा को डेब्यूटेंट जेडन लेनोक्स ने आउट किया। 

    जवाब में न्‍यूजीलैंड टीम ने डैरिल मिचेल के शतक की बदौलत 47.3 ओवर में टारगेट चेज कर 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। अब 3 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

    IND vs NZ 2nd ODI: दोनों टीमें इस प्रकार-

    भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरैल, रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, आयुष बडोनी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा। 

    खबरें और भी

    न्यूजीलैंड: माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), डेवोन कान्वे, मिशेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, जैक फाउल्स, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनोक्स, माइकल रे।