Ind vs Nz 2nd ODI Live Score: मुश्किल में टीम इंडिया, गिरा तीसरा विकेट; रोहित शर्मा 23 रन बनाकर आउट
New Zealand vs India, 2nd ODI Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज दूसरा वनडे मुकाबला आज वेलिंगटन में हो रहा है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे लाइव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम ने बुधवार को ऑकलैंड में हुए पहले वनडे को पांच विकेट से जीत लिया था। अब शुभमन गिल की टीम की नजर सीरीज जीत की तरफ एक और कदम बढ़ाने पर होगी। वहीं न्यूजीलैंड सीरीज को बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। विराट कोहली ने पहले मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा था। टीम को एक बार फिर उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
Ind vs NZ 2nd odi live Scorecard: रोहित शर्मा आउट
भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा है। रोहित शर्मा 28 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए हैं। काइल जैमीसन ने उनका विकेट चटकाया है।
भारत का स्कोर 8.4 ओवर में 39/3।
Ind vs Nz Live Cricket Score: भारत को लगा बड़ा झटका
भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली सिर्फ सात रन बनाकर आउट हो गए हैं। जैकब डफी ने उनका विकेट चटकाया है।
भारत का स्कोर चार ओवर के बाद 21/2।
Ind vs NZ 2nd odi live Scorecard: भारत को लगा पहला झटका
भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। जैकब डफी ने उनका विकेट चटकाया है।
भारत का स्कोर दो ओवर के बाद 10/1।
Ind vs Nz LIVE: न्यूजीलैंड 134 पर सिमटा
ऑकलैंड के बाद वेलिंग्टन के मैदान पर भी भारतीय गेंदबाजों का जलवा रहा। गुरनूर बराड़ की अगुवाई में भारत ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 134 रन पर समेट दिया। बराड़ ने चार, वहीं अंशुल कंबोज, आकिब नबी और अक्षर पटेल को दो-दो सफलता मिली। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा 55 रन डैरिल मिचेल ने बनाए।
Ind vs NZ 2nd odi live Scorecard: भारत को मिली 9वीं सफलता
भारतीय टीम को 9वीं सफलता मिल गई है। गुरनूर बराड़ ने नाथन स्मिथ को आउट किया है। यह उनका चौथा विकेट है।
न्यूजीलैंड का स्कोर 40 ओवर के बाद 132/9।
Ind vs NZ 2nd ODI Live Score: न्यूजीलैंड का 8वां विकेट गिरा
न्यूजीलैंड का 8वां विकेट गिर गया है। अक्षर पटेल ने काइल जैमीसन को क्लीन बोल्ड कर दिया है।
न्यूजीलैंड का स्कोर 39 ओवर के बाद 129/8।
Ind vs NZ Live Match Score: भारत को मिली सातवीं सफलता
न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिर गया है। कप्तान मिचेल सैंटनर 38 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए हैं। गुरनूर बराड़ ने उनका विकेट चटकाया।
न्यूजीलैंड का स्कोर 36 ओवर के बाद 120/7।
Ind vs NZ Live Match Score: न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा
न्यूजीलैंड ने छठा विकेट गंवा दिया है। डैरिल मिचेल शानदार अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए हैं। मिचेल ने 55 रनों की जूझारू पारी खेली। हालांकि, अक्षर पटेल ने उनका विकेट चटकाया।
न्यूजीलैंड का स्कोर 35 ओवर के बाद 112/6।
Ind vs Nz Live Cricket Score: सैंटनर-मिचेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
मिचेल सैंटनर औ डैरिल मिचेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने अब तक 80 गेंदों में 56 रन जोड़ दिए हैं। मिचेल ने इस बीच शानदार अर्धशतक पूरा किया है। उन्होंने 97 गेंदों में फिफ्टी ठोकी। वो 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं सैंटनर ने 24 रन बनाए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 33.3 ओवर में 109/5।
Ind vs Nz LIVE: सैंटनर-मिचेल ने संभाली पारी
5 विकेट गिरने के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर और डैरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला है। दोनों के बीच अब तक छठे विकेट के लिए 48 गेंदों में 31 रन की साझेदारी हो चुकी है। मिचेल 36 और सैंटनर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 28 ओवर के बाद 84/5।
Ind vs NZ 2nd ODI Live Score: न्यूजीलैंड का आधी टीम लौटी पवेलियन
न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। गुरनूर बराड़ ने एक ही ओवर में टॉम लाथम और ग्लेन फिलिप्स को आउट किया। फिलिप्स अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
न्यूजीलैंड का स्कोर 20 ओवर के बाद 53/5।
Ind vs Nz LIVE: न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका
न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिर गया है। गुरनूर बराड़ ने टॉम लाथम को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। लाथम सिर्फ सात रन बनाकर आउट हुए हैंं। उनके आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर आए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 19.2 ओवर के बाद 53/4।
Ind vs NZ 2nd ODI Live Score: मिचेल-लाथम ने संभाली पारी
डैरिल मिचेल और टॉम लाथम ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला है। दोनों ने 44 गेंदें खेलकर 22 रनों की साझेदारी कर ली है। मिचेल 21 और लाथम 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 16 ओवर के बाद 45/3।
Ind vs Nz LIVE: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा
न्यूजीलैंड दूसरे वनडे में मुश्किल में दिखाई दे रही है। उसका तीसरा विकेट गिर गया है। अंशुल कंबोज ने हेनरी निकल्स को बोल्ड कर दिया है। निकल्स सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 9 ओवर के बाद 23/3।
Ind vs NZ 2nd odi live Scorecard: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका
न्यूजीलैंड ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। आकिब नबी ने सीफर्ट के बाद विल यंग को पवेलियन भेजा है। यंग सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनके आउट होने के बाद डेरिल मिचेल बल्लेबाजी करने आए हैं। हेनरी निकल्स पहले ही क्रीज पर मौजूद हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर छह ओवर के बाद 11/2।
Ind vs NZ 2nd ODI Live Score: भारत को मिला पहला विकेट
आकिब नबी ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने टिम सीफर्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। सीफर्ट बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर दो ओवर के बाद 2/1।
Ind vs Nz LIVE: न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत हो गई है। विल यंग और टिम सीफर्ट ओपनिंग के लिए उतर चुके हैं। भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह डाल रहे हैं।
Ind vs NZ Live Match Score: भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लेथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।
Ind vs Nz LIVE: भारत की पहले गेंदबाजी
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। बारिश की वजह से मुकाबला 47 ओवर का हो गया है।
India vs New Zealand Latest Updates: 8:30 बजे शुरू होगा मुकाबला
फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे 8:30 बजे शुरू होगा। वहीं 8:05 पर होगा।
Ind vs Nz LIVE: फिर होगा पिच का निरीक्षण
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे शुरू होने में और भी देरी होगी। अंपायर्स ने कुछ ही देर पहले पिच का इंस्पेक्शन किया। इसके बाद उन्होंने 7:45 पर एक और निरीक्षण करने का फैसला लिया है। इस निरीक्षण के बाद मैच शुरू होने की स्थिति साफ होगी।
India vs New Zealand Latest Updates: टॉस में देरी
वेलिंगटन में सुबह से ही बारिश हो रही थी। हालांकि, अब बारिश रूक चुकी है। धूप खिल चुकी है। मगर गीले आउटफील्ड की वजह से टॉस में देरी हो रही है।
India vs New Zealand Latest Updates: पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने से एक रन दूर कोहली
विराट कोहली, रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ एक रन दूर हैं। दोनों ही खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन (1971) बनाने के मामले में बराबरी पर हैं। कोहली एक रन बनाते पोंटिंग के इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे।
Ind vs NZ Live Match Score: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लेथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
Ind vs Nz LIVE: भारत की संभावित प्लेइंग-11
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी/मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।
Ind vs NZ 2nd odi live Scorecard: भारत सीरीज में आगे
भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। उसने ऑकलैंड में हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड का 5 विकेट से हरा दिया था। न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 185 रन पर सिमटी थी। इसके बाद विराट कोहली ने 74 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी थी।
Ind vs NZ 2nd ODI Live Score: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला सुबर 7:30 बजे शुरू होगा। मैच से जुड़ी पल-पल की खबर पाने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए।
