Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ 2nd T20I Highlights: रायपुर में चमके सूर्यकुमार-ईशान, भारत ने न्‍यूजीलैंड को दूसरे टी20 में रौंदा

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 10:53 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम और न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट् ...और पढ़ें

    रायुपर में खेल गया मुकाबला।

    रायुपर में खेल गया मुकाबला।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs NZ 2nd T20I Live Score Update: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। 

    पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 44 रनों की पारी खेली। अंत में कप्‍तान मिचेल सेंटनर ने 27 गेंदों पर नाबाद 47 रन कूट दिए। जवाब में सूर्यकुमार यादव के नाबाद 82 रन और ईशान किशन की 76 रनों की पारी की बदौलत भारत ने 15.2 ओवर में टारगेट चेज कर लिया। इसके साथ ही भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। 

    इससे पहले भारत की प्‍लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए। चोटिल अक्षर पटेल बाहर हुए हैं और उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिला। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया। ऐसे में हर्षित राणा को अंतिम 11 में जगह मिली। नागपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले को भारतीय टीम ने 48 रनों से अपने नाम किया था।