Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • HiTech Awards 2026
  • दीवाली मैगजीन
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: बारिश ने तोड़ दिया दिल, तीसरा मैच हुआ रद; न्यूजीलैंड को हुआ तगड़ा नुकसान

Ind vs NZ Live Match Updates: तीसरा मैच बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद कर दिया गया है। तीन मैचों के बाद भारत 2-0 से आगे है। 

By Abhishek Upadhyay Tue, 10 Nov 2026 02:22 PM (IST)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच हेमिल्टन में

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच हेमिल्टन में

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन में खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद हो गया। लगातार बारिश होने के कारण खेलने लायक स्थिति नहीं बनी और अंत में अंपायरों ने मैच रद करने का फैसला किया। मैच में सिर्फ टॉस हुआ था जिसे भारत ने जीता था और गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टॉस होने के तुरंत बाद ही तेज बारिश आई और  फिर रुकी नहीं। इससे न्यूजीलैंड को ज्यादा नुकसान है क्योंकि अब वह सीरीज नहीं जीत सकती है। वह ज्यादा से ज्यादा सीरीज ड्ऱॉ करा सकती है। टीम इंडिया तीन मैचों के बीद 2-0 से आगे है।

10 Nov 202611:25:46 AM

Ind vs NZ Live Match Updates: न्यूजीलैंड को हुआ नुकसान

इस मैच के रद होने से न्यूजीलैंड को तगड़ा नुकसान हुआ है क्योंकि अब उसके हाथ से सीरीज जीतने का मौका चला गया। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है। अब दो मैच और बचे हैं जिसमें से भारत को सीरीज जीतने के लिए एक जीतना है जबकि न्यूजीलैंड दोनों मैच जीतकर ज्यादा से ज्यादा सीरीज ड्रॉ करा सकती है। 

10 Nov 202611:23:06 AM

Ind vs Nz Live Cricket Updates: मैच हुआ रद

भारत और न्यूजीलैंड की बीच तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है। लगातार बारिश के कारण खेलने लायक स्थिति बनता न देख मैच रद कर दिया गया है। 

10 Nov 202610:56:48 AM

India vs New Zealand Latest Updates: नहीं दिख रहे मैच के आसार


बारिश काफी तेज है और मौजूदा स्थिति को देखकर लग नहीं रहा है कि यह जल्दी रुकेगी। ऐसे में मैच की संभावना गुजरते वक्त के साथ धूमिल होती जा रही हैं। 

10 Nov 202610:17:55 AM

Ind vs NZ LIVE: बारिश ने की मुश्किल खड़ी

बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। कभी तेज तो कभी धीमी हो रही, लेकिन लगातार जारी है। मैच के होने पर अब सवालिया निशान है।

 

Rains have picked up again here in Hamilton. The ⏳ game continues. #NZvIND https://t.co/FRccK485hx

— BCCI (@BCCI) November 10, 2026
10 Nov 20269:56:59 AM

Ind vs NZ 3rd odi Live: बारिश खेल रही है लुका छिपी

बारिश इस समय हेमिल्टन में लुका छिपी खेल रही है। टॉस के समय बारिश आ गई थी जिसके बाद मैदान पर कवर्स आए। कुछ देर पहले बारिश रुकी तो कवर्स भी हटाए गए, लेकिन अब दोबारा बारिश आ गई है। 

10 Nov 20269:54:29 AM

Ind vs NZ 3rd ODI Live Updates: न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, जैकब डफी, मैट फिशर।

10 Nov 20269:24:02 AM

Ind vs NZ Live Match Updates: भारत की प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, आकिब नबी, गुरनूर बराड़।

10 Nov 20269:21:02 AM

India vs New Zealand Latest Updates: टॉस से बाद फिर आई बारिश

सभी तैयार थे। दोनों कप्तान मैदान पर टॉस करने आ गए थे और टॉस होने ही वाला था कि फिर से बारिश आ गई। हालांकि, टॉस हो गया है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच शुरू होने में देरी हो सकती है। 

10 Nov 20268:47:27 AM

Ind vs NZ LIVE: 9 बजे होगा टॉस

अंपायरों ने मैदान का जायजा ले लिया है। बारिश के कारण टॉस में देरी हुई है। अब टॉस भारतीय समयानुसार 9 बजे होगा। इसी के साथ ओवरों की संख्या भी घटा दी गई है। अब 40 ओवर प्रति पारी का मैच होगा।

Good news from Hamilton Toss at 4.30 PM Local (9.00 AM IST) Play begins at 5.00 PM Local (9.30 AM IST) 40 overs per side game #TeamIndia | #NZvIND

— BCCI (@BCCI) November 10, 2026
10 Nov 20268:18:59 AM

Ind vs NZ 3rd odi Live Scorecard: बारिश रुकी, कवर्स हटे

बारिश रुक गई है और मैदान पर से कवर्स भी हट गए हैं। अब मैच शुरू होने की संभावना बनती दिख रही है। कुछ ही समय में अंपायर मैदान का जायजा लेंगे जिसके बाद पता चलेगा कि मैच कब शुरू होगा और कितने ओवरों का होगा।

10 Nov 20267:55:42 AM

Ind vs NZ 3rd ODI Live Score: अभी तक हो रही है बारिश

तीसरे वनडे को लेकर अच्छी खबर नहीं आ रही है। बारिश अभी तक जारी है और रुकने की संभावना नजर नहीं आ रही है। देखना होगा कि मैच हो पाता है या नहीं। यह मैच न्यूजीलैंड में डे-नाइट मैच है। ऐसे में मैच का अंत रात में होगा और इसलिए मैच को ज्यादा लंबा खींचने की संभावना नहीं है। अगर समय रहते बारिश के कारण मैच नहीं होता है तो इसे रद किया जा सकता है।

10 Nov 20267:25:05 AM

Ind vs NZ Live Match Updates: ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड


इस मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड ने अभी तक कुल आठ वनडे मैच खेले हैं जिसमें से उसे सिर्फ एक में जीत मिली है जबकि छह में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मैच का रिजल्ट नहीं निकला था।

10 Nov 20267:08:04 AM

Ind vs NZ Live Cricket Score: बारिश ने फिर दी दस्तक


बारिश ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। जैसे ही टॉस के समय और मैच की शुरुआत को लेकर अपडेट सामने आया वैसे ही हेमिल्टन में बादल फिर बरस गए। अगर बारिश ज्यादा देर होती है तो फिर मैच के ओवरों की संख्या घट सकती है। 

10 Nov 20267:02:39 AM

India vs New Zealand Latest Score: बारिश के कारण टॉस में देरी


मैच की शुरुआत से पहले बारिश आ गई थी जिससे मैदान गीला है। इसी कारण टॉस में देरी होगी और मैच भी देर से शुरू होगा। टॉस भारतीय समयानुसार 7:32 बजे होगा। 8:02 बजे मैच शुरू होगा।

10 Nov 20266:57:08 AM

Ind vs NZ LIVE: हेमिल्टन में छाए हैं बादल

बेशक इस समय बारिश नहीं हो रही है, लेकिन हेमिल्टन में काले बादल जरूर छाए हुए हैं। ऐसे में बारिश के दोबारा आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। फैंस की चाहत होगी कि वह पूरे 50 ओवर का मैच देखें।

10 Nov 20266:47:42 AM

Ind vs NZ 3rd odi Live Scorecard: बारिश कर सकती है परेशान

तीसरे मैच में बारिश परेशान कर सकती है। मैच की शुरुआत से पहले ही बारिश आ गई। हालांकि, अब बारिश थम गई है और मैदान पर कवर्स नहीं हैं, लेकिन पूरे दिन रुक-रुककर बारिश की संभावना बताई गई है। 

10 Nov 20266:44:26 AM

Ind vs NZ 3rd ODI Live Score: तीसरा वनडे मैच आज


भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच आज हेमिल्टन में खेला जाना है। इस मैच को जीत टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर सकती है। वहीं, मेजबान टीम के लिए सीरीज में वापसी का यह आखिरी मौका है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us