IND vs NZ 4th T20I Highlights: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मुकाबला, भारत को 50 रन से हराया
भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारतीय कप्& ...और पढ़ें
-1769597715610_m.webp)
भारतीय टीम जीत चुकी सीरीज।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs NZ 4th T20I : भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन पर ढेर हो गई। ऐसे में न्यूजीलैंड ने 50 रन से इस मुकाबले को जीतकर 5 मैचों की सीरीज में खाता खोला।