IND vs NZ 4th T20I Highlights: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मुकाबला, भारत को 50 रन से हराया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वहीं न्यूजीलैंड ने 50 रन से यह मैच जीता।
-1769597715610_m.webp)
भारतीय टीम जीत चुकी सीरीज।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs NZ 4th T20I : भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.4 ओवर में 165 रन पर ढेर हो गई। ऐसे में न्यूजीलैंड ने 50 रन से इस मुकाबले को जीतकर 5 मैचों की सीरीज में खाता खोला।
IND vs NZ 4th T20I Live: न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मैच
19वें ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप यादव कैच आउट हुए। उन्होंने 3 गेंदों पर 1 रन बनाया। इसके साथ ही भारतीय टीम 165 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने मुकाबले को 50 रन से अपने नाम किया।
IND vs NZ 4th T20I Live: हार से 1 विकेट दूर भारत
भारतीय टीम का 9वां विकेट गिर गया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 2 गेंदों पर 4 रन बनाए। अब कुलदीप यादव बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं।
IND vs NZ 4th T20I Live: एक ही ओवर में गंवाए 2 विकेट
17वें ओवर में भारतीय टीम को 2 झटके लग गए हैं। तीसरे गेंद पर हर्षित राणा आउट हुए। इसके बाद ओवर की 5वीं गेंद पर अर्शदीप सिंह कैच आउट हुए। सिंह ने 2 गेंदों का सामना किया और उनका खाता तक नहीं खुला।
IND vs NZ 4th T20I Live: हार की ओर बढ़ी भारतीय टीम
भारतीय टीम का 7वां विकेट गिर गया है। हर्षित राणा ने 13 गेंदों पर 9 रन की धीमी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 1 चौका लगाया। अब भारतीय टीम की पकड़ से यह मैच निकल गया है। रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह मैदान पर हैं।
IND vs NZ 4th T20I Live: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए दुबे
शिवम दुबे नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट हुए। मैट हेनरी की गेंद पर हर्षित राणा ने सामने की ओर शॉट लगाया। गेंद हेनरी के हाथ से लगकर स्टंप से जा टकराई। तब तक शिवम दुबे क्रीज से आगे बढ़ चुके थे। ऐसे में वह रन आउट हुए। उन्होंने 23 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली।
IND vs NZ 4th T20I Live: 15 गेंदों पर शिवम का अर्धशतक
खतरनाक हो चुके शिवम दुबे ने 15 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में तीसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बैटर बन गए हैं। उनसे पहले 2007 में युवराज सिंह ने 12 और अभिषेक शर्मा ने इसी सीरीज में 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाया।
IND vs NZ 4th T20I Live: मुश्किल में भारतीय टीम
भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम का 5वां विकेट गिर गया है। जैकरी फाउल्स ने रिंकू सिंह को LBW आउट किया। रिंकू ने 30 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। अब हर्षित राणा मैदान पर आए हैं।
IND vs NZ 4th T20I Live: हार्दिक भी हुए फेल
भारतीय टीम को चौथा झटका लगा चुका है। हार्दिक पांड्या बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए। उन्होंने 5 गेंदों पर 2 रन की पारी खेली। अब भारत को एक साझेदारी की तलाश है।
IND vs NZ 4th T20I Live: संजू भी हुए आउट
पिछले 3 मैच में 16 रन बनाने वाले संजू सैमसन चौथे टी20 में अच्छी शुरुआत के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 15 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली। मिचेल सेंटनर ने संजू को बोल्ड किया। अब 5 नंबर पर हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए हैं।
IND vs NZ 4th T20I Live: मुश्किल में भारतीय टीम
भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा के बाद अब कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौट गए हैं। जैकब डफी ने उन्हें कॉट एंड बोल्ड आउट किया। स्काई ने 8 गेंदों पर 8 रन की पारी खेली।
IND vs NZ Live Score: भारत की खराब शुरूआत
216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बिगड़ गई है। अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। मैट हेनरी की गेंद पर शर्मा ने हवाई शॉट खेला और थर्ड मैन पर डेवोन कॉनवे ने अच्छा कैच लपका। मौजूदा सीरीज में अभिषेक शर्मा दूसरी बार बिना खाता खोले आउट हुए। अभिषेक के आउट होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर बाउंड्री जमाई।
1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4/0। सूर्यकुमार यादव 4* और संजू सैमसन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ 4th T20I Live: न्यूजीलैंड ने बनाए 215 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। ऐसे में अगर भारत को जीत का चौका लगाना है तो उन्हें 216 रन बनाने होंगे। आज भारतीय टीम ने 1 बल्लेबाज कम खिलाया है। ईशान किशन यह मैच नहीं खेल रहे हैं।
IND vs NZ 4th T20I Live: न्यूजीलैंड का 7वां विकेट गिरा
न्यूजीलैंड टीम का 7वां विकेट गिर गया है। अर्शदीप सिंह ने जैकरी फोक्स को कैच आउट किया। इस बार भी गेंद के नीचे रिंकू सिंह थे। फोक्स ने 6 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली।
IND vs NZ 4th T20I Live: न्यूजीलैंड को लगा छठा झटका
न्यूजीलैंड टीम का छठा विकेट गिर गया है। कप्तान मिचेल सेंटनर रन आउट हुए। उन्होंने 6 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 11 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन थ्रो पर उन्हें रन आउट किया। उन्होंने शॉर्ट थर्डमैन से उम्दा थ्रो किया। उनकी फील्डिंग की जमकर तारीफ हो रही है।
IND vs NZ 4th T20I Live: मार्क चैपमैन आउट
न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। मार्क चैपमैन सस्ते में आउट हुए। उन्होंने 8 गेंदों पर 9 रन बनाए। रवि बिश्नोई ने उन्हें अपने स्पैल के आखिरी ओवर में आउट किया। अब कप्तान मिचेल सेंटनर बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
IND vs NZ 4th T20I Live: ग्लेन फिलिप्स आउट
137 के स्कोर पर न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिर गया है। कुलदीप यादव ने मुकाबले में दूसरा शिकार किया। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया। फिलिप्स ने 16 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली। रिंकू ने मुकाबले में तीसरा कैच लिया है। इससे पहले कुलदीप ने डेवोन कॉनवो को आउट किया था।
IND vs NZ 4th T20I Live: अर्शदीप के खाते में आया विकेट
भारतीय टीम को तीसरी सफलता मिल गई है। अर्शदीप सिंह ने खतरनाक हो चुके टिम सीफर्ट को आउट किया। टिम की पारी ने रिंकू सिंह की गोद में दम तोड़ा। उन्होंने 36 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। इस दौरान टिम ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। अब मार्क चैपमैन मैदान पर आए हैं।
IND vs NZ 4th T20I Live: रचिन सस्ते में आउट
न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिर गया है। 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रचिन रवींद्र को जसप्रीत बुमराह ने कॉट एंड बोल्ड आउट किया। अच्छी शुरुआत के बाद कीवी टीम ने 3 रन के भीतर 2 विकेट गंवा दिए हैं।
IND vs NZ 4th T20I Live: भारत को मिली पहली सफलता
कुलदीप यादव ने मुकाबले में भारतीय टीम की वापसी करा दी है। उन्होंने 9वें ओवर में डेवोन कॉनवे को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया। कॉनवे ने 23 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। कॉनवे और टिम सीफर्ट के बीच पहले विकेट के लिए 50 गेंदों पर 100 रन की साझेदारी हुई। अब 3 नंबर पर रचिन रवींद्र बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।
IND vs NZ 4th T20I Live: टिम का अर्धशतक
पावरप्ले के बाद टिम सीफर्ट ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 25 गेंदों पर यह फिफ्टी लगाई। यह भारत के खिलाफ उनका चौथा अर्धशतक है। भारतीय टीम को मैच में वापसी करनी है तो उन्हें विकेट चटकाना होगा।
IND vs NZ 4th T20I Live: पावरप्ले समाप्त
6 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। न्यूजीलैंड टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 71 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम अब तक कोई विकेट नहीं चटका पाई है। टिम सीफर्ट अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने 21 गेंदों पर 46 रन कूट दिए हैं। डेवोन कॉनवे 15 गेंदों पर 24 रन बना चुके हैं।
IND vs NZ 4th T20I Live: न्यूजीलैंड की तूफानी शुरुआत
न्यूजीलैंड की शुरुआत शानदार रही है। टीम ने 4 ओवर में 45 रन बना दिए हैं। कॉनवे 6 तो टिम सीफर्ट 17 गेंदों पर 38 रन बना चुके हैं। भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस रहे हैं।
IND vs NZ 4th T20I Live: न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी मैदान पर
न्यूजीलैंड की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। टिम सीफर्ट और डेवोन कॉनवे मैदान पर आ चुके हैं। भारत की ओर से पहला अर्शदीप सिंह कर रहे हैं। इस ओवर में उन्होंने 14 रन खर्च किए। पिछले मैच में अर्शदीप सिंह को आराम दिया गया था।
IND vs NZ 4th T20I Live: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
IND vs NZ 4th T20I Live: भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
IND vs NZ 4th T20I Live: टॉस अपडेट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है। वहीं ईशान किशन बाहर हुए हैं। सूर्या ने बताया कि ईशान किशन को हल्की चोट है। कीवी टीम में काइल जैमिसन की जगह जैक फाउल्क्स को टीम में शामिल किया गया है।
IND vs NZ 4th T20I Live: संजू सैमसन पर होगी नजर
भारतीय टीम भले ही सीरीज जीत चुकी हो पर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने भारत की चिंता बढ़ा रखी है। सीरीज के पहले तीनों मैच में संजू का बल्ला खामोश रहा है। उन्होंने 3 मुकाबलों में सिर्फ 16 रन बनाए हैं। गुवाहाटी में तो उनका खाता तक नहीं खुला था।
IND vs NZ 4th T20I Live: भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या/अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई/वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
IND vs NZ 4th T20I Live: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
डैरिल मिचेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
IND vs NZ 4th T20I Live: भारतीय टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
IND vs NZ 4th T20I Live: न्यूजीलैंड टीम
डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, माइकल ब्रैसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, जाकरी फाउल्क्स, बेवन जैकब्स।
India vs New Zealand 4th T20I Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस शाम 6:30 बजे होगा। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको यहां पर मिलने वाली हैं।