IND vs NZ 5th T20 Highlights: सीफर्ट और फिलिप्स का कमाल, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता आखिरी मैच; सीरीज पर भारत का कब्जा
IND vs NZ 5th T20 Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम को पांचवें और आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा, ...और पढ़ें
-1793508774702_m.webp)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां मैच आज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टिम सीफर्ट (93) और ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 65) की शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पांचवें और आखिरी टी20 मैच में भारत को सात विकेट से हरा दिया। हालांकि, सीरीज पर भारत ने 3-2 से कब्जा किया और न्यूजीलैंड ने आखिरी दो मैच जीत अपनी साख बचाई।
हेमिल्टन में खेले गए आखिरी मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 191 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 18 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की तरफ से ईशान किशन ने 32 गेंदों पर पांच चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 23 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने ने चार विकेट लिए। नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनेर के हिस्से दो-दो विकेट आए।