Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ 5th T20I Highlights: भारत ने 46 रनों से जीता पांचवां टी20 मैच, 4-1 से सीरीज की अपने नाम

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 10:39 PM (IST)

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 46 रनों से जीत हासिल की और इस ...और पढ़ें

    भारत की सीरीज में 4-1 से जीत

    भारत की सीरीज में 4-1 से जीत

    स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। IND vs NZ 5th T20I Live Score Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने शतक लगाया और 103 रनों की पारी खेली।

    भारत के द्वारा दिए गए 272 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड हासिल नहीं कर सकी और वे 19.4 ओवरों में 225 पर सिमट गए। इसी के साथ भारतीय टीम ने मुकाबले को 46 रनों से अपने नाम कर लिया। कीवी टीम के लिए फिन एलन ने 38 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली, जबकि भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट हासिल किया। इसी के साथ भारत ने इस टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है।