IND vs NZ 5th T20I Highlights: भारत ने 46 रनों से जीता पांचवां टी20 मैच, 4-1 से सीरीज की अपने नाम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 46 रनों से जीत हासिल की और इसके साथ ही भारत ने सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में 271 रन बनाए थे और न्यूजीलैंड की टीम 225 रन ही बना सकी, जिसकी वजह से मेन इन ब्लू ने मुकाबले को 46 रनों से अपने नाम किया।

भारत की सीरीज में 4-1 से जीत
स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। IND vs NZ 5th T20I Live Score Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने शतक लगाया और 103 रनों की पारी खेली।
भारत के द्वारा दिए गए 272 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड हासिल नहीं कर सकी और वे 19.4 ओवरों में 225 पर सिमट गए। इसी के साथ भारतीय टीम ने मुकाबले को 46 रनों से अपने नाम कर लिया। कीवी टीम के लिए फिन एलन ने 38 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली, जबकि भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट हासिल किया। इसी के साथ भारत ने इस टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है।
IND vs NZ 5th T20I Live: भारत की जीत
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में भारत ने 46 रनों से जीत हासिल की। इसी के साथ टीम इंडिया ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए थे। इसके जवाब में कीवी टीम 19.4 ओवरों में 225 रनों पर सिमट गई और मुकाबले में 46 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने पहले 3 मैचों में जीत हासिल की थी और इसके बाद चौथा टी20 न्यूजीलैंड के नाम रहा था। अब पांचवां मुकाबला भारत ने जीतकर सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है।
IND vs NZ 5th T20I Live: लॉकी फर्ग्यूसन आउट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी20 मैच में भारत को 9वीं सफलता मिली है। स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने लॉकी फर्ग्यूसन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। फर्ग्यूसन 4 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हुए। कीवी टीम के लिए ईश सोढ़ी 9 रन बनाकर खेल रहे हैं और जैकब डफी क्रीज पर उतर चुके हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live: अर्शदीप सिंह के 5 विकेट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी20 मैच में अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की। अर्शदीप सिंह ने अपने टी20 करियर में पहली बार 5 विकेट हॉल प्राप्त किया है। उन्होंने डैरिल मिशेल को 26 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया और इसी के साथ उन्होंने अपना 5 विकेट हॉल पूरा कर लिया।
IND vs NZ 5th T20I: काईल जैमिसन आउट
भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को चौथी सफलता मिली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें मुकाबले में अर्शदीप सिंह थोड़े महंगे साबित हुए लेकिन उन्होंने 4 विकेट हासिल किए। उन्होंने काईल जैमिसन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। जैमिसन 9 रन बनाकर हुए आउट।
IND vs NZ 5th T20I Live: बेवन जैकब्स आउट
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में छठा विकेट मिला है। दुनिया के नंबर-1 स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने जैकब्स को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। जैकब्स 11 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए हैं। कीवी टीम के लिए डैरिल मिशेल 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरी ओर काईल जैमीसन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live: मिचेल सेंटनर आउट
भारत के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का बल्ला नहीं चला है। अर्शदीप सिंह ने अपने एक ही ओवर में रचिन रवींद्र के बाद सेंटनर को भी अपना शिकार बना लिया है। सेंटनर अपना खाता भी नहीं खोल सके। न्यूजीलैंड के लिए डैरिल मिशेल 5 रन बनाकर नाबाद हैं और दूसरी छोर पर बेवन जैकब्स क्रीज पर उतर चुके हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live: रचिन रवींद्र आउट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम में जारी पांचवें टी20 मैच में भारत को चौथी सफलता मिली है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने रचिन रवींद्र को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। रवींद्र 17 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। कीवी टीम के लिए डैरिल मिशेल 5 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि क्रीज पर कप्तान मिचेल सेंटनर उतर चुके हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live: ग्लेन फिलिप्स आउट
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में तीसरी सफलता मिली है। टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने अब तक बेहतरीन गेंदबाजी की है और उन्होंने अपना दूसरा विकेट हासिल किया। अक्षर ने 7 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। कीवी टीम के लिए रचिन रवींद्र 30 रन बनाकर नाबाद हैं और दूसरी छोर पर डैरिल मिशेल बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live: फिन एलन आउट
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में दूसरी सफलता मिल गई है। स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने फिन एलन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। एलन 38 गेंदों पर 80 रन बनाकर आउट हो गए। कीवी टीम के लिए रचिन रवींद्र 22 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर उतर चुके हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live: फिन एलन ने लगाया अर्धशतक
पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद फिन एलन ने न्यूजीलैंड की मैच में वापसी कराई है। उन्होंने 22 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। भारत के खिलाफ यह उनकी पहली फिफ्टी है। 6 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 79 रन है।
IND vs NZ 5th T20I Live: टिम सस्ते में आउट
पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने भारत को सफलता दिला दी है। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने टिम साइफर्ट को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। टिम ने 3 गेंदों का सामना किया और 5 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 1 चौका भी लगाया। अब फिन एलन का साथ देने के लिए रचिन रवींद्र मैदान पर आए हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live: न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी मैदान पर
भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांचवें टी20 मैच के लिए न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। भारत ने कीवी टीम को जीत के लिए 272 रनों का लक्ष्य दिया है। कीवी टीम के लिए फिन एलन और टिम सीफर्ट क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live: भारत की पारी समाप्त
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे पांचवें टी20 मैच में भारत की पारी समाप्त हो चुकी है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने 43 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 30 गेंदों पर 63 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने भी 17 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया के लिए रिंकू सिंह 8 और शिवम दुबे 7 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड को इस मुकाबले को जीतने के लिए 272 रनों की जरूरत है।
IND vs NZ 5th T20I Live: ईशान किशन हुए आउट
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और शतक लगाकर आउट हो गए हैं। ईशान किशन ने इस मुकाबले में 43 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली, जिसमें किशन ने 6 चौके और 10 छक्के जड़े।
IND vs NZ 5th T20I Live: ईशान किशन का शतक
ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में शतक लगाया है। किशन ने 42 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की और उनका टी20 इंटरनेशनल में ये पहला शतक है। किशन ने इस पारी के दौरान 6 चौके और 10 छक्के जड़े।
IND vs NZ 5th T20I Live: सूर्यकुमार यादव हुए आउट
भारत के न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में तीसरा झटका लगा है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 30 गेंदों पर 63 बनाकर आउट हो गए हैं। सूर्या को कीवी टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। भारत के लिए ईशान किशन 84 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि हार्दिक पांड्या क्रीज पर उतर चुके हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live: सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां मुकाबला तिरुवनंतपुरम में जारी है और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक लगा दिया है। सूर्या ने इस मुकाबले में 26 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 4 चौके और 4 छक्के जड़े।
IND vs NZ 5th T20I Live: सूर्यकुमार यादव के 3000 रन पूरे
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच मेंअपने टी20 में 3000 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वे रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live: ईशान किशन का अर्धशतक
भारत के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। किशन ने 28 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के जड़े। किशन ने इस सीरीज का ये दूसरा अर्धशतक लगाया है।
IND vs NZ 5th T20I Live: 10 ओवर हुए समाप्त
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है और टीम इंडिया की पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। भारत ने 10 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव 15 गेंदों पर 27, जबकि ईशान किशन 23 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live: पॉवरप्ले समाप्त
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टी20 मैच का पॉवरप्ले समाप्त हो गया है। तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले 6 ओवरों में 54 रन बना लिए लेकिन संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के रूप में दो विकेट गंवा दिया है। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव 5 और 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live: अभिषेक शर्मा हुए आउट
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में दूसरा विकेट गंवा दिया है। कीवी टीम के तेज गेंदबाद लॉकी फर्ग्यूसन ने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया है। फर्ग्यूसन ने ही संजू सैमसन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया था। अभिषेक 16 गेंदों पर 30 रन बनाकर ऑउट हुए। भारत के लिए ईशान किशन 9 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर उतर चुके हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live: संजू सैमसन हुए आउट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन फ्लॉप हो गए हैं। संजू 6 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए हैं और खराब फॉर्म जारी है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा 12 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद हैं और ईशान किशन क्रीज पर उतर चुके हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live: सलामी जोड़ी मैदार पर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद अब टीम इंडिया की सलामी जोड़ी, संजू सैमसन और ईशान किशन क्रीज पर उतर चुके हैं। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी पहले ओवर में गेंदबाजी कर रहे हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live: न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिशेल, बेवन जैकब्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
IND vs NZ 5th T20I Live: भारत की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
IND vs NZ 5th T20I Live: टॉस अपडेट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं।
IND vs NZ 5th T20I Live: टी20 वर्ल्ड कप से पहले परखने का आखिरी मौका
भारत को 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेना है। ऐसे में टीम इंडिया के पास आखिरी मौका है, जब वे एक मजबूत टीम के खिलाफ अपनी तैयारियों को परख सकते हैं। भारत के लिए संजू सैमसन का फॉर्म में वापसी करना बहुत जरूरी है।
IND vs NZ 5th T20I Live: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जाकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
IND vs NZ 5th T20I Live: भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
IND vs NZ 5th T20I Live: संजू सैमसन पर होगी नजरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। अब तक खेले गए 4 मैचों में उन्होंने 10 की बेहद साधारण औसत के साथ मात्र 40 रन बनाए हैं। संजू का इस दौरान सर्वश्रेष्ठ स्कोर 24 रन रहा है, जो उन्होंने चौथे मुकाबले में बनाया था।
IND vs NZ 5th T20I Live: न्यूजीलैंड की टीम
डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, माइकल ब्रैसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, जाकरी फाउल्क्स, बेवन जैकब्स।
IND vs NZ 5th T20I Live: भारत की टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
IND vs NZ 5th T20I Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पांचवें टी20 मैच से जुड़ी सभी जानकारी आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलने वाली है। यह मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडिम में खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगी और टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा।