Ind U19 vs Pak U19: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से रौंदा, हमजा जहूर रहे जीत के हीरो
India vs Pakistan: पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हरा दिया है। हमजा जहूर ने शानदार शतक लगाया है।

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप-ए के मुकाबले में भारत को अल अमीरात के मैदान पर 3 विकेट से मात दी है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन राजपूत के 107 रनों की पारी की बदौलत पाकिस्तान के सामने 209 रनों का लक्ष्य रखा था। अर्जुन के अलावा, किसी भी भारतीय बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने भी 61 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। मगर हमजा जहूर के नाबाद 100 रनों की पारी की वजह से पाकिस्तान ने ये मैच 48.1 ओवर में तीन विकेट से जीत लिया। हमजा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।