Ind U19 vs Pak U19: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से रौंदा, हमजा जहूर रहे जीत के हीरो
India vs Pakistan: पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हरा दिया है। हमजा जहूर ने शानदार शतक लगाया है।

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप-ए के मुकाबले में भारत को अल अमीरात के मैदान पर 3 विकेट से मात दी है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन राजपूत के 107 रनों की पारी की बदौलत पाकिस्तान के सामने 209 रनों का लक्ष्य रखा था। अर्जुन के अलावा, किसी भी भारतीय बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने भी 61 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। मगर हमजा जहूर के नाबाद 100 रनों की पारी की वजह से पाकिस्तान ने ये मैच 48.1 ओवर में तीन विकेट से जीत लिया। हमजा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने तीन विकेट से जीता मैच
हमजा जहूर के ऐतिहासिक शतक की बदौलत पाकिस्तान ने एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया 2026 के ग्रुप-ए के मुकाबले में भारत को तीन विकेट से मात दी है। भारत ने अर्जुन राजपूत की शतक की बदौलत पाकिस्तान के सामने 209 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे पाकिस्तान ने 49वें ओवर में हासिल कर लिया। हमजा ने नाबाद 100 रन बनाए और चौका लगाकर शतक पूरा किया और टीम को जीत भी दिला दी।
India vs Pakistan Live Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया सातवां विकेट
पाकिस्तान ने सातवां विकेट गंवा दिया है। मोहम्मद सईम चार रन बनाकर आउट हुए हैं। हालांकि हमजा जहूर अभी भी क्रीज पर हैं। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 26 रनों की जरुरत है।
IND vs PAK Live Score: हसनैन आउट
हसनैन अब्बास दार 38 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। भारत को छठी सफलता मिली है।
पाकिस्तान का स्कोर 38 ओवर के बाद 168/6। पाकिस्तान को अभी भी 41 रनों की जरुरत है।
India vs Pakistan Live Cricket Score: हमजा-हसनैन की शतकीय साझेदारी
हमजा जहूर और हसनैन अब्बास दार के बीच शतकीय साझेदारी हो गई है। दोनों ने अब तक 122 गेंदों में 100 रन जोड़ लिए हैं। हमजा 65 और हसनैन 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान का स्कोर 35 ओवर के बाद 161/5। पाकिस्तान को जीत के लिए सिर्फ 48 रनों की जरुरत है।
IND vs PAK Live Score: हमजा जहूर का अर्धशतक
हमजा जहूर ने शानदार अर्धशतक लगाया। वो 55 गेंदों में 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान का स्कोर 31 ओवर के बाद 140/5।
पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए सिर्फ 69 रनों की जरुरत है।
India vs Pakistan Live Cricket Score: पाकिस्तान की पारी संभली
हमजा जहूर और हसनैन अब्बास दार ने पाकिस्तान की पारी को संभाल लिया है। दोनों के बीच अब तक 45 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
हमजा 34 गेंदों में 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं हसनैन 11 रनों पर नाबाद हैं। पाकिस्तान का स्कोर 24 ओवर के बाद 106/5। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 103 रनों की जरुरत है।
India vs Pakistan Live Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया 5वां विकेट
भारतीय गेंदबाजों ने टीम की मैच में वापसी करा दी है। पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। काव्य पटेल ने फरहान यूसुफ को 14वें ओवर में पवेलियन भेजा। इसके बाद अगले ही ओवर में मनल चौहान ने एहमत हुसैन का विकेट चटकाकर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया।
पाकिस्तान का स्कोर 14.4 ओवर के बाद 61/5। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए अभी भी 168 रनों की जरुरत है।
Ind U19 vs Pak U19: पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा
पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिर गया है। मनल चौहान ने अब्दुल कादिर को बोल्ड कर दिया है। कादिर 20 रन बनाकर आउट हुए हैं।
पाकिस्तान का स्कोर 12.4 ओवर के बाद 55/3।
India vs Pakistan Live Cricket Score: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका
पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिर गया है। मोहित उल्वा ने उस्मान खान को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। उस्मान 16 रन बनाकर आउट हुए हैं।
पाकिस्तान का 6 ओवर के बाद स्कोर 34/2।
Ind U19 vs Pak U19: भारत को मिली पहली सफलता
भारतीय टीम को पहली सफलता मिल गई है। ईशान सूद ने जहांगीर बिलाल को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। बिलाल सिर्फ 5 रन बना पाए।
पाकिस्तान का स्कोर 3 ओवर के बाद 15/1।
India vs Pakistan Live Cricket Score: पाकिस्तान की पारी शुरू
पाकिस्तान की पारी शुरू हो गई है। उस्मान खान और जहांगीर बिलाल ओपनिंग के लिए उतरे हैं। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 209 रन बनाने हैं।
Ind vs Pak Latest Scorecard: भारत 208 पर ऑलआउट
भारतीय टीम 208 रन पर सिमट गई है। भारत की ओर से अर्जून राजपूत ने शानदार शतक लगाते हुए 107 रन बनाए। उनक अलावा, कोई और भारतीय प्लेयर बड़ी पारी नहीं खेल पाया। भारत को अब जिताने की जिम्मेदारी गेंदबाजों के पास आ गई है।
India vs Pakistan Live Cricket Score: भारत का 9वां विकेट गिरा
भारत का 9वां विकेट गिर गया है। मोहित उल्वा सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए हैं। इसी दौरान भारत का स्कोर 200 के पार भी पहुंच गया है।
भारत ने 44 ओवर के बाद 202 रन बना लिए हैं।
Ind U19 vs Pak U19 Live Score: भारत का गिरा 8वां विकेट
भारत का 8वां विकेट गिर गया है। यशवीर गौड़ सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
भारत का स्कोर 38.2 ओवर के बाद 181/8।
Ind U19 vs Pak U19: भारत को लगा बड़ा झटका
भारतीय टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। शतकवीर अर्जुन राजपूत 85 गेंदों में 107 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
भारत का स्कोर 35.2 ओवर के बाद 170/7।
Ind U19 vs Pak U19 Live Score: अर्जुन राजपूत की सेंचुरी
अर्जुन राजपुत ने सिर्फ 80 गेंदों में शतक ठोक दिया है। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और चार छक्के लगाए हैं।
भारत का स्कोर 33 ओवर के बाद 156/6।
Ind U19 vs Pak U19 Live Score: भारत का छठा विकेट गिरा
भारतीय टीम का छठा विकेट गिर गया है। मनल चौहान सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
India vs Pakistan Live Cricket Score: शतक के करीब राजपूत
अर्जुन राजपूत पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे हैं। वो शतक के करीब पहुंच गए हैं। वो 72 गेंदों में 90 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर 30 ओवर के बाद 141/5।
Ind U19 vs Pak U19 Live Score: अर्जुन राजपुत का पचासा
भारतीय टीम के लिए एक छोर से अर्जुन राजपुत तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 44 गेंदों में अर्धशतक ठोका है। वो सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत का स्कोर 24 ओवर के बाद 95/5।
Ind U19 vs Pak U19 Live Score: भारत का 5वां विकेट गिरा
भारतीय टीम की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
भारत का स्कोर 23 ओवर के बाद 86/5।
Ind U19 vs Pak U19 Live Score: आर्यवीर सहवाग आउट
आर्यवीर सहवाग 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का चौथा विकेट गिर गया है।
भारत का स्कोर 17 ओवर के बाद 44/4।
India vs Pakistan Live Cricket Score: भारत ने गंवाया तीसरा विकेट
भारत ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। यशबर्धन चौहान को रजाउल्लाह ने क्लीन बोल्ड कर दिया है।
भारत का स्कोर 13 ओवर के बाद 34/3।
India vs Pakistan Live Cricket Score: भारत को लगा दूसरा झटका
भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा है। वीके विनीथ सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
भारत का स्कोर 9 ओवर के बाद 21/2।
Ind U19 vs Pak U19 Live Score: भारत की धीमी शुरुआत
भारतीय टीम की पारी काफी धीमी चल रही है। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के पहले ओवर में विकेट गंवाने के बाद आर्यवीर सहवाग और वीके विनीथ संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारत का स्कोर 5 ओवर के बाद 17/1। सहवाग 9 और विनीथ 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
India vs Pakistan Live Cricket Score: भारत को लगा झटका
भारतीय टीम ने पहला विकेट गंवा दिया है। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी बिना कोई रन बनाए आउट हो गए हैं। उनके आउट होने के बाद आर्यवीर सहवाग का साथ देने वीके विनीथ आए हैं।
भारत का स्कोर 0.2 ओवर के बाद 0/1।
Ind U19 vs Pak U19 Live Score: भारत-पाकिस्तान प्लेइंग-11
पाकिस्तान अंडर-19: उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), निकाब शफीक, रिजवानुल्लाह
भारत U19: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्य पटेल, मनाल चौहान, मोहित उल्वा, यशवीर गौड़, वी.के. विनीत, यशवर्धन चौहान
Ind vs Pak Latest Scorecard: भारत की पहले बल्लेबाजी
भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग पर सभी की नजरें होगीं।
India vs Pakistan Live Cricket Score: पाकिस्तान टीम
फरहान यूसुफ (कप्तान), अब्दुल कादिर (विकेटकीपर), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, हयाम खान, हुजैफा अहसान, जहांगीर बिलाल, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सियाम, निकाब शफीक, रिजवानुल्लाह और उस्मान खान।
Ind U19 vs Pak U19 Live Score: भारतीय टीम
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उल्वा, काव्य पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद।
Ind U19 vs Pak U19 Live Score: लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत
भारत और पाकिस्तान अंडर-19 टीमों के बीच मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। मैच से जुड़े पल-पल की खबरें पाने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए।
