IND vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया 8-1 का रिकॉर्ड, 61 रनों से जीतकर सुपर-8 में की दबंग एंट्री
India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 61 रनों से जीत हासिल की। इस मुकाबले मे ...और पढ़ें

IND vs PAK Live Cricket Score
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Pakistan T20 World Cup Highlights: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने ईशान किशन के 77 रनों की बदौलत 175 रन बनाए थे और इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 114 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने मुकाबले को 61 रनों से अपने नाम कर लिया।
पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने सबसे अधिक 44 रनों की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। तो वहीं कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को 1-1 सफलता मिली।